Twitter की X में रीब्रांडिंग के बाद से इसमें बदलाव जारी है। Musk इसे एवरीथिंग ऐप बनने के लिए नए-नए बदलाव कर रहे है साथ ही Twitter यूज़र्स के लिए नई-नई पॉलिसी भी ला रहे है। हाल ही में यूज़र के लिए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल और प्रीमियम ब्लू सर्विस यूज़र्स के लिए अपने वेरिफाइड चेकमार्क को छिपाने का विकल्प भी लांच किया गया था।
अब Musk एक नई और अनूठी पॉलिसी लेकर आए है। जिसके अनुसार इसके यूज़र को अगर किसी यूज़र को Twitter पर किसी एक्टिविटी के लिए उसके एम्प्लायर द्वारा परेशान किया जाता है तो, यूज़र अपने एम्प्लायर के खिलाफ क़ानूनी लड़ाई लड़ सकता है जिसमें Musk अपने यूज़र का सहयोग करेंगे। घोषणा के अनुसार Musk, Twitter यूज़र की क़ानूनी लड़ाई का पूरा खर्चा उठाएंगें जिसकी कोई लिमिट नहीं रखी गई है। इस घोषणा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेखन के समय तक इसे 200,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं, साथ ही बड़ी संख्या में लोग संभावित मुकदमों की फंडिंग के लिए यूज़र आगे आ रहे है।
जबकि गौर करने वाली बात यह है की एम्प्लायर के रूप में Musk का पूर्व कर्मचारियों और आलोचकों का अपमान करने का इतिहास रहा है। Twitter का अधिग्रहण करते ही उन्होंने बड़ी संख्या में ले-ऑफ किया था जिसमें Twitter में बड़े अधिकारीयों को भी अचानक नौकरी से निकाल दिया गया था। Twitter की खरीद के बाद हजारों लोगों को नौकरी से निकालने के साथ ही अरबपति ने सार्वजनिक रूप से सीनियर डायरेक्टर Halli Thorleifsson का मजाक उड़ाया था। इसके अलावा Musk की अन्य कंपनियों SpaceX और Tesla Inc. के पूर्व कर्मचारियों ने भी दावा किया था कि जब वह CEO थे, तब उनके खिलाफ दिए गये बयानों पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
दरअसल यह बदलाव कंपनी की रेवेन्यु को बढाने के लिए किया जा रहा है। Musk के Twitter सँभालते ही कंपनी में बड़े स्तर पर बदलाव देखे गये, जिससे कंपनी का एडवरटाइजिंग रेवेन्यु 50 % तक कम हो गया है। अपनी छवि को सुधरने ओर कंपनी का रेवेन्यु बढ़ाने के लिए यह सब तरकीबें लगाई जा रही है। इन बदलावों के चलते कंपनी ने मंथली यूज़र संख्या में नया हाई बनाया है। प्लेटफ़ॉर्म की मंथली यूज़र संख्या 540 मिलियन से अधिक पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़िए : Worldcoin में सिक्योरिटी की कमी बनी चिंता का कारण
शेयर