सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

2023 में सबसे ज्यादा विवादों में रहे क्रिप्टो से जुड़े ये 5 लोग

महत्वपूर्ण बिंदु
  • साल 2023 क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी शानदार रहा। जहाँ Bitcoin, Ethereum और Solana जैसी क्रिप्टो से लेकर Shiba Inu और BONK जैसी मीमकरंसियों में भी तेजी देखी गई।
  • लेकिन यह साल क्रिप्टो मार्केट की कुछ हस्तियों के लिए ठीक नहीं रहा और लगातार विवादों के चलते कुछ बड़े क्रिप्टो निवेशक, CEO और इन्फ्लूएंसर सुर्ख़ियों में रहे।
  • 2023 में जो सबसे ज्यादा विवादों में रहे हैं उन 5 लोगों में Changpeng Zhao, Sam Bankman-Fried, Do Kwon, Ben Armstrong और Su Zhu के नाम शामिल है।
19-Dec-2023 Rohit Tripathi
2023 में सबसे ज्यादा विवादों में रहे क्रिप्टो से जुड़े ये 5 लोग

रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को लेकर क्रिप्टोकरंसी इस साल सुर्ख़ियों में रहीं

भारत की अध्यक्षता में हुई G20 समिट में क्रिप्टोकरंसी रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को लेकर हुई चर्चा के चलते इस पूरे साल क्रिप्टोकरंसी चर्चाओं में रही। जहाँ सभी देश एक ऐसे रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को बनाने के लिए राजी हुए हैं, जो G20 देशों के साथ-साथ सभी देशों को मान्य हों। जिसको लेकर लगातार कार्य जारी हैं और समय-समय पर इससे जुड़े अपडेशन सामने आते रहते हैं। क्रिप्टोकरंसी रेगुलेशन की दिशा में इस साल उठाए गए इन सकारात्मक कदमों से मार्केट में तेजी देखने को मिली। लेकिन जहाँ मार्केट क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर चल रहे इन कार्यों से उत्साहित था, वहीँ कुछ ऐसी घटनाएँ भी हुई जिसने मार्केट में काफी बुरा असर डाला। इन घटनाओं में जो लोग शामिल थे, वो हमारी 2023 में सबसे ज्यादा विवादों में रहे क्रिप्टोकरंसी से जुड़े लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 

क्रिप्टोकरंसी से जुड़े ये 5 लोग, जिनका 2023 में रहा विवादों से नाता 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में वैसे तो कई सारी घटनाए घटी, इन घटनाओं में FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried का जेल जाना, Binance के संस्थापक Changpeng Zhao का अपने CEO के पद से इस्तीफा देना, आदि शामिल थी। लेकिन इनसे जुड़ी कुछ ऐसी नाटकीय घटनाएं हुई, जिसने क्रिप्टो निवेशक और मार्केट को करीब से जनाने वाले लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। आइये जानते हैं उन 5 लोगों के नाम, जिन्होंने 2023 में क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में विवादों में रहकर मार्केट के बुल रन की खबर को भी फीका कर दिया। 

Changpeng Zhao

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Binance के संस्थापक Changpeng Zhao हमारी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। क्योंकि इस साल लगातार SEC के निशाने पर रहने के बाद में Changpeng Zhao ने आखिरकार 4.3 बिलियन डॉलर के  रेगुलेटरी अथॉरिटी से किये गए समझौते के बाद में एक्सचेंज के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया। यह घटना क्रिप्टो मार्केट से जुड़े लोगों के लिए काफी ज्यादा चौकाने वाली थी। क्योंकि Binance दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज है, जो दुनिया के 30 से भी ज्यादा देशों में मौजूद हैं। लेकिन फिर भी US SEC के द्वारा की जा रही जाँच से बचने के लिए Binance ने यह समझौता किया। 

