सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

DAO क्या है? क्या यह भविष्य में बैंक की जगह ले सकता है? | CoinGabbar

महत्वपूर्ण बिंदु
  • DAO, Types of DAO
08-Aug-2022 Rohit Tripathi
DAO क्या है? क्या यह भविष्य में बैंक की जगह ले सकता है? | CoinGabbar


जैसा कि हम जानते DAO, या डिसेंट्रलाइस्ड ऑटोनोमस आर्गेनाइजेशन, ब्लॉकचेन तकनीक का एक और आशाजनक परिणाम है,जो बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति ला रहा है।

बैंकों ने आज अपने संचालन के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है, लेकिन JP Morgan जैसी कई कंपनियो ने भी ब्लॉकचेन-आधारित लेनदेन और अन्य सेवाओं के साथ शुरुआत की है।

DAO क्या है? 

DAO या डिसेंट्रलाइस्ड ऑटोनोमस आर्गेनाइजेशन एक निर्णय लेने वाली इकाई है जो सेंट्रलाइस्ड नहीं है, जिसका अर्थ है कि यह कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं ले सकता है| DAO ब्लॉकचेन द्वारा बनाए गए नियमों के एक निश्चित सेट के द्वारा संचालित होता है।

एक सेंट्रलाइस्ड संगठन की तरह DAO समय नहीं लेते है और इसके कई अन्य कार्य हैं जो नेटवर्क और उसके द्वारा बनाए गए इकोसिस्टम को आकार देने में मदद करते हैं।

DAO की प्राथमिक विशेषताएं

DAO निर्भर नहीं हैं 

सेंट्रलाइस्ड संगठनों की तरह किसी संस्थान के निदेशकों और अधिकारियों पर भरोसा करने के बजाय, इसमें कम्युनिटी के सदस्य उस कोड पर भरोसा करते हैं जो DAO-बेस्ड संगठन में रेगुलेशन लागू करता है।

स्पष्ट रुपरेखा 

पारदर्शिता DAO की एक प्रमुख विशेषता है, वे स्पष्ट, पारदर्शी, सत्यापन योग्य और सार्वजनिक हैं।

प्रिंसिपल-एजेंट की समस्या का समाधान 

प्रिंसिपल एजेंट की समस्या या PA हमेशा से ही एक ऐसी समस्या रही है जिसका सामना लगभग हर संस्थान करती है। PA समस्या तब उत्पन्न होती है जब किसी एजेंट के हित स्टेकहोल्डर के साथ मेल नहीं खाते हैं। ऐसी स्थिति में एक एजेंट की कल्पना करें जो व्यवसाय के CEO के रूप में सेवा कर रहा है और साथ ही स्टेकहोल्डर्स की तरह प्रबंधन करता है।

कई उपयोग 

DAO ब्लॉकचेन तकनीक का ऍप्लिकेशन नहीं है, यह एक प्रोटोकॉल का सेट हैं जो यूज़र के लिए ब्लॉकचेन पर भरोसा करना आसान बनाते हैं। कई DAO-आधारितकंपनियां DeFi और NFT सहित विभिन्न ब्लॉकचेन-आधारित उद्योगों में सेवाएं देती हैं।

कठिन वोटिंग मैकेनिज्म 

DAO की मतदान प्रणाली इसकी गुणवत्ता निर्धारित करती है। आमतौर पर, नेटवर्क पर कोई भी एक प्रस्ताव रख सकता है जिसे बाद सदस्यों द्वारा वोट दिया जाएगा या प्रस्ताव को रद्द कर दिया जाएगा। यदि कोई DAO सदस्य बनना चाहता है, तो उसे पूल में कुछ पैसे  देने होंगे।

DAO के प्रकार 

प्रोटोकॉल Dao 

DAO-आधारित नेटवर्क की सबसे प्रचलित प्रकार में से एक प्रोटोकॉल DAO है। जैसा कि उनके नाम से पता चलता है, वे नेटवर्क प्रोटोकॉल के एक सेट को लागू करने और उससे संबंधित हैं ताकि उन्हें उपयोगी और डिसेंट्रलाइस्ड रखा जा सके। इसके अलावा, प्रोटोकॉल या सामान्य DAO उधार लेने, अन्य प्रोटोकॉल को उधार देने और एक्सचेंजों जैसी DeFi सेवाओं की पेशकश के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स का उपयोग करता है।

