सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

2022 की 5 सबसे बेहतरीन क्रिप्टोकरंसी जानिये बेहतरीन निवेश विकल्प

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Cryptocurency, Top Tokens
20-Sep-2022 Anirudh Trivedi
2022 की 5 सबसे बेहतरीन क्रिप्टोकरंसी जानिये बेहतरीन निवेश विकल्प

सारी दुनिया में क्रिप्टोकरंसी का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है

नए ऑनलाइन स्टोर्स से लेकर अनुभवी व्यापारी तक कोई भी क्रिप्टोकरंसी अपनाने में नहीं हिचकिचा रहे हैं। 

क्रिप्टोकरंसी क्रय-विक्रय की नयी व्यवस्था बनाने के साथ-साथ निवेशकों की पहली पसंद भी बन चुकी है। हाल ही की रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिप्टोकरंसी में कुल निवेश की कीमत 100 बिलियन डॉलर के पार पहुँच चुकी है और हर दिन ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। 

क्रिप्टो में निवेश के बढ़ते मौके भारतीय निवेशकों को भी खूब लुभा रहे हैं। लेकिन बिना सही जानकारी के क्रिप्टो में निवेश आपके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है। 

इसलिए Coin Gabbar आपके लिए लाया है, क्रिप्टो एक्सपर्ट्स के द्वारा चुनी हुई 2022 की पांच ऐसी क्रिप्टोकरंसी जो आने वाले समय में दे सकती हैं आपको शानदार रिटर्न्स। 

बिटकॉइन (BTC)

बिटकॉइन दुनिया की पहली और सबसे बड़ी क्रिप्टो टोकन में से एक है। बिटकॉइन के जटिल एल्गोरिथ्म के कारण दुनिया में कुल बिटकॉइन की संख्या 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा नहीं हो सकती। बिटकॉइन की यह सीमित आपूर्ति इसको कीमती बनाती है और बाजार में इसकी मांग को बनाये रखती है। एक बिटकॉइन की कीमत 16 लाख और इसका कुल मार्केट कैपिटल 40 हज़ार करोड़ से भी ज्यादा है।

बिटकॉइन ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को 400 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न्स दिए हैं यद्यपि पिछले कुछ महीनों में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज करी गयी है। बिटकॉइन की कीमतों में यह गिरावट आपके लिए निवेश का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

इथेरियम (ETH)

क्रिप्टो जगत की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी इथेरियम हाल ही में हुए अपने मर्ज की वजह से दुनिया भर में सुर्ख़ियों में थी। इथेरियम ब्लॉकचेन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स और डीसेंट्रलाइज्ड एप्स की मज़बूत बुनियाद के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है। 

इथेरियम ना सिर्फ एक उन्नत टेक्नोलॉजी का उदाहरण है बल्कि क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प भी है। इथेरियम का नया मर्ज इसे भविष्य में आने वाली चुनातियों के लिए तैयार करता है और इसकी कीमत में होने वाले उछाल की संभावनाओं को और पुख्ता करता है। 

पॉलीगॉन (MATIC)

ब्लॉकचेन के इस्तेमाल में शामिल कई समस्याओं पर काम कर रही पॉलीगॉन, इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित एक लेयर-2 सोल्युशन है। भारत में विकसित पॉलीगॉन, इथेरियम के लेन-देन की गति को कई गुना ज्यादा और फीस को कई गुना कम कर देता है। इथेरियम के ब्लॉकचेन-दुनिया में बढ़ते वर्चस्व के पीछे पॉलीगॉन की उन्नत तकनीक का बहुत बड़ा हाथ है। 

पॉलीगॉन के क्रिप्टो टोकन, मैटिक की कीमत 65 रूपए के आस-पास है और कुल मार्केट कैपिटल 700 करोड़ से अधिक है। इथेरियम में हो रहे बदलावों के बाद पॉलीगॉन अपनी सेवाओं को अन्य ब्लॉकचेन पर ले जाने के बारे में विचार कर रहा है। पॉलीगॉन का विस्तार इसमें हुए निवेश को कई गुना तक बढ़ा सकता है और यही इसे क्रिप्टो में निवेश का एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। 

डीसेंट्रालैंड (MANA)

डीसेंट्रालैंड एक वर्चुअल रियलिटी प्रोजेक्ट है जो मेटावर्स पर एक नयी दुनिया बनाने की ओर काम कर रहा है। डीसेंट्रालैंड के टोकन MANA का इस्तेमाल इसके वर्चुअल यूनिवर्स में मुख्य मुद्रा के तौर पर किया जाता है। डीसेंट्रालैंड का उद्देश्य एक ऐसी वर्चुअल दुनिया का निर्माण करना है जो मानव कल्पनाओं को एक नयी दिशा की ओर अग्रसर कर सके। यह उन निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो मेटावर्स के भविष्य में निवेश के बारे में सोच रहे हैं। 

AAVE

AAVE एक डीसेंटरलिज़्ड क्रिप्टो लिक्विडिटी पूल है जिसका उपयोग क्रिप्टो उधार लेने के लिए किया जाता है। AAVE के इस्तेमाल से लोगों को सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो एक्सचेंज में लेन-देन और सम्बंधित शुल्क से छुटकारा मिलता है। क्रिप्टो चलन के बढ़ने से हज़ारों नए उपभोक्ता AAVE से जुड़ते चले जा रहे हैं। 

लिक्विडिटी पूल की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से AAVE टोकन की कीमतों में उछाल की पूरी संभावनाएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में AAVE एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में सामने आ सकता है। 

निष्कर्ष

क्रिप्टोकरंसी मार्केट्स की अस्थिरता आपके निवेश के लिए जोखिम बन सकती है। और यदि आपका सारा निवेश किसी एक ही टोकन में हो तो लगातार घटती-बढ़ती कीमतें आपके नुक्सान का कारण बन सकती हैं। क्रिप्टो निवेश में विविधता न केवल इस से जुड़े जोखिमों को कम करती है बल्कि आपके मुनाफे को भी कई गुना तक बढ़ा सकती है।

ऊपर बतायी गयीं सभी क्रिप्टोकरंसी विश्व में विवध कामों के लिए इस्तेमाल में लायी जा रही हैं। यह क्रिप्टोकरंसी बेहतरीन निवेश ऑप्शन होने के साथ साथ अपनी वर्तमान कीमतों को भी साबित करने में कामयाब रहीं हैं।  

इन क्रिप्टोकरंसी में सही समय के लिए निवेश आपको कई गुना रिटर्न्स दे सकता है और एक मज़बूत क्रिप्टो निवेश की बुनियाद बन सकता है। लेकिन सही निवेश के लिए ज़रूरी है क्रिप्टोकरंसी की सही समझ। इसलिए जुड़िये भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो कम्युनिटी से सिर्फ Coin Gabbar पर और पाएं क्रिप्टो से जुड़ी सभी जानकारियाँ - सबसे सटीक, सबसे पहले।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग