सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

टॉप 10 NFT मार्केटप्लेस | NFT मार्केटप्लेस का क्या महत्व है ?

04-Jul-2022 Rohit Tripathi
टॉप 10 NFT मार्केटप्लेस | NFT मार्केटप्लेस का क्या महत्व है ?

Blockchain टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि blockchain और इसके उपयोग आगे भी बने रहेंगे। 

NFT एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें दुनिया को बदलने की क्षमता है और इसने अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है।


NFT या Non Fungible tokens डेटा का ऐसा हिस्सा है जिन्हें दोहराया नहीं जा सकता है। NFT का कांसेप्ट ओनरशिप और विश्वसनीयता के बारे में है, इसका कई क्षेत्रों में विभिन्न उपयोग हैं, जिनमें फिनटेक, डिजिटल आर्ट और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।

NFT के तेजी से बढ़ते क्षेत्र को अपने विकास को बनाए रखने के लिए एक अलग वातावरण की आवश्यकता है। NFT मार्केटप्लेस स्केलेबल और मजबूत इकोसिस्टम बनाने का एक ऐसा ही साधन है।


NFT मार्केटप्लेस का महत्व


असीमित विस्तार


NFT मार्केटप्लेस एक डिजिटल क्लाउड है जिसमें रोजाना हजारों लेनदेन होते हैं। NFT बाज़ार अभी भी अपनी शुरूआती अवस्था में है, NFT बाजार में विविधता लाने और उसमें विकास करने के अनंत संभावित तरीके हैं क्योंकि NFT में डिजिटल कला का भविष्य बनने की संभावना है।


एस्क्रो


एस्क्रो, लेनदेन के दौरान दो पक्षों के बीच मीडिएटर होता है, एस्क्रो सिस्टम में विश्वास और सहजता की सुविधा दी जाती है, जो OTC सौदे प्रदान नहीं करते। 


खोजने की क्षमता


यदि आप बाज़ार का उपयोग किए बिना किसी खास किस्म की NFT खरीदना चाहते हैं, तो सभी रेडी-टू-सेल NFT खोजने का कोई सही तरीका नहीं है। NFT मार्केटप्लेस, चूंकि यह  NFT का एक पूल है, इसका अपना सर्च इंजन है जो इसे और अधिक सरल बनाता है।


टॉप 10 NFT मार्केटप्लेस


1)OpenSea


OpenSea अभी सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध NFT मार्केटप्लेस में से एक है, यह इसके द्वारा प्रदान की जाने वाले असाधारण, अच्छी तरह से बना हुआ इकोसिस्टम और लिक्विडिटी के कारण खास है।


150 से अधिक क्रिप्टो करेंसी, OpenSea स्वीकार करता हैं, जैसे Polygon, Ethereum और BinanceChain सहित कई अलग-अलग ब्लॉकचेन पर चलने वाली करेंसी।  OpenSea में सबसे ज्यादा ट्रेड वॉल्यूम है जिसकी वैल्यू $13.3 बिलियन है।


OpenSea क्रिएटर्स और कलाकारों के लिए एक सेक्शन देता है, जो उन्हें अपने NFT को बनाने और साझा करने में मदद करता है। OpenSea के साथ, क्रिएटर्स मुफ्त में किसी कोड को लिखे बिना NFT बना सकते हैं।


OpenSea आपको NFT मार्केट में सफल होने के लिए, एक नए कलाकार के रूप में मार्केट में प्रवेश करने के लिए आवश्यक प्लेटफार्म प्रदान कर सकता है।


2)Rarible


Rarible एक डिसेंट्रलाइज़्ड कम्युनिटी-ओन्ड NFT बाज़ार है जो DAO के कांसेप्ट को NFT बाज़ार में लाया है। Rarible DAO के सदस्य वे लोग है जिनके पास RARI टोकन की काफी मात्रा है, जो इसकी अपनी करेंसी है।


Rarible प्लेटफार्म का ध्यान अभी केवल आर्ट एसेट्स पर है| कलाकार अपने NFT को mint करने के लिए Rarible का उपयोग कर सकते हैं और उन्हें बाज़ार में बेचने के लिए डाल सकते हैं। Rarible क्रिएटर्स को संभावित खरीदारों को उनके काम कि जानकारी देने की अनुमति देता है, आर्टवर्क किसी पुस्तक से लेकर म्यूजिक एल्बम तक कुछ भी हो सकता है।


3)Foundation


Foundation एक ऐसा प्लेटफार्म है जो NFT प्रशंसकों, कलेक्टर्स और क्रिएटर्स को एक साथ लाता है और ज्यादातर डिजिटल आर्ट पर काम करता है। यह Ethereum blockchain पर बना है। नया होने के बावजूद Foundation पर यूज़र और सेल्स तेजी से बढ़ रहे है।  Foundation NFT कलेक्टर्स के लिए सबसे अच्छे मार्केटप्लेस में से एक है, लेकिन अनुभवी लोग, नए कलाकारों के लिए Foundation का उपयोग करने की सलाह नहीं देते हैं।


