सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो टोकन क्या है ?विभिन्न प्रकार के क्रिप्टो टोकन -CoinGabbar

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो टोकन
31-Aug-2022 Shailja Joshi
क्रिप्टो टोकन क्या है ?विभिन्न प्रकार के क्रिप्टो टोकन -CoinGabbar

क्रिप्टो करंसी एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है

जो लेनदेन को वेरीफाई करने के लिए बैंकों पर निर्भर नहीं है। 

यह एक peer-to-peer तकनीक है जो किसी को भी कहीं भी पेमेंट्स भेजने और प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। यह एक डिजिटल या वर्चुअल करंसी है जो एक्सचेंज के माध्यम के रूप में काम करती है। क्रिप्टोकरंसी बैंक या केंद्रीय प्राधिकरण से अलग स्वतंत्र रूप से संचालित होती है यानी वे decentralized तरीके से काम करती हैं।


हालाँकि बिटकॉइन पहली क्रिप्टो करंसी थी, लेकिन यह एकमात्र क्रिप्टो का प्रकार नहीं है बल्कि कई अलग-अलग प्रकार की क्रिप्टो करंसी मार्केट में उपलब्ध हैं। हम क्रिप्टो के कोड डिज़ाइन, एप्लिकेशन या उपयोग के आधार और अन्य कारक के आधार पर हम क्रिप्टो करंसी को कई प्रकार में बाँट सकते है। 


आपको coins, payment tokens या altcoins, NFT और अन्य प्रकार की क्रिप्टो करंसी मिल सकती है| यह ट्यूटोरियल विभिन्न प्रकार के टोकन के बारे में जानकारी देगा। 


क्रिप्टो टोकन vs. क्रिप्टो करंसी  vs. Altcoins


क्रिप्टो टोकन शब्द का प्रयोग अक्सर गलती से क्रिप्टो करंसी और altcoins के लिए किया जाता है। लेकिन ये शब्द एक दूसरे से अलग हैं।


क्रिप्टो करंसी एक मानक मुद्रा है जिसका उपयोग ब्लॉकचेन पर भुगतान करने या प्राप्त करने के लिए किया जाता है, जिसमें सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करंसी Bitcoin (BTCUSD) है।


हालाँकि इन्हें कॉइंस के रूप में माना जा सकता है, Altcoins वैकल्पिक क्रिप्टोकरंसी हैं जिन्हें बिटकॉइन की भारी सफलता के बाद लॉन्च किया गया था। इन्हे बिटकॉइन के विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया था और बिटकॉइन की कमियों को दूर करने का दावा  किया गया था।  Litecoin (LTCUSD), Bitcoin Cash (BCHUSD), Namecoin, और Dogecoin (DOGEUSD) altcoins के सामान्य उदाहरण हैं। हालांकि सभी ने सफलता के विभिन्न स्तरों का स्वाद चखा है, लेकिन कोई भी बिटकॉइन की तरह लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब नहीं हुआ है।


क्रिप्टो टोकन 


टोकन एक ब्लॉकचेन में किसी विशेष एसेट या यूटिलिटी का डिजिटल प्रतिनिधित्व करता है। सभी टोकन को altcoin कहा जा सकता है, लेकिन वे दूसरे ब्लॉकचेन पर बनाए जाते हैं और मूल रूप से उस नेटवर्क का हिस्सा नहीं होते हैं। 


उन्हें Ethereum जैसे ब्लॉकचेन नेटवर्क पर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की सुविधा के लिए बनाया गया है, और हम इनमे से कुछ को एक चैन से दूसरी चैन में स्थानांतरित कर सकते हैं। टोकन सेल्फ-एक्सेक्यूटिंग कंप्यूटर प्रोग्राम या कोड में एम्बेडेड होते हैं और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म के सहायता के बिना काम कर सकते हैं। यह फंजीबल और ट्रेडेबल भी हैं।


टोकन को डिजाइन या कोडिंग करते समय, डेवलपर को दिए गए टेम्पलेट का पालन करने की आवश्यकता होती है। डेवलपर को ब्लॉकचैन को शुरू से लिखने या कोड करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें बस एक दिए गए स्टैण्डर्ड टेम्पलेट का पालन करना है।


क्रिप्टो टोकन का उपयोग अक्सर नई योजनाओ के लिए धन जमा करने के लिए किया जाता है, लेकिन वे अन्य चीजों के विकल्प के रूप में भी काम कर सकते हैं। ये टोकन आमतौर पर initial coin offering (ICO) प्रक्रिया के माध्यम से बनाए, बांटे, बेचे और प्रसारित किए जाते हैं, जिसमें योजना के विकास के लिए क्राउड फंडिंग की जाती है।


विभिन्न प्रकार के क्रिप्टो टोकन 


यूटिलिटी टोकन


एक यूटिलिटी टोकन एक क्रिप्टो टोकन है जो एक विशिष्ट इकोसिस्टम में किसी खास उपयोग के लिए बनाए जाते है। ये टोकन यूज़र को एक निश्चित नेटवर्क पर कोई निश्चित कार्य करने की अनुमति देते हैं।


दूसरे शब्दों में, टोकन प्रोवाइडर द्वारा संचालित किसी उत्पाद या सेवा के लिए एक्सेस प्रदान करता है। एक व्यक्ति टोकन खरीदकर एक्सेस प्राप्त कर सकता है और उत्पाद या सेवा के लिए इसे बेच कर लाभ ले सकता है। 


यूटिलिटी टोकन के मुख्य उदाहरण - Funfair, Basic Attention Token, Brickblock, Timicoin, Sirin Labs Toke


सिक्योरिटी टोकन


सिक्योरिटी टोकन (STO) फाइनेंसियल सिक्योरिटीज का डिजिटल, web3 संस्करण है | वे एक एसेट की ओनरशिप की पेशकश करते हैं और पारम्परिक सिक्योरिटीज की तरह ही सरकार द्वारा रेगुलेट होते हैं। इन्हे एसेट, बांड, स्टॉक, रियल एस्टेट और अन्य वास्तविक दुनिया की करंसी के सिक्योरिटी टोकन के रूप में उपयोग किया जाता है।


सिक्योरिटी टोकन के मुख्य उदाहरण - tZERO,INX ,ADDX, Nxchange.


पेमेंट टोकन


जैसा कि नाम से पता चलता है, पेमेंट टोकन वे हैं जिनका उपयोग बिना किसी मध्यस्थ के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामान और सेवाओं को खरीदने और बेचने के लिए किया जाता है। अधिकांश क्रिप्टोकरंसी और टोकन इस श्रेणी में आते हैं। हालांकि, सभी यूटिलिटी टोकन पेमेंट टोकन नहीं हो सकते हैं।


पेमेंट टोकन के मुख्य उदाहरण - Litecoin, Bitcoin 


एक्सचेंज टोकन


एक्सचेंज टोकन क्रिप्टो एक्सचेंजों द्वारा जारी डिजिटल एसेट हैं। एक्सचेंज टोकन का प्राथमिक उपयोग मंच के लिए धन जुटाना है। एक्सचेंज टोकन भी यूज़र को बहुत सारी सुविधा प्रदान करते हैं, उन्हें वोटिंग का अधिकार, सस्ते शुल्क और बहुत कुछ प्रदान करते हैं।


हालांकि उनका उपयोग उनके मूल एक्सचेंज के बाहर किया जा सकता है।  मुख्य रूप से इन्हे एक्सचेंजों पर अन्य टोकन या गैस के भुगतान के लेन-देन के लिए उपयोग किया जा सकता है। 


एक्सचेंज टोकन के मुख्य उदाहरण -Binance Coin or BNB token, Gemini USD, FTX Coin for FTX Exchange, OKB for Okex exchange, KuCoin Token, Uni token 


नॉन-फंजीबल टोकंस 


नॉन-फंजीबल टोकन (NFT) यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड और मेटाडेटा के साथ एक ब्लॉकचेन पर क्रिप्टोग्राफ़िक एसेट हैं जो उन्हें एक दूसरे से अलग बनाते हैं। इसमें मुख्य रूप से ब्लॉकचेन पर आर्ट, फोटो, वीडियो, ऑडियो, कलेक्टिबल्स की डिजिटल फाइलों के रूप में उपयोग किया जाता है।


NFT की अधिक जानकारी के लिए पढ़े - NFT के लिए सबसे अच्छा ब्लॉकचेन कौन सा है? 


DeFi टोकन


डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस या DeFi ब्लॉकचैन पर डिस्ट्रीब्यूट लेजर है | जो यूज़र को सीधे वित्तीय नियंत्रण प्रदान करते हैं, साथ ही उन्हें वैश्विक स्तर पर peers to peer तकनीक से  वैश्विक बाजारों तक पहुंच के साथ लेनदेन करने की अनुमति देते हैं।


ये DeFi ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ किसी भी व्यक्ति के द्वारा उपयोग किये जा सकते है। प्रत्येक DeFi ऐप एक टोकन अर्थव्यवस्था द्वारा संचालित होता है जिसके पीछे एक नेटिव टोकन होता है।


DeFi टोकन के मुख्य उदाहरण - Maker, Compound, Uniswap, Aave, Chainlink, and Ankr 


प्राइवेसी टोकंस 


जैसा कि नाम से पता चलता है, इन टोकन्स का उपयोग प्राइवेसी ऍप्लिकेशन्स के लिए किया जाता है। क्योकि इनके कोड बिटकॉइन जैसी मुख्यधारा की क्रिप्टोकरंसी की तुलना में बेहतर प्राइवेसी प्रदान करते है। 


क्रिप्टो लेनदेन में बेहतर गोपनीयता की आवश्यकता के कई कारण हैं - प्राइवेसी के अधिकार के रूप में, अत्यधिक संवेदनशील लेनदेन के लिए, हालांकि उनका उपयोग अपराध और स्कैम्स के लिए भी किया जाता है।


प्राइवेसी टोकन के मुख्य उदाहरण - Bytecoin (BCN), Monero (XMR), Zcash (ZEC), Dash (DASH), Verge (XVG)


निष्कर्ष 


क्रिप्टो टोकन आमतौर पर क्रिप्टो करंसी की एक इकाइ के रूप में काम करते हैं। उन्हें फ़िएट करंसी जैसे ब्रिटिश पाउंड, अमेरिकी सेंट आदि के समान कार्य करने के लिए बनाया गया है। वे मूल्य की सरल इकाइयाँ हैं जिन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच लेन-देन के लिए उपयोग किया जा सकता है।  


 CoinGabbar आपको क्रिप्टो करंसी और टोकन्स की सही जानकारी देता है। क्रिप्टो करंसी और उससे जुडी अन्य जानकारी के लिए CoinGabbar को फॉलो करते रहे।  




व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`