सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

1 महीने में Top 3 Memecoins ने दिया 1000 से 20000% रिटर्न

महत्वपूर्ण बिंदु
  • आज हम उन Top 3 Memecoins के विषय में आपको जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक महीने में 1000% से 20000% की ग्रोथ की है।
  • लिस्ट में शामिल Memecoins में Doge Eat Doge (OMNOM) ऐसा टोकन है जो पिछले एक महीने में 20438% की ग्रोथ कर चुका है।
  • Top 3 Memecoins की इस लिस्ट के जो दो अन्य टोकन है उनमें doginme (DOGINME) और Melon Dog (MELON) टोकन क्रमशः 3305% और 1000% की तेजी दिखा चुके हैं।
29-Mar-2024 Rohit Tripathi
1 महीने में Top 3 Memecoins ने दिया 1000 से 20000% रिटर्न

पिछले 30 दिनों में सभी Memecoins ने दिखाई है तेजी

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले एक महीने में काफी तेजी देखने को मिली है, जहाँ बीते एक महीने में Bitcoin जैसी बड़ी क्रिप्टोकरंसी ने अपना ऑल टाइम हाई $73,737 बनाया तो, वहीँ Shiba Inu, Pepe, Dogecoin और Bonk जैसे Memecoins ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन इन्ही मीम टोकन में से कुछ टोकन ऐसे थे जिन्होंने पिछले 30 दिनों में 1000% से 20000% की ग्रोथ की है। ये टोकन इतने बेहतरीन परफॉर्मर रहे कि इन्होने महज 30 दिनों में अपने निवेशकों को बड़ा प्रॉफिट दिया है। कुछ मीम टोकन तो ऐसे है जिन्होंने अपने निवेशकों के 1000 रूपए के निवेश को 2 करोड़ बना दिया है। ऐसे में आइये जानते है उन Top 3 Memecoins के विषय में जिन्होंने बीते एक महीने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

Top 3 Memecoins जो कर चुके हैं अनएक्सपेक्टेड ग्रोथ  

हम आज आपके लिए ऐसे Top 3 Memecoins लेकर आये हैं, जिन्होंने पिछले 1 महीने में 1000% से 20000% की तेजी दिखाई है। इन टोकन में Doge Eat Doge (OMNOM), doginme (DOGINME) और Melon Dog (MELON) शामिल है। 

Doge Eat Doge (OMNOM)

Top 3 Memecoins की इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो टोकन है, उसका नाम Doge Eat Doge (OMNOM) टोकन है, जो एक डॉग थिम्ड मीमकॉइन है। वर्तमान में $0.0000001839 पर ट्रेड कर रहे OMNOM टोकन की कीमत में पिछले 1 महीने में 20438% की वृद्धि हुई है, जो एक अनएक्सपेक्टेड ग्रोथ है। $53,856,768 मार्केट कैप वाले Doge Eat Doge (OMNOM) टोकन की Total Supply 1,000,000,000,000,000 है, जिसमें से 310,000,000,000,000 टोकन ही वर्तमान में चलन में है। बीते एक महीने में इस टोकन ने जिस तेजी के साथ में वृद्धि की है, उस तेजी तक क्रिप्टो मार्केट के बड़े-बड़े टोकन पहुँचने में नाकामयाब रहे हैं। हालाँकि इस टोकन में देखी गई इस अनएक्सपेक्टेड ग्रोथ को क्रिप्टो विशेषज्ञ पम्प एंड डंप स्कीम से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन जो कुछ भी हो इस टोकन ने एक महीने में 1000 रूपए के निवेश को 2 करोड़ रूपए बना दिया है। गौरतलब है कि Memecoin की इस तेजी ने उन निवेशकों को भी इस टोकन में निवेश के लिए आकर्षित किया है, जो अभी तक Altcoins या बड़े Memecoins में ही निवेश कर रहे थे।  

doginme (DOGINME)

हमारी इस लिस्ट में जो अगला Memecoin है, वह है doginme (DOGINME)। यह टोकन भी एक डॉग थिम्ड मीमकॉइन है। इस टोकन की ख़ास बात यह है कि इस टोकन ने क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जब Bitcoin जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी आपने ऑल टाइम हाई $73,700 से गिरकर $65000 से $70,000 के बीच में ट्रेड हो रही थी, तब भी DOGINME बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा था। वर्तमान में $0.001064 के आसपास ट्रेड कर रहे doginme (DOGINME) की कीमत में पिछले 1 महीने में 3305% की वृद्धि हुई है। $71,986,211 मार्केट कैपिटलाइजेशन वाले DOGINME टोकन की टोटल सप्लाई 67,620,000,000 है और इसके सारे ही टोकन वर्तमान में चलन में है। फरवरी 2024 में अपने ऑल टाइम लो $0.000003994 पर पहुँचने के बाद बीते 2 महीने में इस टोकन ने 25895% की ग्रोथ की है। निवेशक मानते हैं कि आने वाले समय में भी यह टोकन कुछ इसी तरह की अनएक्स्पेक्टेड ग्रोथ दिखा सकता है।     

Melon Dog (MELON)

Top 3 Memecoins की हमारी इस लिस्ट का जो आखरी टोकन है वह है Melon Dog (MELON)। यह टोकना इंटरनेट पर वायरल Melon हेलमेट पहने डॉग के मीम से इंस्पायर है। इस डॉग थिम्ड मीमकॉइन टोकन ने पिछले 1 महीने में 1000% की तेजी दिखाई है। $0.01908 के आसपास वर्तमान में ट्रेड कर रहे MELON टोकन की मार्केट कैपिटलाइजेशन $7,609,486 है। 407,510,417 की टोटल सप्लाई वाले Melon Dog (MELON) टोकन के सारे टोकन ही वर्तमान में चलन में हैं। जनवरी 2024 में अपने ऑल टाइम लो $0.0003432 पर पहुँचने के बाद, बीते 3 महीने में इस टोकन की कीमतों में 5463.8% की तेजी देखने को मिली है। हालाँकि यह Memecoin बीते 4 महीने में अपना ऑल टाइम हाई और अपना ऑल टाइम लो देख चुका है, ऐसे में इस टोकन में निवेश करना आपके लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है। आप अपनी सूझबुझ के साथ में इस टोकन में निवेश करें। 

इस आर्टिकल में हमारे द्वारा बताए गए Memecoin बीते 1 महीने में अपने आश्चर्यजनक प्रदर्शन के चलते सुर्ख़ियों में आएं है। हालाँकि इन क्रिप्टो टोकन की कीमत काफी ज्यादा अस्थिर है। ऐसे में इन टोकन में निवेश करने से पहले आप इस टोकन से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में अच्छी तरह से जानकारी इकठ्ठा कर ले और सोच समझकर ही निवेश करें।

यह भी पढ़िए : 1 महीने में 500 प्रतिशत की ग्रोथ करने वाले Top 3 Memecoins

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`