सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

फ्रॉग थीम वाले इन Top 5 Memecoins में किया जा सकता है निवेश

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में डॉग थीम वाले Memcoins के साथ फ्रॉग थीम वाले मीमकॉइन भी निवेशकों द्वारा खासा पसंद किये जाते हैं।
  • इनमें से कुछ फ्रॉग थीम वाले मीमकॉइन तो ऐसे हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपनी लोकप्रियता से बड़ी-बड़ी क्रिप्टोकरेंसियों को टक्कर दी है।
  • आज हम आपके लिए फ्रॉग थीम वाले Top 5 Memecoins लेकर आए हैं, इनमें हमने Pepe के साथ PepeFork, Pepe 2.0, McPepe's और Froggy Friends को शमिल किया है।
01-Mar-2024 Rohit Tripathi
फ्रॉग थीम वाले इन Top 5 Memecoins में किया जा सकता है निवेश

क्रिप्टो मार्केट में क्यों लोकप्रिय हैं फ्रॉग थीम वाले Memecoins

डॉग थीम वाले Memecoins की तरह ही फ्रॉग थीम वाले मीमकॉइन भी अपने आकर्षक टिकर और कम प्राइज के चलते निवेशकों की पसंद बनते जा रहे हैं। इसके साथ ही इन फ्रॉग थीम वाले Memecoins में से कुछ ने तो कम समय में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। सोशल मिडिया पर मजबूत कम्युनिटी रखने वाले इन मीमकॉइन को इनसे जुड़े मीम के कारण पहचान मिली हैं। वर्तमान में अपने प्रदर्शन से विश्लेषकों के पसीने छुडाने वाले ये Memecoins अपने प्रदर्शन से हर दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं। इनमें एक ही दिन में इतनी तेजी देखने को मिलती हैं, जितनी क्रिप्टो मार्केट की बड़ी-बड़ी क्रिप्टोकरेंसियों को हासिल करने में महीनों का समय लग जाता है। 

निवेशकों को भी पसंद है फ्रॉग थीम वाले ये Top 5 Memecoins 

हम आपके लिए फ्रॉग थीम वाले ऐसे Top 5 Memecoins की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके बारे में क्रिप्टो मार्केट से जुड़े लोग अवश्य जानते हैं। 

Pepe (PEPE) 

हमारी फ्रॉग थीम वाले Top 5 Memecoins की लिस्ट में सबसे पहला नाम है PEPE का, जो कि फ्रॉग थीम्ड मीमकॉइन में सबसे लोकप्रिय टोकन है। Ethereum ब्लॉकचेन पर लॉन्च किया गया यह Memecoin, Matt Furie द्वारा बनाए गए पेपे द फ्रॉग इंटरनेट मीम को एक ट्रिब्यूट है। इस मीम ने 2000 की शुरुआत में लोकप्रियता हांसिल की थी। अगर बात की जाए #Pepe (PEPE) टोकन की मार्केट कैप की तो वर्तमान में यह $117,018,538 के आसपास है। $0.0000003498 पर ट्रेड कर रहे इस मीमकॉइन की टोटल सप्लाई 420,690,000,000,000 है और वर्तमान में इसके सभी टोकन चलन में हैं। इस टोकन ने अपने लॉन्चिंग के बाद 3 महीने के भीतर ही Top 50 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया था। इस टोकन की कम्युनिटी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस टोकन में तेजी देखने को मिल सकती है।  

PepeFork (PORK) 

हमारी इस लिस्ट का अगला नाम है PepeFork (PORK) का, जो मीमकॉइन PEPE के फोर्क से बना एक नया Memecoin है। एक नया टोकन होने के बावजूद PORK ने काफी कम समय में निवेशकों के बीच अपनी लोकप्रियता बना ली हैं। जानकारी के अनुसार अपने लॉन्च के दो दिनों के अंदर ही इस मीम टोकन की मार्केट कैप $200 मिलियन तक पहुँचने में कामयाब हुई थी और यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा मीम टोकन बनने का खिताब अपने नाम कर चुका था। लेकिन बाद में इस टोकन ने एक बड़ी गिरावट दर्ज की। वर्तमान में $0.0000003498 के आसपास ट्रेड कर रहे PepeFork की मार्केट कैप $117,018,538 हैं। अगर इस टोकन की टोटल सप्लाई की बात की जाए तो यह भी PEPE coin के बराबर है, जो कि 420,690,000,000,000 है।   

Pepe 2.0

Pepe 2.0 ($PEPE2) हमारी लिस्ट की तीसरी डॉग थीम वाली मीम करेंसी हैं, जो कि मुख्य रूप से लोकप्रिय मीमकॉइन Pepe का एक कॉपी वर्जन है। Pepe 2.0 को  जून 2023 में लॉन्च किया गया गया था। इस वजर्न को लॉन्च करने का उद्देश्य PEPE प्रोजेक्ट के द्वारा उठाए गए गलत क़दमों को ठीक करना था। हालाँकि Pepe 2.0 को Pepe coin की तरह लोकप्रियता नहीं मिली। वर्तमान में $0.00000008242 पर ट्रेड कर रहे Pepe 2.0 से मीम कम्युनिटी काफी उम्मीद लगाए हैं कि आने वाले दिनों में इस टोकन में तेजी देखी जा सकती है। अगर बात की जाये इस टोकन की मार्केट कैप की तो यह वर्तमान में $38,518,709 है और इसकी टोटल सप्लाई 469,000,000,000,000। वर्तमान में इस मीमकरंसी के सभी टोकन चलन में हैं।

McPepe's 

फ्रॉग थीम वाले Top 5 Memecoins की लिस्ट में अगला जो नाम आता है वह है McPepe's (PEPES) का। यह Memecoin 1 मार्च 2023 को 100 बिलियन टोकन की कुल सप्लाई के साथ ERC-20 मीमकॉइन के रूप में लॉन्च किया गया था। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य Pepe memes के क्रिएशन को प्रोत्साहित करना है। बताते चले कि McPepe’s एक pepe मीम जनरेटर है, जो यूजर्स को AI पॉवर्ड टेक्स्ट टू स्पीच सॉफ्टवेयर के साथ Pepe मीम डेवलप करने की अनुमति देता है। जिसे  Ethereum blockchain पर NFT के रूप में मिंट किया जा सकता है या फिर Bitcoin ब्लॉकचेन पर ऑर्डिनल्स के रूप में अंकित किया जा सकता है। $1,362,805 मार्केट कैप वाला PEPES वर्तमान में $0.00001363 कीमत पर ट्रेड कर रहा है। 

Froggy Friends (TADPOLE)  

Froggy Friends एक कम्युनिटी लीड प्रोजेक्ट है,  जो काइंडनेस, फेयरनेस और इंटीग्रिटी के मूल सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही हैं। यह लगातार Web3 में नए इनोवेशन के साथ अपनी सीमाओं को लांघ रही हैं। इस कम्युनिटी का ही एक मीम टोकन है Froggy Friends (TADPOLE), जो कि हमारी लिस्ट का फ्रॉग थीम वाला आखरी Memecoin भी है। TADPOLE वर्तमान में $350,345 मार्केट कैप के साथ में $35.02 कीमत पर ट्रेड कर रहा है। अगर बात करें इस Memecoin की टोटल सप्लाई कि तो यह 10,000 के आसपास है। 

यह भी पढ़िए : डॉग थीम वाले Top 5 Memecoins, जिनके निवेशक है दीवाने

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`