सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

रेगुलेटरी जाँच से डरकर Coinbase का US छोड़ने का नहीं है कोई इरादा

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Coinbase रेगुलेटरी जाँच और मुक़दमे से डरकर इस क्षेत्र को खाली करने पर कोई विचार नहीं कर रहा है।
  • Coinbase ने 2023 की दूसरी तिमाही में Bermuda में लाइसेंस भी हासिल कर लिया था। इससे एक्सचेंज के ऑफ-शोर होने की अटकलें तेज हो गईं थी।
  • Coinbase की हाल ही में जारी आय रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का रेवेन्यु विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है।
05 Aug 2023 By: Shailja Joshi
रेगुलेटरी जाँच से डर

Coinbase की United States छोड़ने की कोई योजना नहीं 

United States में अस्थिर रेगुलेटरी परिदृश्य ने प्रमुख कंपनियों को डरा दिया है। हाल ही में Revolut ने रेगुलेटर्स को दोषी ठहराते हुए United States में अपनी क्रिप्टो सेवाओं को समाप्त करने की घोषणा की है। इसी तरह कई शीर्ष कंपनियां भी अन्य देशो में अपना आधार बढ़ा रही हैं। वहीं Binance जैसे बड़े एक्सचेंज ने भी रेगुलेटरी जाँच के चलते United States को छोड़ने के संकेत दी है। हाल ही में Ripple की अध्यक्ष Monica Long ने भी खुलासा किया है कि कंपनी का अधिकांश विकास अमेरिका के बाहर से हुआ है। ऐसा रेगुलेटरी क्लैरिटी की कमी के कारण है। 

हालाँकि Coinbase रेगुलेटरी जाँच और मुक़दमे से डरकर इस क्षेत्र को खाली करने पर कोई विचार नहीं कर रहा है। हालाँकि अप्रैल में London में एक फिनटेक कार्यक्रम में Armstrong ने कहा था कि रेगुलेटरी स्पष्टता की कमी के कारण एक्सचेंज अपने मुख्यालय को अमेरिका से अधिक क्रिप्टो-अनुकूल देश में स्थानांतरित करने पर विचार कर सकता है। लेकिन अब Armstrong का कोई इरादा नहीं है। Coinbase ने 2023 की दूसरी तिमाही में Bermuda में लाइसेंस भी हासिल कर लिया था। इससे एक्सचेंज के ऑफ-शोर होने की अटकलें तेज हो गईं थी। 

हालाँकि Armstrong का ताज़ा दावा है कि अभी कंपनी की ऐसी कोई योजना नहीं है। Coinbase मार्केट में प्रगति कर रहा है। इसकी हाल ही में जारी आय रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी का रेवेन्यु विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है। अमेरिका के एकमात्र सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले एक्सचेंज ने Q2 में $707.9 मिलियन का राजस्व दर्ज किया है, जो $663 मिलियन के अनुमान से कहीं अधिक है। समुदाय के कुछ सदस्यों ने कंपनी के भविष्य के विस्तार के बारे में आशा व्यक्त की है। Messari के Ryan Selkis के अनुसार Coinbase एक वास्तव में अच्छी तरह से संचालित कंपनी है। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin ETFs के बाद अब SEC में आई Ether ETFs आवेदनों की बाढ़

WHAT'S YOUR OPINION?