4)SuperRare


SuperRare एक क्रिएटर-सेंट्रिक NFT बाज़ार है। कलेक्टर्स, Ethereum (ETH) द्वारा फंडेड वॉलेट से वीडियो, आर्ट और यहां तक कि 3D चित्र भी खरीद सकते हैं। super rare इंटरनेट पर आर्ट और कल्चर को साथ लाने के लिए यह एक नया तरीका ला रहा है। यह खुद Instagram Christie पर अपने बारे में बताता है ।


5)AtomicMyth


AtomicMarket एक लिक्विडिटी स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट साझा करता है जिसका उपयोग कई व्यवसायों द्वारा किया जाता है। AtomicMarket एटॉमिक एसेट्स का मार्केटप्लेस है, जो EOS blockchain पर NFT के लिए काम करता है। एटॉमिक एसेट स्टैंडर्ड यूज़र्स के लिए उनके डिजिटल आर्ट पीस को टोकेनाइज़ और क्रिएट करके उन्हें नीलामी में बेचना आसान बनाता है। एटॉमिक एसेट्स यूज़र की NFT को कई प्लेटफार्मों पर बेचने में सक्षम बनाती है।


कई NFT कलाकारों को एटॉमिक से एक वेरिफिकेशन चेकमार्क मिलता है, जिससे कलेक्टरों के लिए असली NFT को पहचानना आसान हो जाता है और उन्हें धोखाधड़ी में पड़ने से बचाया जा सकता है।


6)Binance NFT


मार्केट कैपिटलाइजेशन और वॉल्यूम के मामले में Binance दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है, इसने हाल ही में अपना स्वयं का NFT बाज़ार खोला है, जिसे Binance NFT के नाम से जाना जाता है। Binance NFT वेबसाइट या ऐप एक सरल और मजबूत इकोसिस्टम है| यह रिटेलर्स के लिए आसान है क्योंकि वे एक साथ डेरिवेटिव, स्पॉट और NFT व्यापार कर सकते हैं।


7)Enjin marketplace


मार्केट लीडर्स में से एक, Enjin ने NFT इंडस्ट्री में आसानी से अपनी जगह बना ली है। यह अपनी खुद की क्रिप्टो करेंसी (ENJ), NFT कलेक्शन और NFT मार्केटप्लेस प्रदान करता है। अधिक यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए, Enjin ने कई एयरड्रॉप किए हैं, और इसलिए Enjin ने NFT में बिलियंस के ट्रांसक्शन्स किए हैं।


8)Mintable


हाल ही में, Mintabele ने क्रिप्टो करेंसी बिलिनियर और एक्सपर्ट Mark Cuban के साथ मिल कर एक NFT मार्केटप्लेस बनाया। Mintable अपने यूज़र्स को PDF डाक्यूमेंट्स और MP4 फोर्मट्स में NFT बनाने की सुविधा भी देता है। क्योकि इसे Ethereum blockchain पर बनाया गया है, इसलिए यूज़र्स को प्लेटफॉर्म पर अपने काम को पूरा करने के लिए Ethereum को करेंसी के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता होती है। 


Mintable की गैसलेस NFT क्षमता कलाकारों को बिना कोई कोड लिखे NFT बनाने की सुविधा देती है। NFT के क्रिएटर्स NFT के बारे में और बेचने के तरीके के बारे में और जानने के लिए mintable academy जैसे  mintable के एजुकेशन रिसोर्सेज का भी उपयोग कर सकते हैं।


9)Decentraland


Decentraland एक GameFi-बेस्ड नकली दुनिया है जो भौतिक दुनिया की एक नक़ल है। यूज़र्स इन जमीनों को MANA, प्लेटफॉर्म की करेंसी का उपयोग करके खरीद या बेच सकते हैं| Decentraland, Ethereum blockchain द्वारा संचालित एक VR प्लेटफॉर्म है, जो अपने यूज़र्स को अपने NFT को मोनेटाइज करने की अनुमति देता है | Decentraland का अपना NFT बाज़ार भी है, लेकिन यूज़र अपने NFT को प्लेटफ़ॉर्म के बाहर जैसे OpenSea पर भी बेच सकते हैं।


10)Nifty Gateway


Gemini का प्रोजेक्ट, Nifty एक लोकप्रिय NFT बाज़ार है जो यूज़र्स को NFT खरीदने और बेचने की सुविधा देता है| Grimes और Eminem जैसे सेलिब्रिटीज प्लेटफार्म का उपयोग करते है। Nifty के पास Nifty नाम के NFT का अपना सेट है और प्लेटफॉर्म के बारे में खास बात यह है कि यूज़र पहले क्रिप्टो करेंसी खरीदने की परेशानी के बिना NFT को फिएट करेंसी के साथ खरीद सकते हैं।


NFT मार्केटप्लेस बायर्स और सेलर्स के लिए NFT में बिना किसी परेशानी के व्यापार और इन्वेस्ट करने के लिए एक जरुरी साधन है।




व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`