सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

Do Kwon को भी SBF की तरह बेल, क्या चलता रहेगा धोखाधड़ी का खेल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Montenegro कोर्ट ने Terraform Labs के CEO Do Kwon की जमानत शर्तों को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने Do Kwon को हाउस अरेस्ट रहने के आदेश दिये है।
  • Do Kwon से पहले धोखाधड़ी के मामले में FTX के पूर्व CEO और संस्थापक Sam Bankman-Fried को कोर्ट ने शर्तों पर जमानत देते हुए हाउस अरेस्ट्स रहने के आदेश दिए थे।
13-May-2023 By: Rohit Tripathi
Do Kwon को भी SBF की

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए क्रिप्टो एक्सचेंज Terraform Labs के CEO Do Kwon को Montenegro कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने Do Kwon को हॉउस अरेस्ट रहने के आदेश दिए है। कुछ इसी तरह का फैसला फेडरल कोर्ड द्वारा FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried (SBF) के पक्ष में में भी सुनाया गया था। कोर्ट द्वारा दोनों ही मामलों में दिए गए फैसलों पर कई तरह के सवाल उठते है। 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट वर्तमान में वैश्विक रूप से गवर्मेंट रेगुलेटरी के निशाने पर है। हर देश की सरकार अपने यहाँ संचालित होने वाले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इस मामले में अमेरिका की रेगुलेटरी ज्यादा सख्त रूख अपनाए हुए है। रेगुलेटर्स द्वारा की जा रही इन कार्रवाईयों के पीछे की मुख्य वजह है FTX और Terraform Labs जैसी दो बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज की धोखाधड़ी। दोनों ही फर्म्स के संस्थापक वर्तमान में विभिन्न मामलों में कोर्ट केस का सामना कर रहे है। लेकिन हाल ही में Montenegro कोर्ट ने Terraform Labs के CEO Do Kwon की जमानत शर्तों को मंजूरी प्रदान कर एक ऐसे सवाल को हवा दे दी है, जो FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried की जमानत के दौरान भी पूछा जाना चाहिए था। यह सवाल है कि क्या इसी तरह धोखाधड़ी करने वाले अपराधी कोर्ट में कुछ राशि भरकर जमानत हांसिल कर लेंगे। 

Do Kwon से पहले SBF को भी बेल दे चुका है कोर्ट 

Montenegro कोर्ट ने Terraform Labs के संस्थापक Do Kwon और उनके साथी Chang-joon की 400,000 यूरो की जमानत की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट द्वारा प्रस्तावित जमानत शर्तों को मंजूरी प्रदान करते हुए Do Kwon को हाउस अरेस्ट रहने के आदेश दिये है। बताते चले कुछ इसी तरह के आदेश फेडरल कोर्ट ने FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried (SBF) से जुड़े धोखाधड़ी केस में दिए थे। जिसके बाद हॉउस अरेस्ट रहते हुए SBF ने केस से जुड़े गवाहों को खरीदने और धमकाने का प्रयास किया था। 

इतना ही नहीं SBF हाउस अरेस्ट रहते हुए सभी हाई क्लास सुविधाओं के मजे लूट रहे थे। इसी तरह धोखधड़ी का आरोप झेल रहे Do Kwon भी बेल मिलने पर SBF जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हुए अपने उपर चल रहे केस को कमजोर करने का प्रयास कर सकते हैं। क्योंकि हाउस अरेस्ट रहते हुए Do Kwon भी उसी तरह की सुविधाओं का लाभ उठाएंगे, जिस तरह की सुविधा का आनंद Sam Bankman-Fried ने लिया था।

गौरतलब है कि Sam Bankman-Fried ने क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज FTX के निवेशकों के साथ लगभग $8 बिलियन का फ्रॉड किया था। वहीँ Do Kwon पर Terraform Labs में रहते हुए $40 बिलियन के फ्रॉड के आरोप है। फिलहाल दोनों ही धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी बनाए गए है, लेकिन देखना यह होगा की क्या क्रिप्टो धोखाधड़ी के मामलों में इन आरोपियों को सजा हो पाती है, या फिर बेल के साथ धोखाधड़ी का खेल ऐसे ही चलता रहेगा।    

यह भी पढ़िए : PEPE की आंधी में कहीं उड़ ना जाए Shiba Inu 

WHAT'S YOUR OPINION?