सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो क्या है, आखरी क्यों दुनिया कर रही है इसमें निवेश

महत्वपूर्ण बिंदु
  • आज के दौर में क्रिप्टोकरंसी एक ऐसा नाम बन चुकी है जिसे स्मार्ट-इन्वेस्टमेंट के पर्याय के तौर पर देखा जा रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े पूंजीपतियों से लेकर एक छोटे शहर में रहने वाला आम आदमी भी क्रिप्टो में आसानी से निवेश कर सकता है।
19-Sep-2022 Sourabh Agrawal
क्रिप्टो क्या है, आखरी क्यों दुनिया कर रही है इसमें निवेश

क्या है क्रिप्टो और क्यों दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स कर रहे हैं निवेश

आज के दौर में क्रिप्टोकरंसी एक ऐसा नाम बन चुकी है जिसे स्मार्ट-इन्वेस्टमेंट के पर्याय के तौर पर देखा जा रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े पूंजीपतियों से लेकर एक छोटे शहर में रहने वाला आम आदमी भी क्रिप्टो में आसानी से निवेश कर सकता है। 

लेकिन किसी भी विकल्प में निवेश से पहले उसकी बुनियादी जानकारी न होना आपके भविष्य की अपेक्षाओं को आहत कर सकता है। इसलिए Coin Gabbar लाया है आपके लिए यह ब्लॉग जिसमें हम जानेंगे की क्या है क्रिप्टोकरंसी और क्यों दुनिया के बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स कर रहे हैं इसमें निवेश?

क्रिप्टोकरंसी क्या है?

क्रिप्टोकरंसी एक ऐसी डिजिटल करंसी हैं जिसका उपयोग दुनिया भर में वस्तुओं एवं सेवाओं के आदान-प्रदान को डीसेंट्रलाइज़्ड करने में किया जा रहा है। क्रिप्टोकरंसी के उपयोग में किसी भी केन्द्रिकित संस्था, जैसे बैंकों और सरकारों की ज़रुरत नहीं होती है। क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करंसी (आभासीय मुद्रा) है जिसकी कीमत डिमांड और सप्लाई के बुनियादी नियम से तय होती है।

क्रिप्टोग्राफ़ी पर आधारित क्रिप्टोकरंसी उन्नत तकनीक का एक सजीव उदाहरण है जिसके लेन-देन को सिर्फ डीसेंट्रलाइज़्ड तरीके से मान्यता दी जा सकती है। क्रिप्टोकरंसी का न तो कोई मालिक है और ना ही कोई मध्यस्थ लेकिन ब्लॉकचेन की सभी प्रक्रियाओं के सुचारु रूप से संचालन के लिए, एक निर्धारित व्यवस्था को विकसित किया जाता है।

क्रिप्टो की पूरी अर्थव्यवस्था पहले से निर्धारित नियमों के अनुसार चलती है और इन नियमों में कोई भी बदलाव करंसी से जुड़े हुए लोगों की सर्वसम्मति के बिना नहीं हो सकता। क्रिप्टोग्राफ़ी की जटिल प्रणाली इस से जुड़ी सभी सम्पत्तियों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है और किसी भी तरह के साइबर हमलों से उनका बचाव करती है। हालाँकि क्रिप्टो लेन-देन की सुरक्षा की मुख्य ज़िम्मेदारी उपयोगकर्ताओं की होती है। 

क्यों दुनिया कर रही है क्रिप्टो में निवेश?

दुनिया भर में क्रिप्टोकरंसी सिर्फ एक ट्रेंड से कहीं आगे बढ़ चुकी है। फिर बात हज़ारों प्रतिशत रिटर्न्स की हो या टेक्नोलॉजी के भविष्य में निवेश की, क्रिप्टोकरंसी लोगों को अनेकों मौके प्रदान कर रही है। सरकारों के हस्तक्षेप से परे, क्रिप्टोकरंसी का व्यापार दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। अरबों डॉलर की क्रिप्टो अर्थव्यवस्था मार्केट विशेषज्ञों की रूचि का केंद्र बन रही है और नए निवेशकों को अपनी ओर लुभा रही है।

सोशल मीडिया पर भी क्रिप्टो अपनी एक जगह बनाने में कामयाब रहा है और युवाओं की करंसी के तौर पर देखा जाने लगा है। पारदर्शी व्यवस्था, अविश्वसनीय रिटर्न्स, और आसान निवेश प्रक्रिया क्रिप्टोकरंसी की बढ़ती लोकप्रियता की बड़ी वजहों में से एक है।

निष्कर्ष

क्रिप्टोकरंसी एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है जिसके बीते वर्षों के रिटर्न्स ने सभी परंपरागत मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है। जब कोविड-19 त्रासदी ने दुनिया भर के सभी मार्केट्स को घुटनो पर लाकर खड़ा कर दिया था, उस वर्ष भी क्रिप्टोकरंसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड-तोड़ कैपिटलाइज़ेशन को हासिल किया। 

क्रिप्टोकरंसी के विकास में हो रहे प्रयासों और बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनज़र क्रिप्टो का भविष्य निश्चित ही सुनहरा है। नए मौकों की तलाश कर रहे लोगों के लिए क्रिप्टो का उपयोग एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

क्रिप्टो निवेश की पूरी जानकारी और मार्केट जोखिमों की सही समझ आपके होने वाले नुक्सान की संभावनाओं को काफी हद तक कम कर देती है। इसलिए जुड़िये भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो कम्युनिटी से सिर्फ Coin Gabbar पर और पाएं क्रिप्टो से जुड़ी सभी जानकारियाँ - सबसे सटीक, सबसे पहले।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`