सस्ता टोकन का दावा करें
Follow On Google News

क्या Mukesh Ambani इंडिया में Jio की सिम की तरह देंगे AI सर्विस

महत्वपूर्ण बिंदु
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष Mukesh Ambani ने इंडिया में OpenAI के ChatGPT जैसा AI सिस्टम पेश करने की घोषणा की है।
  • OpenAI के CEO Sam Altman दो माह पहले इंडिया टूर पर आऐ थे, जब उन्होंने कहा था कि इंडिया में ChatGPT जैसा AI टूल बनना बेहद मुश्किल है।
  • Mukesh Ambani का कहना है कि इंडिया के पास ChatGPT जैसे AI टूल बनाने की पूरी पॉवर और टेक्नोलॉजी की नॉलेज है।
30 Aug 2023 By: Deeksha
क्या Mukesh Ambani इ

Mukesh Ambani ने की इंडिया में AI सिस्टम पेश करने की घोषणा

AI पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है। AI के विकसित लैंग्वेज टूल ChatGPT और GoogleBard का इस्तेमाल प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के AI टूल विकसित करने की होड़ सी मच गई है। अभी हाल ही में मेटा ने AI लैंग्वेज टूल के बाद AI कोडिंग टूल को पेश करने की घोषणा की थी। Germany भी अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए China और US जैसे AI लीडर्स के साथ कॉम्पटीशन कर रहा है। इसी कड़ी में UK ने भी कुछ दिनों पहले अपने देश को AI हब बनाने की रेस में हजारों कंम्प्यूटर चिप खरीदने की बात रखी थी। जब सभी देश AI को लेकर अपनी गंभीरता दिखा रहे हैं तो इस रेस में इंडिया कैसे पीछे रह सकता है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष Mukesh Ambani ने घोषणा की है कि RIL का Jio भारत के लिए OpenAI के ChatGPT जैसा AI सिस्टम पेश करेगा। Ambani ने सभी इंडियंस को AI तक पहुंच प्रदान करने और इंडिया को AI हब बनाने के लिए यह कदम उठाया है। Ambani ऐसा दावा कर रहे है कि उनकी तरफ से AI हर जगह और हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Ambani की इस घोषणा से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे उनके द्वारा हर व्यक्ति को Jio की सिम उपलब्ध कराई जा रही है, उसी तरह AI भी हर व्यक्ति को उपलब्ध कराया जाएगा। 

Mukesh Ambani ने Sam Altman की चुनौती को किया स्वीकार

Mukesh Ambani द्वारा इंडिया में AI सिस्टम लाने की घोषणा के पीछे एक खास वजह है। 2 महीने पहले OpenAI के CEO Sam Altman इंडिया विजिट पर आए थे और उन्होंने कहा था कि इंडिया के लिए ChatGPT जैसा AI टूल बनाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने इंडियन्स का मजाक उड़ाते हुए इस तरह की घमंड भरी बाते कही थी। Sam Altman के द्वारा दिए इस बयान की वजह से और उनका घमंड तौड़ने के लिए Mukesh Ambani ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है। ऐसा माना जाता है कि Ambani जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं, उसे वे पूरा करके दिखाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Telecom कंपनी को ही ले लीजिए। पहले इंडिया में मोबाइल रिचार्ज और डेटा प्लान काफी महंगे हुआ करते थे। लेकिन Mukesh Ambani के Telecom इंडस्ट्री में प्रवेश करने से इस क्षेत्र में क्रांति आ गई। Mukesh Ambani ने Jio को इंडिया में लॉन्च कर कुछ समय तक इंडिया के लोगों को मुफ्त में डेटा प्लान और मोबाइल रिचार्ज उपलब्ध कराए। बाद में Mukesh Ambani ने Jio के सस्ते डेटा प्लान और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा प्रदान की। वर्तमान में भी Telecom इंडस्ट्री मे Jio का दबदबा कामयम है। इंडिया के अधिकतर घरों और दफ्तरों में Jio ही देखने को मिलता है। कहने का मतलब यह है कि जैसे Ambani इंडिया में Jio लेकर आए थे, तो क्या वे अब भारत में AI भी सभी को उपलब्ध कराएंगे। 

इंडिया के पास नहीं है पाॉवर और टेक्नोलॉजी की कमी - Mukesh Ambani

Mukesh Ambani ने अपने बयान में कहा कि इंडिया के पास AI के ChatGPT जैसे टूल विकसित करने की पूरी पॉवर और टेक्नोलॉजी का नॉलेज है। इंडिया किसी भी काम में पीछे नहीं है। Ambani ने आगे कहा कि Jio प्लेटफॉर्म इंडिया में AI बेस्ड सॉल्यूशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इंडिया में AI बेस्ड सॉल्यूशन बनाने से यहां के लोगों और कारोबारियों को इसका भरपूर फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा Ambani ने कहा है कि इंडिया के पास पॉवर, डेटा और टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया ने आज से करीब 7 साल पहले Jio के माध्यम से इंडिया के लोगों को इंटरनेट से जोड़ा था। इसी तर्ज पर काम करते हुए अब Mukesh Ambani इंडिया को AI से जोड़ने का वादा कर रहे है। 

ये भी पढ़े- भारत में अस्थिर हुई Crypto इंडस्ट्री, कई एक्सचेंजों ने किये ले-ऑफ़

WHAT'S YOUR OPINION?