प्रोटोकॉल DAO आमतौर पर AMM और DeFi जैसे Maker Dao, Uniswap finance और Yearn finance  द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

कलेक्टर DAO 

कलेक्टर DAO , DAO का एक अन्य महत्वपूर्ण प्रकार है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, ऐसे DAO का एक मुख्य कार्य संग्रह करना है। NFT और Web3 की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, ये  NFT को खरीदने में मदद करते हैं।

क्रिप्टो पंक #2890 को याद करे जिसे $761k की कीमत में बेचा गया था | इसे DAO बनाने वाले 30 लोगों ने खरीदा था। Flamingo जैसे प्रोटोकॉल ऐसे DAO को रेगुलेट करते हैं।

फिलानथ्रॉपी DAO 

फिलानथ्रॉपी DAO बहुत लोकप्रिय नहीं हैं, फिर भी कम्युनिटी का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। जैसा कि उनके नाम से पता चलता है, यह Web3 इकोसिस्टम के माध्यम से बदलाव करने के उद्देश्य पर केंद्रित हैं।

Big Green DAO दुनिया का पहला फिलानथ्रॉपी DAO हैं, यह बिग ग्रीन पहल से जुड़ा है जो पोषण मूल्य में सुधार करने और भोजन पर जलवायु प्रभाव को समझने के लिए कार्य कर रहा है।

इन्वेस्टमेंट DAO 

DAO ऐसे उपयोगो की एक श्रृंखला पेश करते हैं जो समुदाय की मदद कर सकते हैं। इसमें निवेश के अवसर शामिल हैं जो पूरे समुदाय द्वारा साझा किए जाते हैं। DAO एक पारंपरिक फंड के रूप में कार्य करते हैं जहां DAO सदस्य कम्युनिटी के सभी एजेंटों के निवेश के निर्णय लेते हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि पारंपरिक निवेश फंड सेंट्रलाइस्ड हैं।

ग्रांट्स DAO 

ग्रांट DAO, इन्वेस्टमेंट DAO की तरह, पैसा कमाने का एक अच्छा तरीका है। समुदाय के सदस्य धन के वितरण से संबंधित निर्णयों पर मतदान कर सकते हैं और साथ ही अपनी पूंजी को ग्रांट पूल के साथ जोड़ सकते हैं। कई नई और आने वाली योजनाओं (मुख्य रूप से DeFi) को ऐसे DAO द्वारा फंड दिया जाता है। ग्रांट DAO आमतौर पर एक बड़े संगठन का एक छोटा सा हिस्सा होता हैं, और अतिरिक्त धन का उपयोग उधार देने के लिए करता है।

उदाहरण के लिए, Aave प्रोटोकॉल का अपना ग्रांट DAO है, जिसका नाम Aave Grants DAO है। यह एक कम्युनिटी-संचालित प्रोग्राम पूलिंग फंड है जिसमें Aave प्रोटोकॉल इकोसिस्टम में नए कॉन्सेप्ट्स को चलाने की क्षमता है।

बैंक का स्थान DAO कैसे ले सकता है? 

DAO पारंपरिक बैंकों के सामने आने वाली कुछ प्रमुख समस्याओं के समाधान में सहायता कर सकते हैं। DAO ब्लॉकचैन-आधारित आर्किटेक्चर में जाकर इंटरनल वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करके बैंकिंग क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव कर सकते हैं। एक सेंट्रलाइस्ड वित्तीय संस्थान किसी भी नई प्रणाली या तकनीक को लागू करने के लिए बहुत समय लेती है, चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो, DAO समय बर्बाद नहीं करता है या आंतरिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में बहुत अधिक समय नहीं लेता है।

लोगों का एक छोटा समूह बैंकों को नियंत्रित करता है, और बैंकों के मामलों को आम जनता से छिपाया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है। DAO -आधारित फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स डिसेंट्रलाइजेशन, पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देते हैं।

फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स की तरह DAO अभी वास्तविकता से बहुत दूर है, बैंकों को देश का एक स्तंभ माना जाता है, और उन्हें बदलने में कुछ दशक लग सकते हैं लेकिन, भविष्य में बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स में DAO की संभावना है।


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`