सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्या सच में है Elon Musk की जान को खतरा, Musk का चौकाने वाला बयान

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरंसी लवर और दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk की जान को खतरा है, यह बात उनके पिता Errol Musk ने अपने एक बयान में कही है।
  • Errol Musk का मनना है कि वैश्विक मामलों पर उनके बेटे Elon Musk के प्रभाव के चलते अमेरिका की शैडो गवर्मेंट Musk की हत्या करा सकती है।
  • Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है और 24 घंटे उनकी टाईट सिक्योरिटी रहती है। ऐसे में किसी का भी उनतक पहुँचना मुश्किल है।
06-Sep-2023 Rohit Tripathi
क्या सच में है Elon Musk की जान को खतरा, Musk का चौकाने वाला बयान

Elon Musk के पिता का बयान, Musk की जान को है खतरा 

Tesla और X (Twitter) के मालिक Elon Musk की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि वे जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसके सफल होने के चांस 100% हो जाते हैं। हर क्षेत्र में Musk का प्रभाव कुछ ऐसा है कि वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन Elon Musk के पिता Errol Musk, अपने बेटे के हर क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव से काफी चिंतिति है और वे इस प्रभाव को Elon Musk की जान के लिए खतरा बता रहे हैं। दरअसल हाल में The New Yorker में Elon Musk's Shadow Rule टाइटल से एक क्रिटिकल आर्टिकल पब्लिश किया गया था, जिसमें स्पेस, यूक्रेन, सोशल मिडिया ओर इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी निर्णयों पर Elon Musk के प्रभाव पर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद में Elon Musk के पिता Errol Musk ने अपने बेटे की जान को खतरा होने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है अमेरिका की शैडो गवर्मेंट उनके बेटे की हत्या करा दे। 

क्या सच में Elon Musk की जान को हो सकता हैं खतरा 

Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर आदमी है, उनका दुनिया के हर देश और हर इंडस्ट्री में प्रभाव है। सोशल मिडिया प्लेटफ़ॉर्म से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने, क्रिप्टोकरंसी से लेकर डॉलर तक हर जगह उनका प्रभाव देखा जा सकता है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उनका हर क्षेत्र में भारी निवेश और लोगों के बीच लोकप्रियता है। उनकी कहानी इतनी इंस्पायरिंग है कि दुनिया का लगभग हर व्यक्ति उनके बारे में अवश्य जानता है। जहाँ Elon Musk को मानने वाले बहुत है तो वहीँ उनसे जलने वाले लोगों की भी कमी नहीं है। रही बात अमेरिका सरकार से Elon Musk के संबंध की तो, Musk और US की Joe Biden सरकार एक दूसरे के विरुद्ध ही नजर आते हैं। जहाँ Elon Musk क्रिप्टोकरंसी के सपोर्टर माने जाते हैं, तो वहीँ Biden सरकार क्रिप्टोकरंसी के खिलाफ ही नजर आती हैं। जहाँ एक तरफ Musk क्रिप्टो में भुगतान करने जैसी सुविधाओं को अपने विभिन्न वेंचर्स में लाने की योजना बना रहे है, तो अमेरिकी सरकार क्रिप्टोकरंसी को देश में प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम बढ़ाती हुई दिख रही हैं। Elon Musk और US गवर्मेंट का विरोधाभास उस समय भी सामने आया था, जब ट्विटर के अधिग्रहण के बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने Elon Musk के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर कमेन्ट करते हुए कहा था कि यह देखे जाने योग्य है।  

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें यह जानकारी सामने आई थी कि ज्यादातर अमेरिकी मानते हैं कि Elon Musk को अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहिए। ऐसे में Elon Musk का प्रभाव 2024 के अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्शन में भी होगा यह साफ़ नजर आता हैं। वर्तमान अमेरिकी सरकार भी इससे चिंतित है। लेकिन Elon Musk की जान को अमेरिकी सरकार से ख़तरा होना या यूँ कहे कि अमेरिकी सरकार द्वारा Musk की हत्या करने योजना का बनाना अतिशयोक्ति होगी। 

यहाँ पर चीन में अरबपति Jack Ma के साथ हुई घटना पर गौर करना जरूरी हैं। क्योकि जब Jack Ma का प्रभाव राजनीति में ज्यादा दिखने लगा था तो China की सरकार ने Jack Ma को गायब कर दिया था। 3 साल लाइमलाईट से बाहर रहने के बाद हाल ही में उनकी वापसी हुई है। हो सकता है कि अमेरिकी सरकार Elon Musk के साथ भी कुछ ऐसा ही करा दे। वहीँ रही बात किसी आम व्यक्ति द्वारा Musk की जान को ख़तरे की तो Elon Musk कोई आम व्यक्ति नहीं है, दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के चलते उनकी सुरक्षा का बंदोबस भी काफी कडा होता है, ऐसे में किसी भी व्यक्ति का उनतक पहुँचना काफी मुश्किल भरा काम है। वहीँ अगर बात करें Elon Musk के पिता Errol Musk की तो, उनके अपने बेटे से संबंध ठीक नहीं है। Elon Musk अपने बयान में इस बात का जिक्र कई बार कर चुके हैं उनके पिता ने जो उनकी मां के साथ व्यहवार किया था, उसके लिये वे अपने पिता को कभी माफ़ नहीं कर सकते। हालंकि  Errol Musk अपने आपको एक अच्छा पति और पिता बताते हैं। कुलमिलाकर यह तो कहा जा सकता हैं कि Elon Musk को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाना कोई आसान काम नहीं है और चीन की तरह किसी अरबपति व्यक्ति को गायब करना अमेरिकी डेमोक्रेसी में नामुमकिन ही है।

यह भी पढ़िए : क्या Elon Musk अपने फायदे के लिए कर रहे है Ramaswamy की प्रशंसा

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`