हर क्रिप्टो मार्केट का निवेशक जिसने Bitcoin में निवेश किया है, वह इस करंसी की कीमत का तेजी से बढ़ने का इन्तजार करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमाया जा सके। कई निवेशक तो इस क्रिप्टो कॉइन के साथ काफी लम्बे समय से जुड़े हुए है और अपने वॉलेट में इसे होल्ड किये हुए हैं। इस उम्मीद के साथ में कि कभी न कभी इस क्रिप्टो कॉइन की कीमत $1 मिलियन पहुंचेगी और वह Bitcoin Millionaire बन जाएगा। लेकिन Bitcoin Millionaire बनना हर किसी के लिए भाग्यशाली साबित नहीं हुआ है। दरअसल बीते सालों में जो भी Bitcoin Millionaire रहे या तो उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई या फिर वे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।
रहस्यमय तरीके से गायब होने वाले मिलेनियारों में सबसे बड़ा नाम है Bitcoin के क्रिएटर Satoshi Nakamoto का है, जो दिसंबर 2010 के बाद से ही रहस्यमय रूप से गायब है। आखरी बार उन्होंने 12 दिसंबर 2010 में मैसेज किया था, जिसके बाद से वे आज तक किसी भी सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर नजर नहीं आये हैं। इतना ही नहीं, आज तक इस बारे में भी कोई जान नहीं सका है कि आखिर Satoshi Nakamoto है कौन। खेर इस कड़ी में अगला नाम है ONFO कॉइन के सह-संस्थापक Dr. John Forsyth का जो Bitcoin Millionaire" के रूप में जाने जाते थे। 21 मई 2023 को Missouri में अपने कार्यस्थल से रहस्यमय तरीके से गायब हुए, Dr. John Forsyth की लाश 30 मई को उनकी कार में, उनके ही कार्यस्थल के पास मिली।
हालंकि इस विषय में पुलिस को नहीं पता चला कि 49 वर्षीय Dr. John Forsyth की मौत के पीछे का कारण क्या है। ठीक इसी तरह जून 2021 में रोमानिया के Bitcoin ब्लॉगर और बिलेनियर Mircea Popescu, की 41 वर्ष की उम्र में Costa Rican तट में डूबने से मौत हो गई थी। Mircea के रहस्यमय तरीके से मारे जाने को लेकर भी पुलिस कुछ ख़ास खोज नहीं सकी थी। वहीँ कनाडा की क्रिप्टो फर्म Quadriga CX के CEO की 2019 में भारत में एक अनाथालय में कार्य करने के दौरान मौत हो गई थी। इस मौत के पीछे की वजह भी आज तक एक रहस्य बनी हुई हैं। इस तरह जो भी Bitcoin Millionaire बना, रहस्यमय तरीके से मारा गया।
Bitcoin, जिसकी शुरुआत Satoshi Nakamoto ने वर्ष 2009 में की थी, एक सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी है। क्रिप्टो जगत से जुड़ा हर वह व्यक्ति जो लम्बे समय से क्रिप्टोकरंसी को फ़ॉलो कर रहा है, वह Bitcoin की शानदार कहानी से वाकिफ होगा, कि किस तरह यह अपनी लॉन्चिंग के समय $0.0073 कीमत पर था और एक समय में यह $65,000 के स्तर को भी हांसिल कर चुका है। Bitcoin के क्रिएटर Satoshi Nakamoto के पास वर्तमान में सबसे ज्यादा Bitcoin है। लेकिन वे कहाँ है कौन है, कैसे दीखते है आज तक कोई भी इस विषय में पता नहीं लगा सका है।
Disclaimer : पोस्ट में दी गई जानकारी हमारा सिर्फ एक विचार है जो बीते कुछ समय में हुई घटनाओं के चलते उत्पन्न हुआ है। हमारा मकसद इस पोस्ट से किसी की भावना को आहात करने के नहीं हैं। न ही यह बात हर Bitcoin Millionaire के लिए लागू होती है।
यह भी पढ़िए : सबसे बड़े Crypto Influencer हैं Elon Musk
शेयर