कहते हैं कि भाग्य का खेल भी बड़ा निराला है, यह पल भर में एक राजा को रंक और एक रंक को राजा बना देता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ क्रिप्टो करंसी मार्केट के जाने पहचाने नाम Do Kwon के साथ। एक समय अरबपतियों की श्रेणी में आने वाले Terraform Labs के सह-संस्थापक Do Kwon, वर्तमान में अपने देश में ही एक वांटेड अपराधी बने हुए हैं। इतना ही नहीं पिछले साल Do Kwon के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।
Do Kwon वर्ष 2018 में Terraform Labs की स्थापना के बाद, फर्म के CEO के रूप में नियुक्त किये गये। एक समय ऐसा था जब Do Kwon की फर्म Terraform Labs के टोकन Luna की ट्रेडिंग 100 डॉलर के आसपास थी। उस समय Do Kwon, एक अरबपति थे, लेकिन TerraUSD की टूट ने Luna की कीमत को शून्य कर दिया। इस टूट का असर यह हुआ कि लाखों निवेशकों के साथ-साथ Do Kwon भी सड़क पर आ गए। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद Do Kwon पर संकट के बादल छाने लगे और उन्हें दक्षिण कोरिया में वांटेड घोषित कर दिया गया।
इंटरपोल ने भी Do Kwon के खिलाफ रेड नोटिस जारी कर दिया। आज आलम यह है कि Do Kwon सिंगापुर की स्थानीय पुलिस द्वारा Terraform Labs से जुड़े मामले में जाँच का सामना कर रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि Do Kwon किसी क्रिमिनल बैकग्राउंड से आते हैं, अगर बात की जाए उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तो Kwon, Stanford University से ग्रेजुएट है। Terraform Labs के सह-संस्थापक C++, Java और Python सहित कई प्रोग्रामिंग भाषाओं के जानकार हैं। Do Kwon, Anchor और Mirror Protocol जैसी कई ब्लॉकचेन परियोजनाओं में शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़िए : इकोनॉमी का बंटाधार कर, Pakistan चला ब्लॉकचेन की गली
शेयर