दिवालिया हो चुके क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज FTX के संस्थापक और पूर्व CEO Sam Bankman-Fried उर्फ़ SBF की जमानत को फेडरल कोर्ट द्वारा रद्द कर कर दिया गया है। साथ ही कोर्ट द्वारा Sam Bankman-Fried को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। फेडरल कोर्ट के जज Lewis Kaplan के आदेश आनुसार Sam Bankman-Fried को आपने दो ट्रायल्स के अंत तक जेल में रहना होगा। दरअसल SBF पर आरोप लगाए गए थे कि वे FTX धोखाधड़ी केस से जुड़े गवाहों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। जिसके लिए उन्होंने New York Times के रिपोर्टर के साथ में जानकारी शेयर की थी। SBF द्वारा लगातार केस को कमजोर करने के प्रयास किये जा रहे थे, जिसके बाद प्रासीक्यूटर्स बार-बार Sam Bankman-Fried की $250 मिलियन की जमानत को रद्द करने की बात कर रहे थे। इस जमानत के चलते SBF दिसंबर 2022 के बाद से जेल से बाहर चल रहे थे।
FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried क्रिप्टो फ्रॉड, बैंक फ्रॉड और वायर फ्रॉड जैसे 12 अपराधिक आरोपों का सामना कर रहे है। लेकिन बावजूद इसके Sam Bankman-Fried जमानत पर जेल की सजा से बचे हुए थे। वे कोर्ट द्वारा मिले आदेश के अनुसार SBF को अपने माता-पिता के घर पर हाउस अरेस्ट रहना था, लेकिन यहाँ भी बड़ी चालाकी से वे इंटरनेट, स्मार्टफोन और सभी आधुनिक गैजेट्स का इस्तेमाल कर रहे थे। इतना है नहीं कुछ समय पहले उन्होंने कोर्ट में यह अपील भी की थी कि उनके दोस्तों को उनके घर पर बिना किसी जांच के आने दिया जाए। बीते कुछ समय में Sam Bankman-Fried की डिमांड बढती जा रही थी। साथ ही साथ जेल से बाहर रहकर वे FTX धोखाधडी मामले से जुड़े गवाहों पर प्रेसर बना रहे थे। गौरतलब है कि कोर्ट के वर्तमान आदेश के अनुसार SBF को अक्टूबर 2023 और मार्च 2024 में शुरू होने वाले 2 ट्रायल्स के अंत तक जेल में रहना होगा।
यह भी पढ़िए : El Salvador में बन रही दुनिया की पहली Bitcoin City, जानिए क्या है खास
शेयर