सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो वर्ल्ड में White paper क्या है ? इसका उद्देश्य क्या है?

महत्वपूर्ण बिंदु
  • how-to-guide , White paper, Types of White paper
02-Sep-2022 Shailja Joshi
क्रिप्टो वर्ल्ड में White paper क्या है ? इसका उद्देश्य क्या है?

यदि आप ब्लॉकचेन स्पेस में रुचि रखते हैं, चाहे फिर आप एक निवेशक

व्यवसायी या डेवलपर हो। एक चीज जिसे आप टाल नहीं सकते हैं वह है White papers | हर हफ्ते, एक नया ब्लॉकचेन या क्रिप्टो करेंसी white paper प्रकाशित होता है जो नई तकनीकों के बारे में बताता है | 

नतीजतन, white papers को एक नई ब्लॉकचेन या क्रिप्टो करंसी बनाने के एक अनिवार्य हिस्से के रूप में जाना जाने लगा है। निवेशक, व्यवसायी और डेवलपर किसी नए ब्लॉकचैन या क्रिप्टो करंसी में निवेश करने से पहले एक दस्तावेज़ देखने की अपेक्षा करते हैं जो यह बताता है कि परियोजना किस समस्या का समाधान करती है और यह कैसे काम करती है।

इसलिए क्रिप्टो में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए white paper पढ़ना सीखना एक महत्वपूर्ण कार्य है। क्रिप्टो जगत में बहुत स्कैम्स है जिनको पहचानने के लिए आपको White paper की अच्छी समझ होना आवश्यक है। 

White Paper क्या है?

White papers एक परियोजना को बनाने पीछे के उद्देश्य और टेक्नोलॉजी की जानकारी देते है। वे आमतौर पर निवेशकों को क्रिप्टो करंसी खरीदने के लिए आकर्षित करने के लिए आंकड़े, आरेख और तथ्य प्रदान करते हैं।

एक क्रिप्टो स्टार्टअप के लिए स्वयं को वैध और पेशेवर कंपनी के रूप में स्थापित करने के लिए एक White papers का निर्माण करना एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह निवेशकों को बताता है कि कैसे कंपनी उद्योग में अन्य प्रतियोगियों से कितनी अलग है।

सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टो करंसी white papers में से एक निस्संदेह Bitcoin है जो एक Peer-to-Peer इलेक्ट्रिक कैश सिस्टम है, जिसे 2008 में Satoshi Nakamoto द्वारा प्रकाशित किया गया था। Satoshi Nakamoto के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग "Satoshi Nakamoto कौन है बिटकॉइन के पीछे का रहस्य?" पढ़े।  

White papers के प्रकार 

हमारा यह ब्लॉग पढ़ने के बाद, आप सामान्य White papers पैटर्न की पहचान करना शुरू कर देंगे। सामान्य तौर पर, हम white papers को दो प्रकार में बाँट सकते है -

  1. Academic White papers : उदाहरण Bitcoin, Ethereum, और Solana।

  2. Marketing White papers: आजकल ज्यादातर DApps के पास मार्केटिंग पेपर्स होते हैं।

एक white paper किस प्रकार का है यह उसके उद्देश्य और उसके दर्शकों पर निर्भर करता है। जैसे Bitcoin के white paper को निवेश के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रकाशित नहीं किया गया था। इसे cryptography और peer-to-peer पेमेंट्स में एक क्रांति का वर्णन करने के लिए बनाया गया था और इसे दर्शकों के एक छोटे वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया गया था। Ethereum, Solana और कई अन्य layer-one ब्लॉकचेन पेपर डेवलपर्स के लिए लिखे गए थे, निवेशकों के लिए नहीं।

दूसरी ओर, आजकल के white papers अक्सर रिटेल और वेंचर कॅपिटलिस्ट्स निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बनाए जाते है। आजकल के white papers बाजार की रणनीतियों के बारे में अधिक और परियोजना के पीछे की टेक्नोलॉजी के बारे में कम बात करते हैं। साथ ही, उनको बनाने का तरीका भी बदल गया है। उनमे अक्सर रंगीन प्रेसेंटेशन्स और ग्राफ़ होते है | कई पुराने white papers एकेडमिक लेखों की तरह हैं।

White paper की संरचना

White paper की कोई खास संरचना नहीं है। एक प्रभावी white paper को निवेशकों के सभी संदेहों को दूर करना चाहिए और सभी प्रकार के सवालों के जवाब देने के लिए उत्तरदायी होना चाहिए, चाहे वह किसी भी प्रकार की संरचना का पालन करे। पर कुछ बुनियादी विभाजन हैं जिन्हे एक white paper में होना चाहिए -


