सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

आपको Dogecoin (DOGE) क्यों होल्ड करना चाहिए ?

  • Dogecoin (DOGE) क्रिप्टो बाजार के सबसे प्रमुख altcoins में से एक है, हालांकि यह एक मीम कॉइन है|

  • DOGE की इस वृद्धि के पीछे कई संभावित कारण हो सकते है | 

  • Ethereum Merge के बाद से ही Dogecoin, proof-of-work (PoW) कंसेंसस मॉडल की दूसरी सबसे बड़ी करंसी बन गई है।


02-Dec-2022 By: Pankaj Gupta
आपको Dogecoin (DOGE)

Dogecoin (DOGE) क्रिप्टो बाजार के सबसे प्रमुख altcoins में से एक है, हालांकि यह एक मीम कॉइन है|

 केवल Dogecoin, फर्स्ट-जनरेशन ब्लॉकचेन का उपयोग करने वाला एक altcoin है जो अभी भी शीर्ष 10 में बना हुआ है। कई महत्वपूर्ण altcoins, NFT, जब मंदी झेल रहे है उस समय में भी Dogecoin (DOGE) ने लोकप्रियता हासिल की है। 

DOGE की इस वृद्धि के पीछे कई संभावित कारण हो सकते है | DOGE की इस वृद्धि के पीछे का एक मुख्य कारण है, tesla के CEO Elon Musk | Musk 2021 में Dogecoin की लोकप्रियता के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। उदाहरण के लिए, पिछले साल 28 जनवरी को, उन्होंने ट्विटर पर वोग पत्रिका के कवर पर कुत्ते की एक तस्वीर प्रकाशित की थी |  उस अकेले ट्वीट के कारण Dogecoin में 24 घंटे में 10 गुना वृद्धि हुई थी।

Tesla के CEO ने Bitcoin (BTC) की तुलना में Dogecoin की सराहना की थी। उनके अनुसार, altcoin प्राथमिक क्रिप्टो करंसी से आगे निकल सकता है, क्योंकि इसमें BTC की तुलना में बड़ी लेनदेन मात्रा की क्षमता है। इसके अलावा क्रिप्टो उत्साही लोगों का यह अनुमान है कि DOGE को ट्विटर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Musk के ट्वीट्स से मीम कॉइन की कीमते आसमान छू लेती है। अगर ट्विटर पर इसका उपयोग किया जाता है तो यह मीम कॉइन की कीमतों में एक बड़ा उछाल ला सकती है। 

  Ethereum Merge के बाद से ही Dogecoin, proof-of-work (PoW) कंसेंसस मॉडल की दूसरी सबसे बड़ी करंसी बन गई है। इसके अलावा कुछ माइनर्स जो ETH पर काम कर रहे थे,उन्होंने मीम कॉइन पर स्विच कर लिया है। यह DOGE के लिए अधिक सुरक्षा प्रदान करता है, जो बिना किसी रुकावट के लेनदेन के लिए काम करता है। जिससे मीम कॉइन के विश्वसनीय कॉइन के रूप में उभर रहा है। 

हालांकि, दैनिक चार्ट से पता चलता है कि DOGECOIN को $ 0.07000 पर समर्थन मिल रहा है, जिसमें बुल निचले स्तर के पास सक्रिय होते हैं तो कीमत धीरे-धीरे 54% बढ़कर $ 0.11000 के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। लेकिन अगर बुल्स ऊपरी स्तर पर विफल रहते है तो उन्हें FIBO के प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

इन सभी लाभों के बावजूद, यह ध्यान देना जरुरी है की कि DOGE की मूल्य वृद्धि में बहुत सारी अटकलें भी शामिल हैं। भले ही यह कैपिटलाइजेशन में Cardano (ADA) और polygon (MATIC) जैसे altcoins से आगे है। 

यह भी पढ़े : Ethereum फाउंडेशन ने Ropsten Testnet को बंद करना शुरू किया

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`