सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

Crypto दान से मिले पैसों से Russia को टक्कर दे रहा है Ukraine

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Russia-Ukraine संघर्ष के बाद से अब तक Ukraine को दान के रूप में $70 मिलियन से अधिक प्राप्त हुए है।
  • दान में मिली Crypto करंसी के माध्यम से ही Ukraine राष्ट्र के लिए सैन्य उपकरण और अपने लोगों के लिए जरूरी मानवीय सहायता उपलब्ध करा रहा है।
27 Feb 2023 By: Mukta Agarwal
Crypto दान से मिले प

Ukraine को Russia के साथ चल रहे संघर्ष के बाद से अब तक $70 मिलियन से अधिक दान के रूप में प्राप्त हुए है। इस दान में मिली राशि की मदद से Ukraine, Russia को कड़ी टक्कर दे रहा हैं। 

पिछले 1 साल से Russia और Ukraine के बीच युद्ध चल रहा है, लेकिन अब तक इस युद्ध का कोई परिणाम सामने नहीं आया है। अमेरिका और अन्य देशों से मिल रही मदद के चलते Ukraine इतने लंबे समय तक Russia जैसे बड़े देश का सामना कर सका है। लगातार Ukraine को मदद के रूप में राशि मिलती रही है। जिसमें सबसे अधिक राशि Ukraine को क्रिप्टो करंसी के रूप में प्रात हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सालों में यूक्रेन को क्रिप्टो करंसी के रूप में $70 मिलियन से अधिक की राशि दान में मिली है। 

बताते चले कि इस राशि में Ether में 28.9 मिलियन डॉलर, Bitcoin में 22.8 मिलियन डॉलर और Tether में करीब 11.6 मिलियन डॉलर दान के रूप में मिले हैं। आपको बता दे कि क्रिप्टो करंसी में दान मिलना यूक्रेन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि Russia से युद्ध के बाद से यूक्रेन में केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली पूरी तरह ठप हो चुकी थी।  जिसके बाद क्रिप्टो करंसी यूक्रेन में एक समाधान बनी। 

आज वर्तमान में यूक्रेन में क्रिप्टो करंसी ट्रांसेक्शन में वृद्धि हुई हैं। इतना ही नहीं यूक्रेन क्रिप्टो को अडॉप्ट करने वाले शीर्ष देशों में शामिल हुआ है। जानकारी के अनुसार रशिया ने भी युद्ध के दौरान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए क्रिप्टो करंसी का उपयोग किया हैं। रसिया और यूक्रेन जैसे देशों का क्रिप्टो करंसी पर अपनी निर्भरता बढ़ाना क्रिप्टो करंसी के भविष्य के लिए अच्छा संकेत हैं। 

वैश्विक रूप से क्रिप्टो करंसी को लेकर हो रही हैं बातें 

वैश्विक रूप से सभी देशों की सरकार क्रिप्टो करंसी को लेकर बयान दे चुकी हैं, सभी देशों का मत है कि कोई भी एक देश क्रिप्टो करंसी को रेगुलेट नहीं कर सकता, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। आपको बता दे कि भारत क्रिप्टो करंसी रेगुलेशन की दिशा में सभी देशों का नेतृत्व कर, सभी देशों के साथ मिलकर एक SOP निर्माण करने की दिशा में कार्य कर रहा हैं। 

यह भी पढ़िए : बढ़ता जा रहा है Crypto Education का क्रेज

WHAT'S YOUR OPINION?