सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

ये है 2024 के आने वाले, महत्वपूर्ण Global Tech Events

महत्वपूर्ण बिंदु
  • टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 2024, दुनिया भर में रोमांचक इवेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है।
  • इस साल NFT Telaviv, TMT Congress, ETH Hackathon, Traders Fair Thailand और Innovation Summit जैसे इवेंट, दुनिया भर में टेक्नोलॉजी के भविष्य को आकार देंगे।
  • यह इवेंट NFTs, फाइनेंशियल एजुकेशन और डिजिटल इकॉनमी ट्रेंड्स को कवर करेंगे, साथ ही टेक लीडर्स के विचारों को साझा करने के लिए मंच प्रदान करेंगे।
30-Jan-2024 Shailja Joshi
ये है 2024 के आने वाले, महत्वपूर्ण Global Tech Events

ग्लोबल इनोवेशन और ग्लोबल टेक इवेंट्स के साथ सहयोग को जाने

टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 2024 दुनिया भर में रोमांचक घटनाओं के साथ एक महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है। Tel Aviv से London तक, और Cholula, Puebla से लेकर Bangkok तक, ये Global Tech Events ब्लॉकचेन, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, web3, मेटावर्स जैसे उद्योगों को प्रभावित करने के लिए किए जा रहे हैं। इस ब्लॉग में हम 5 ऐसे महत्वपूर्ण इवेंट के बारे में जानेंगे जो इंडस्ट्री लीडर्स के लिए जरुरी हो सकते है।   

ये आयोजन अत्याधुनिक विचारों को साझा करने, सहयोग को बढ़ावा देने और नवीनतम प्रगति को उजागर करने के लिए केन्द्रित होंगे। ब्लॉकचेन और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रहे विकास के साथ, ये इवेंट्स विशेषज्ञों को ट्रेंड्स के बारे में बात करने और भविष्य को आकार देने वाले संभावित सहयोग का पता लगाने का मौका देंगे। 

1. NFT TELAVIV 2024

Tel Aviv 30 और 31 जनवरी, 2024 को Tel Aviv, Israel में विशेषज्ञों के लिए एक विशेष कार्यक्रम NFT Telaviv 2024 की मेजबानी करने के लिए तैयार हो रहा है। कांफ्रेंस Web3, मेटावर्स, NFTs, ब्लॉकचेन और AI को एक साथ लाता है, जिसका लक्ष्य इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के बीच साझेदारी और सहयोग को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन Tel Aviv पोर्ट पर होगा, जो एक शानदार सेटिंग प्रदान करता है। यह एक हाइब्रिड उपस्थिति विकल्प प्रदान करता है, जिससे लोग व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। इस इवेंट में दुनिया भर के विशेषज्ञ, वक्ताओं के साथ दिलचस्प चर्चाओं, नेटवर्किंग के अवसरों और एक नए अनुभव की आशा कर सकते हैं।

2. TMT WORLD CONGRESS 2024 

London, UK  में, 31 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक TMT World Congress 2024 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह प्रमुख कार्यक्रम विचारों के सहयोगात्मक आदान-प्रदान के लिए टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर के लीडर्स और एक्सपर्ट्स को एक साथ लाएगा। कांग्रेस TMT लीडरशिप स्ट्रेटेजीज, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइबर इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजीज, TMT M&A जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेगी।

3. ETH CINCO DE MAYO 2024 

2 से 4 फरवरी, 2024 तक, Cholula, Puebla, ETH Cinco de Mayo की मेजबानी करेगा, जो एक ग्लोबल हैकथॉन है। जिसका लक्ष्य Web3 इकोसिस्टम में एक नया क्षेत्र बनाना है। इस इवेंट का उद्देश्य सहयोग, टीम वर्क और इंटीग्रेशन को प्रोत्साहित करते हुए दुनिया भर के डेवलपर्स और ब्लॉकचेन कंपनियों को एक साथ लाना है। यह कार्यक्रम एक हैकथॉन है, जो प्रतिभागियों को अनुभवी बिल्डरों की मदद से Web3 की दुनिया के बारे में जानने का विशेष मौका प्रदान करता है। आयोजकों का लक्ष्य तकनीकी उद्योग के डिसेंट्रलाइजेशन का समर्थन करना है। उनका मानना है कि डिसेंट्रलाइस्ड टेक्नोलॉजी की शक्ति को पूरी तरह से अनलॉक करने के लिए स्थानीय ज्ञान को ग्लोबल पर्स्पेक्टिव के साथ जोड़ना महत्वपूर्ण है।

4. TRADERS FAIR THAILAND 2024

Traders Fair Thailand 2024 फाइनेंशियल इवेंट्स की एक चैन का हिस्सा है जो 2018 में एशिया में शुरू हुआ और अब पूरी दुनिया में हो रहा है। यह कार्यक्रम 3 फरवरी, 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया जाएगा। यह 21वीं सदी के आधुनिक वाइब्स के साथ पारंपरिक व्यक्तिगत तत्वों को एक ही स्थान पर एक साथ लाता है। यह आयोजन कई विषयों जैसे स्टॉक, फोरेक्स, फ्यूचर्स, क्रिप्टोकरंसी, ऑप्शन, इन्वेस्टिंग और ब्रोकर्स जैसे विविध विषयों को कवर करता है। इवेंट में आने वाले लोगों को दुनिया भर के शीर्ष व्यापारिक विशेषज्ञों, कंपनियों, बैंकों और ब्रोकर्स से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में, सीखने के लिए बातचीत, नए संबंध बनाने के मौके, मजेदार उपहार और स्पेशल नाईट इवेंट होंगे।

5. INNOVATION DIGITAL ECONOMY SUMMIT

डिजिटल इकोनॉमी में इनोवेशन समिट, 5 और 6 फरवरी, 2024 को कतर के दोहा में The Pearl में आयोजित होने वाला है। यह डिजिटल इकोनॉमी के ट्रेंड्स और विकास के भविष्य के बारे में इस क्षेत्र का पहला आयोजन है। इस समिट का लक्ष्य डिजिटल इकॉनमी के तत्वों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए सरकारों, बड़ी कंपनियों और कम्युनिटी को एक साथ लाना है।

समिट में डिजिटल इकॉनमी के तत्वों का भविष्य, Web3 और मेटावर्स, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), IoT, ReFi, DeFi, ट्रेडिंग, ब्लॉकचेन और क्रिप्टो टेक्नोलॉजी इनोवेशन, NFTs और डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस के भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

इन इवेंट्स के बारे में इतने ही कहा जा सकता है कि, ये इवेंट्स केवल सम्मेलनों से कहीं अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे कोलैबोरेशन, लर्निंग और टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के भविष्य को आकार देने के मंच हैं। जैसे-जैसे हम 2024 के डिजिटल लैंडस्केप में आगे बढ़ रहे हैं, ये इवेंट्स आगे रहने और टेक्नोलॉजी द्वारा जारी परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के अन्य Tech Events के बारे में जानने के लिए CoinGabbar के कॉइन इवेंट कैलेंडर पर भी विजिट कर सकते है | 

यह भी पढ़िए : ये हैं 2024 के Top 5 Ongoing Crypto Airdrops, अभी करें निवेश

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`