सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

मेटावर्स की दुनिया | Metaverse पर VR, AR और MR की भूमिकाएँ -coingabbar

महत्वपूर्ण बिंदु
  • BTC, बिटकॉइन, Top Crypto news, Bitcoin price,
05-Sep-2022 Rohit Tripathi
मेटावर्स की दुनिया | Metaverse पर VR, AR और MR की भूमिकाएँ -coingabbar


जैसा कि हम सभी अब तक जान चुके हैं, मेटावर्स सिर्फ वर्चुअल गेमिंग तक सीमित नहीं है बल्कि यह बहुत व्यापक अवधारणा है | यह वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), मिक्स्ड रियलिटी (MR), ब्लॉकचेन, web 3, क्रिप्टो करंसी, सोशल मीडिया और बहुत सी अन्य टेक्नोलॉजी का एक संयोजन है। 

अगर आपने अभी तक Metavarse पर हमारा ब्लॉग पोस्ट नहीं पढ़ा है तो अभी पढ़े- क्या Metaverse बदल देगा इंटरनेट की दुनिया ? 

 VR, AR और MR मेटावर्स के सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक हैं, जो अनिवार्य रूप से यूज़र को एक 3D इमर्सिव वर्चुअल अनुभव प्रदान करते हैं, आइए जानें कि वे वास्तव में क्या हैं। 

वर्चुअल रियलिटी (VR)

VR वह शब्द है जिससे लोग शायद सबसे ज्यादा परिचित होंगे। एक असली या काल्पनिक दुनिया को कम्प्यूटर की मदद से 3D वर्चुअल एनवायरनमेंट निर्माण की तकनीक को VR के रूप में जाना जाता है। जो की VR हेडसेट/हेलमेट, दस्ताने और सेंस डिटेक्टरों वाले बॉडी डिटेक्टर जैसे उपकरणों की मदद से वास्तविक ध्वनियों, चित्रों और अन्य अनुभवों को मिला कर बनाया गया है।

यूज़र वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से मेटावर्स में प्रवेश कर सकते हैं | यह डिजिटल और वास्तविक दुनिया के बीच के अंतराल को ख़त्म करता है। आसान शब्दों में कहे तो, यह एक वर्चुअल रियलिटी की दुनिया है जिसमें आप अपने घर से कही जाए बिना स्कूल जा सकते हैं, काम पर जा सकते हैं, खेल खेल सकते हैं, संगीत कार्यक्रम देख सकते हैं, स्टोर को ब्राउज़ कर सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।

मेटावर्स के कार्य करने के लिए वर्चुअल रियलिटी तकनीक आवश्यक है। VR के बिना, इंटरनेट का यह अगली पीढ़ी का संस्करण वादा किए गए स्तर तक पहुंचने में सक्षम नहीं होगा। ऑनलाइन दुनिया बनाने के लिए VR सॉफ़्टवेयर की आवश्यकता होगी जिसमें मेटावर्स काम करता है और VR हेडसेट्स के साथ संचार करता है |

बाजार में उपलब्ध कुछ लोकप्रिय VR डिवाइस :

  • Sony PlayStation VR 

  • Valve Index VR Kit 

  • HTC Vive Pro 2 

  • HP Reverb G2

 ऑगमेंटेड रियलिटी (AR)

ऑगमेंटेड रियलिटी या AR एक ऐसी तकनीक है जो वास्तविक दुनिया में काल्पनिक परतें जोड़ती है| इन परतों में आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए ध्वनियों, चित्रों को जोड़ा जाता है। दूसरे शब्दों में, AR हमारी भौतिक दुनिया पर बनाया जाता है, जिसे यूज़र अपने फोन / टैबलेट की स्क्रीन पर या स्मार्ट ग्लास का उपयोग करके वास्तविक वातावरण को स्क्रीन पर वर्चुअल परिवर्तन के साथ देख सकते हैं। 

यह तकनीक यूज़र के वातावरण पर निर्भर नहीं करती है या यूज़र को किसी वातावरण में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी वास्तविक दुनिया इसके लिए एक बैकग्राउंड के रूप में कार्य करती है। कुछ प्रसिद्ध AR उदाहरण पोकेमॉन गो, स्नैपचैट फिल्टर, वर्चुअल मेकअप और फर्नीचर फिटिंग हैं।

कंपनियां अपने उत्पादों को बढ़ावा देने, जरुरी डेटा को एकत्र करने और मार्केटिंग करने के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीकों का उपयोग कर रही हैं। 

मेटावर्स एक डिजिटल वातावरण है जिसका उपयोग करके आप अपनी खुद की आभासी दुनिया बना सकते हैं। आभासी दुनिया अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रही है, ऐसे में मेटावर्स ऑगमेंटेड रियलिटी का भविष्य हो सकता है और यह हर जगह मौजूद होगा।

बाजार में उपलब्ध कुछ लोकप्रिय AR स्मार्टग्लास

 

  • Oculus Quest 2.

  • Lenovo Star Wars.

  • Merge AR/VR Headset.

  • Microsoft HoloLens 2.

  • Magic Leap One

मिक्स्ड रियलिटी (MR)

MR जिसे हाइब्रिड रियलिटी के रूप में भी जाना जाता है, यह एक नए वातावरण का निर्माण करने के लिए आभासी और भौतिक दुनिया को मिलता है जहां आभासी और वास्तविक दुनिया की वस्तुओं के बीच वास्तविक समय की बातचीत संभव है।

 यह VR की तरह नहीं है जो यूज़र को पूरी तरह वर्चुअल दुनिया में पहुंचा देता है और न ही यह AR की तरह है जो केवल वास्तविक दुनिया पर डिजिटल सामग्री को ओवरलेयर करता है।  इसके बजाय, MR डिवाइस लगातार आसपास में हो रही नई जानकारी इकट्ठा करते हैं। MR आभासी और भौतिक दोनों दुनिया को एक साथ मिलाता है |


बाजार में उपलब्ध कुछ लोकप्रिय MR डिवाइस 

  • Microsoft HoloLens 2

  • Magic Leap 1

निष्कर्ष 

भविष्य में मेटावर्स कैसे कार्य करेगा, इस बारे में अभी भी बहुत सारे प्रश्न हैं | हम उम्मीद करते है कि मेटावर्स के विकास में VR, AR और MR टेक्नोलॉजी आवश्यक भूमिका निभाएंगी जिनसे आने वाले वर्षों में सक्रिय रूप से बाजार का विस्तार होने की उम्मीद है। अगर मेटावर्स आभासी दुनिया का एक संग्रह है, तो VR, AR और MR टेक्नोलॉजी हमें वहां पहुंचाने के तरीके हैं।

विकासशील तकनीकों और तकनीकी ट्रेंड्स के बारे में अधिक जानकारी और समाचारों के लिए CoinGabbar को फॉलो करते रहे।  


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`