सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

4 ट्रिलियन Shiba Inu को Binance से ShibaSwap में स्थानांतरित किया गया

  • एक रहस्यमय और अज्ञात Shiba Inu व्हेल ने आश्चर्यजनक रूप से 4 ट्रिलियन SHIB टोकन स्थानांतरित किए है। 

  • Binance 8 नाम के Binance व्हेल वॉलेट ने ShibaSwap को एक ही लेन-देन में 4 ट्रिलियन टोकन ट्रांसफर किये है।

  •  व्हेल की पहचान अज्ञात बनी हुई है। यह ज्ञात नहीं है कि व्हेल एक वित्तीय संस्थान है या कोई व्यक्ति है।


11-Jan-2023 By: Pankaj Gupta
4 ट्रिलियन Shiba Inu

मंगलवार (10 जनवरी) को, एक रहस्यमय और अज्ञात Shiba Inu व्हेल ने आश्चर्यजनक रूप से 4 ट्रिलियन SHIB टोकन स्थानांतरित किए है।

 व्हेल ने सेंट्रलाइस्ड क्रिप्टो एक्सचेंज Binance से लगभग $37 मिलियन मूल्य के 4,000,000,000,000 SHIB को डिसेंट्रलाइस्ड प्लेटफॉर्म ShibaSwap में स्थानांतरित किये है। 

Binance 8 नाम के Binance व्हेल वॉलेट ने ShibaSwap को एक ही लेन-देन में 4 ट्रिलियन टोकन ट्रांसफर किये है। Etherscan.io के डेटा से पता चलता है कि व्हेल ने SHIB को डंप नहीं किया है बल्कि स्टेकिंग के लिए 4 ट्रिलियन टोकन ट्रांसफर किए हैं। 

व्हेल ShibaSwap पर 4 ट्रिलियन Shiba Inu को स्टेकिंग पर लगाकर पैसा बनाना जारी रखेगी। लंबी अवधि के लिए SHIB को होल्ड करने के साथ-साथ यह विकास व्हेल के लिए अधिक लाभ देगा। 

हालाँकि, व्हेल की पहचान अज्ञात बनी हुई है। यह ज्ञात नहीं है कि व्हेल एक वित्तीय संस्थान है या कोई व्यक्ति है। 4 ट्रिलियन टोकन हस्तांतरण का SHIB की कीमत पर प्रभाव पड़ा है, जो मंगलवार को लगभग 5% बढ़ गया। 

इसके अतिरिक्त, एक रहस्यमयी व्हेल ने सोमवार को 3.3 ट्रिलियन SHIB, 30 मिलियन डॉलर के बराबर, एक अज्ञात और निजी वॉलेट पते पर स्थानांतरित किये है। व्हेल ने $2.46 के गैस शुल्क का भुगतान करके एक बड़े पैमाने पर लेनदेन में स्थानांतरण की शुरुआत की थी। 

टीम द्वारा Shibarium पब्लिक बीटा टेस्टनेट के उद्घाटन की घोषणा करने से ठीक पहले, दोनों व्हेलों ने SHIB को छोड़ दिया है। SHIB टीम ने हाल ही में पुष्टि की है कि Shibarium पब्लिक टेस्टनेट जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Shiba Inu को पुरुषों के फैशन शो में प्रदर्शित किया जाएगा


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`