सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

नए देशों के साथ जुड़कर Twitter बन रहा है एवरी थिंग एप

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Twitter पर पोस्ट की गई जानकारी की सत्यता की गारंटी के लिए, Twitter ने 18 नए देशों के कंट्रीब्युटर्स को जोड़ा है।
  • जिसके बाद अब Twitter पर 44 देशों के कंट्रीब्युटर्स शामिल हो गये हैं।
  • रीब्रांडिंग के बाद से Twitter खुद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जगह एक एवरी थिंग एप बता रहा है।
29-Jul-2023 By: Shailja Joshi
नए देशों के साथ जुड़क

Twitter ने 18 नए देशों के कंट्रीब्युटर्स को जोड़ा

Elon Musk, Twitter को बेहतर बनाने के लिए आए दिन नए-नए बदलाव कर रहे है । Twitter पर पोस्ट की गई जानकारी की सत्यता की गारंटी के लिए, Elon Musk के Twitter ने 18 नए देशों के कंट्रीब्युटर्स को जोड़ा है। जिसके बाद अब Twitter पर 44 देशों के कंट्रीब्युटर्स शामिल हो गये हैं। Twitter खरीदने के बाद से, मस्क Twitter को एक एवरी थिंग एप बनाने के लिए इस पर महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे है, जिसके लिए प्लेटफ़ॉर्म पर गलत सूचना और स्कैम अकाउंट को ख़त्म किया जा रहा है। यह कंट्रीब्युटर्स Twitter पर साझा की जा रही जानकारी की जांच करेंगे। 

Twitter ने फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम इस साल की शुरुआत में लागु किया था। शुरुआत में इसमें  U.K., Ireland, Australia और New Zealand के कंट्रीब्युटर्स शामिल किये गए थे। इसके लिए Twitter ने घोषणा की थी कि प्रोग्राम में नए लोगो को शामिल करके कंट्रीब्यूटर बेस को प्रति सप्ताह 10% तक बढ़ाएगा। इसी के तहत अब Twitter ने Bulgaria, Cyprus, Croatia, Denmark, Estonia, Finland, Greece के कंट्रीब्युटर्स को शामिल किया है। कंट्रीब्युटर्स किसी भी ट्वीट पर नोट्स छोड़ सकते हैं और यदि विभिन्न कंट्रीब्युटर्स उस नोट को उपयोगी मानते हैं, तो नोट सार्वजनिक रूप से ट्वीट पर दिखाया जाता है।

रीब्रांडिंग के बाद से Twitter खुद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जगह एक एवरी थिंग एप बता रहा है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज, मनोरंजन, खेल, राजनीति सभी की जानकारी शामिल है। इसके साथ ही Twitter प्लेटफ़ॉर्म पर एक पेमेंट सिस्टम भी जल्द लॉन्च करने वाला है। आने वाले समय में इस पर क्रिप्टोकरंसी का उपयोग भी देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़िए :  Crypto रेगुलेशन में देरी, भारतीय सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार

WHAT'S YOUR OPINION?