सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

रीब्रांडिंग के बाद अब Twitter का भविष्य भी बदलना चाहते है Elon Musk

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Elon का मानना है कि फाइनेंशियल सर्विस शुरू होने बाद जल्द ही Twitter दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन जाएगा।
  • Musk के रीब्रांडिंग के फ़ैसले से Twitter की लगभग $4 बिलियन से $20 बिलियन तक की वैल्यू कम हो चुकी है।
  • Elon Musk ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि Twitter/X अपनी फाइनेंशियल सर्विस कब तक शुरू करेगा।
26-Jul-2023 By: Shailja Joshi
रीब्रांडिंग के बाद अ

Twitter जल्द शुरू कर सकता है फाइनेंशियल सर्विस 

हाल ही में, Elon Musk ने दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक Twitter में अपने बदलावों से हलचल मचा दी हैं। Musk और Twitter टीम, Twitter की रीब्रांडिंग पर काम कर रही है और इसे एक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में है। हालाँकि Elon Musk ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि Twitter/X अपनी फाइनेंशियल सर्विस कब तक शुरू करेगा। Elon का मानना है की फाइनेंशियल सर्विस शुरू होने बाद जल्द ही Twitter दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन जाएगा। 

लेकिन गौर करने वाली बात यह है की Musk के रीब्रांडिंग के फ़ैसले से Twitter की लगभग $4 बिलियन से $20 बिलियन तक की वैल्यू पहले ही कम हो चुकी है। इतनी इक्विटी अर्जित करने में 15 से अधिक वर्ष लग सकते है, इतना पैसा सिर्फ एक ब्रांड नेम पर खर्च होना Twitter के लिए एक बड़ा वित्तीय झटका हो सकता है। Musk के कंपनी खरीदने के बाद से Twitter के मूल्य में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। अनुमान है कि Twitter को पिछले साल से अब तक अपनी वैल्यू का 32% नुकसान हो चुका है। वहीं जैसे-जैसे Twitter में बदलाव देखे गये एडवटाइजर्स भी Twitter से दुरी बना रहे है, अक्टूबर से Twitter का एडवरटाइजिंग रेवेन्यू भी 50% से अधिक कम हो गया है। 

वर्तमान में, Amazon और Apple दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शीर्ष दो स्थानों पर हैं। जिसमें Amazon की कीमत $400 बिलियन से अधिक है। वहीं मई 2023 तक Twitter की वैल्यू लगभग 15 बिलियन डॉलर थी।

क्या हो सकता है Twitter X का भविष्य  

Musk ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि प्लेटफ़ॉर्म अपनी फाइनेंशियल सर्विस कब शुरू करेगा। लेकिन यह साहसिक कदम है क्योंकि Twitter जैसे स्थापित ब्रांड की रीब्रांडिंग एक जोखिम भरा फ़ैसला हो सकता है। क्योंकि इसके यूज़र्स Twitter नाम से संतुष्ट हैं और एक बड़ा बदलाव प्लेटफ़ॉर्म के वैल्यूएशन पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है। बहरहाल, Musk साहसिक निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं और उनके कुछ विचार सफल भी हुए हैं। इसलिए, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि X फाइनेंशियल सिस्टम के रूप में धीरे-धीरे दुनिया पर कब्ज़ा कर सकता है।

यूज़र X का उपयोग सोशल मीडिया और फाइनेंशियल सर्विस दोनों के लिए कर सकेंगे। इस कदम से ब्रांड को बढ़ावा मिलेगा, जिससे यह मार्केट में अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के बीच अलग पहचान बना सकता है। साथ ही Musk क्रिप्टोकरंसी के भी समर्थक हैं, इसलिए यह उम्मीद भी की जा सकती है कि डिजिटल करंसी भी X का हिस्सा हो सकती हैं।

यह भी पढ़िए: AI के बढ़ते चलन के बीच OpenAI ने बंद किया अपना लोकप्रिय AI टूल

WHAT'S YOUR OPINION?