Cryptocurrency एक्सचेंज Terraform Labs के CEO Do Kwon बीते दिन Montenegro में गिरफ्तार किये गए है। वर्तमान में वे धोखाधड़ी के आरोपों का समाना कर रहे है। उनपर कमोडिटी फ्रॉड, सिक्योरिटीज़ फ्रॉड, वायर फ्रॉड और कन्सपिरेसी टू डिफ्रॉड एंड एंगेज इन मार्केट मेनिपुलेशन जैसे आठ अलग-अलग आरोप लगे हैं। वहीं भारतीय युवा राजनेता और सांसद की बीते दिन लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी। जिसके चलते अब ये युवा नेता सासंद न होगा केवल एक आम नेता बनकर रहे जाएंगे।
बता दे कि यह भारतीय युवा नेता इससे पहले गुजरात के जिला न्यायलय द्वारा एक चार साल पुराने केस में दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें 2 साल की सजा भी सुनाई गई थी, जो कि उनकी सांसद सदस्यता रद्द किये जाने का एक मुख्य कारण है। हालांकि Do Kwon की गिरफ़्तारी और उस भारतीय युवा नेता की संसद सदस्यता रद्द हो जाने के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में Kwon और युवा नेता एक सामान स्थिति में ही है। दोनों ही इस समय कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे है। जहां भारतीय युवा नेता का राजनीतिक भविष्य अब अधर में लटक चुका हैं, वहीं Kwon का भविष्य भी पूरी तरह अँधेरे में समां चुका हैं।
युवा नेताi जिस तरह हीरो अर्थात सांसद से, जीरो अर्थात पार्टी के एक सामान्य नेता बनकर रह गए है, वहीं Kwon भी हीरो अर्थात Terraform Labs के CEO से अब जीरो अर्थात बंद हो चुकी एक्सचेंज के मालिक और एक अपराधी बनकर रह गए है। हालंकि दोनों का ही सपना अपने अपने क्षेत्र में नए इनोवेशन करने का था। जहां युवा नेता भारतीय राजनितिक परिदृश्य को बदलना चाहते थे, वहीं Terraform Labs के CEO Do Kwon Cryptocurrency और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को पूरी तरह बदलने की सोच रखते थे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों अब हवालात की हवा खाएंगे या फिर खुले पंछी की तरह आजाद हो जाएंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल के माध्यम से हमने केवल अपने विचार प्रस्तुत किये है, जो हमारी एक कल्पना मात्र है। इसका किसी व्यक्ति से सबंध एक संयोग मात्र हो सकता है। क्रिप्टो जगत से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे साथ www.coingabbar.com पर बने रहें।
यह भी पढ़िए : Hindenburg Research के निशाने पर Twitter के सह-संस्थापक Jack Dorsey
शेयर