परियोजना को बनाने के पीछे का कारण 

यह भाग वह है जहां परियोजना शुरू की जाती है, इसमें एक white paper उस समस्या का परिचय देता है जिसे परियोजना हल करना चाहती है। यहां योजना का पूरा विवरण दिया जाता है, साथ ही उत्पाद की आवश्यकता और मौजूदा बाजार में यह कैसे फिट बैठता है, यह दिखाने के लिए एक बाजार विश्लेषण भी प्रदान करता है।

कुछ papers समस्या का विस्तार से वर्णन करते है। जबकि कुछ इसे केवल संक्षेप में बताते हैं और क्रिप्टो करंसी के मूल्य प्रस्ताव पर अधिक विस्तार से बताते हैं।


योजना की जरुरत 

यहां white paper बताता है कि परियोजना संभावित प्रतिस्पर्धियों से कैसे अलग है, यह किस नई टेक्नोलॉजी का परिचय देती है, इसका उपयोग कैसे किया जाता है, और हमें इसकी आवश्यकता क्यों है। आम तौर पर यह किसी white paper का खास हिस्सा होता है जो एक अच्छे पेपर को पहचानने का एक आसान तरीका हो सकता है।

क्योकि खराब white paper परियोजना क्या और कैसे करना चाहती है इस बारे में कोई उपयोगी जानकारी नहीं देता है | विशेष रूप Memecoins और अन्य जल्दी अमीर बनाने वाली योजनाओं में हमेशा खराब white paper होते हैं जिनमें कोई प्रोजेक्ट उपयोगिता नहीं होती है।


इसके पीछे का ब्लॉकचेन आर्किटेक्चर 

यदि योजना एक ब्लॉकचेन पर बनी है, तो एक अच्छा white paper बताता है कि वह ब्लॉकचेन कैसे काम करता है और यह अपने प्रतिस्पर्धियों से कैसे अलग है। यदि यह एक DApp या ब्लॉकचेन गेम है, तो white paper यह बताता है कि यह किस चैन पर चलता है और टीम ने उस चैन को क्यों चुना है। यदि परियोजना में off-chain computation या कोई नई टेक्नोलॉजी है तो इसे भी लेआउट करना चाहिए।


परियोजना की टाइम लाइन 

लगभग सभी white papers किसी न किसी रूप में टाइम लाइन देते हैं। अच्छे पेपर्स विस्तार में जानकारी देते हैं और उनके पास कुछ लक्ष्य होते हैं जो परियोजना की उपयोगिता को बढ़ाते है। यह आने वाले महीनों के लिए एक कार्य योजना प्रदान करता है, यह बताता है कि कब क्या होगा, बिक्री कब शुरू होगी और टोकन लॉन्च कब होगा। 

जबकि खराब white papers में केवल एक्सचेंज लिस्टिंग, मार्केटिंग केम्पेन और वेबसाइट अपडेट जैसे बिंदुओं की जानकारी होगी। इनमे अस्पष्ट या गैर-मौजूद लक्ष्य होंगे।


टीम और सलाहकार

White paper में टीम के बारे में कुछ जानकारी होनी चाहिए। यह परियोजना के फाउंडर्स, कर्मचारियों और सलाहकारों का परिचय देता है। तकनीकी पहलुओं की तरह, यह भी एक महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि यह परियोजना के लिए टीम की योग्यता, अनुभव पर महत्वपूर्ण जानकारी देता है।

टोकन बनाने वाले के बारे में बहुत कम या कोई जानकारी नहीं होने से आम तौर पर जोखिम बढ़ जाता है।


निष्कर्ष 

क्रिप्टो करंसी white paper यह जानने के लिए है की किसी योजना से आप क्या चाहते है और फिर आपको अपनी समझ पर भरोसा करके फैसला लेना है। White papers उन कंपनियों द्वारा तैयार किए जाते हैं जिन्हे अभी तक लॉन्च भी नहीं किया है, इसलिए बहुत सारी चीजों से आप अनजान होंगे।

यदि आप किसी परियोजना में निवेश करने का निर्णय लेते हैं, तो एक समझदार निवेशक की तरह अच्छी तरह CoinGabbar पर रिसर्च करें और जितना पैसा आप खर्च कर सकते हैं उससे अधिक जोखिम में न डालें।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`