Sam Bankman-Fried

कोलाप्स हो चुके क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज FTX के संस्थापक Sam Bankman-Fried का विवादों से पुराना नाता हैं और 2023 भी उनके लिए कुछ ऐसा है साल रहा। दरअसल FTX कोलाप्स और धोखाधड़ी केस में आरोपों का सामना करते हुए अपने घर में हाउस अरेस्ट चल रहे Sam Bankman-Fried को आखिर कार कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। दरअसल अपने ट्रायल से पहले SBF लगातार मामले से जुड़े गवाहों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे, जिसको देखते हुए कोर्ट ने SBF को अपने दोनों ट्रायल के पूरे हो जाने तक जेल में रहने की सजा सुनाई। फिलहाल SBF का पहला ट्रायल हो चुका हैं, जिसमें वे 7 मामलो में दोषी पाए गए। वहीँ अब उन्हें अपने दूसरे ट्रायल का सामना करना है, जो मार्च में होने वाला हैं। जिसके पूरा होने तक Sam Bankman-Fried को जेल में ही रहना होगा। साथ ही अगर अपने दूसरे ट्रायल में भी SBF दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कई सालों तक जेल में रहने की  सजा का सामना करना पड़ सकता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अपने सभी आरोपों में अगर SBF दोषी पाए गए तो उन्हें 115 साल की जेल हो सकती हैं।  

Do Kwon

हमारी इस लिस्ट में अगला नाम Terraform Labs के संस्थापक Do Kwon का है, जो बड़े ही नाटकीय ढंग से Montenegro में स्थानीय पुलिस द्वारा अरेस्ट किये गए थे। दरअसल Montenegro पुलिस ने Do Kwon को पासपोर्ट न रखने और अन्य मामलों के आरोप में पकड़ा था। जबकि Do Kwon, अमेरिका और सिंगापुर जैस बड़े देशों में क्रिप्टो फ्रॉड और वायर फ्रॉड जैसे अरोपों का सामना कर रहे हैं। लेकिन Montenegro में बिना पासपोर्ट के Do Kwon का पकड़ा जाना कई सवाल खड़े करता हैं, क्योंकि अगर यहाँ स्थानिय पुलिस द्वारा उनपर लगाए गए आरोप सिद्ध भी होते हैं तो उन्हें जुरमाना और कम सजा का सामना करना होगा। वर्तमान में Kwon के प्रत्यर्पण को लेकर US और सिंगापुर प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन Montenegro सरकार इसपर गंभीर दिखाई नहीं दे रही हैं। 

Ben Armstrong

Ben Armstrong, जो कि एक क्रिप्टोकरंसी इन्फ्लुएंसर है, अपने Youtube चेनल BitBoy के लिए प्रसिद्ध हैं। Ben Armstrong को उनकी मीडिया कंपनी BitBoy Crypto से उनके साथियों ने ही बाहर कर दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद Ben Armstrong को अपने उपनाम BitBoy को भी हटाना पड़ा था। कंपनी और Armstrong के बीच यह मामला कुछ ऐसा चला कि Armstrong को एक रात जेल में भी बितानी पड़ी। यह 2023 की उन विवादित घटनाओं में भी शामिल हैं, जिसमें क्रिप्टो मार्केट के जानकारों ने ही नहीं अपितु पूरी दुनिया ने दिलचस्पी दिखाई। 

Su Zhu

विवादों में रहने वाले लोगों की लिस्ट में जो आखरी नाम है वह है क्रिप्टो फंड Three Arrows Capital के को-फाउंडर Su Zhu का। जिन्होंने क्रिप्टो फंड Three Arrows Capital की सह-स्थापना की थी। Su Zhu पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी फर्म में लोगों के लगाए पैसों का उपयोग अपने ऐशो आराम के लिए किया है। फिलहाल Su Zhu से Three Arrows Capital के पतन को लेकर सिंगापुर की एक कोर्ट में पुछ्ताछ हो रही हैं। इस मामले में वे 4 महीने जेल की सजा भी काट चुके हैं। आने वाले समय में भी इस मामले में कई और चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 

उम्मीद है कि  आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमने अपनी सोच और जारी रिपोर्ट्स के आधार 2023 में सबसे ज्यादा विवादों में रहे क्रिप्टोकरंसी से जुड़े लोगों की लिस्ट तैयार की है।  

यह भी पढ़िए : Top 5 Meme Coin, जिनमें निवेश आपको बना सकता है मालामाल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`