सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Abu Dhabi ग्लोबल मार्केट लाया Web3 फर्मों के लिए नई गाइडलाइन

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Abu Dhabi ग्लोबल मार्केट (ADGM) ने नए नियमों की घोषणा की जो, कई ब्लॉकचेन फाउंडेशन बनाते हैं साथ ही यह भी बताते है कि डिसेंट्रलाइस्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAOs) और web3 समूहों की स्थापना जैसे अधिकार देश में किस तरह काम करेंगे।
  • यह नियम इन्वेस्टमेंट कैपिटल को आकर्षित करने और स्थानीय मार्केट की दक्षता को बढ़ावा देने के लिए अपने इंटरनेशनल फ्री ट्रेड जोन में ब्लॉकचेन को स्थापित करने की एक सुचारू प्रणाली बनाएंगे।
  • Europe की तरह, मिडिल ईस्ट भी web3 और AI हब के रूप में उभरने के लिए विकास पर जोर देते हुए निवेश को बढ़ावा देने के लिए मार्केट में नियमों में स्पष्टता लाना चाहता हैं।
02-Nov-2023 By: Shailja Joshi
Abu Dhabi ग्लोबल मार

Abu Dhabi नई गाइडलाइन्स के साथ अपने web3 लैंडस्केप को कर रहा है मजबूत 

Abu Dhabi ब्लॉकचेन-आधारित कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन्स के साथ अपने web3 लैंडस्केप को मजबूत करना चाहता है क्योंकि आने वाले महीनों में इसके क्रिप्टो हब के रूप में बढ़ने का अनुमान है। Abu Dhabi ग्लोबल मार्केट (ADGM) ने नए नियमों की घोषणा की जो कई ब्लॉकचेन फाउंडेशन बनाते हैं साथ ही यह भी बताते है कि डिसेंट्रलाइस्ड ऑटोनोमस ऑर्गनाइजेशन (DAOs) और web3 समूहों की स्थापना जैसे अधिकार देश में किस तरह काम करेंगे। यह नियम इन्वेस्टमेंट कैपिटल को आकर्षित करने और स्थानीय मार्केट की दक्षता को बढ़ावा देने के लिए अपने इंटरनेशनल फ्री ट्रेड जोन में ब्लॉकचेन को स्थापित करने की एक सुचारू प्रणाली बनाएंगे। 

नियमों के अनुसार ब्लॉकचेन फ़ाउंडेशन को रजिस्ट्रेशन, मेम्बरशिप और डिस्क्लोस्जर से लेकर कई शर्तों को पूरा करना होगा। DLT फाउंडेशन स्थापित करने के लिए, फाउंडर्स को रजिस्ट्रार को एक हस्ताक्षरित चार्टर दाखिल करना होगा और बताना होगा कि सभी संबंधित कानूनों और वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया गया है। फाउंडेशन को वाइट पेपर, टोकनोमिक्स और DLT की एक कॉपी भी प्रस्तुत करनी होती है, भले ही इसे शुरू में विकसित किया गया हो या बाद में दायर किया गया हो। 

इसके साथ ही किसी फ़ाउंडेशन का लाइसेंस फाइनेंशियल सर्विस परमिशन से अलग होगा। इस अंतर के किसी भी उल्लंघन पर दोषी सदस्यों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अपनी भूमिका और उद्देश्यों के आधार पर, DLT फ़ाउंडेशन किसी भी गतिविधि को एक चालू संस्था के रूप में शुरू कर सकते है, जहाँ तक इसे इसके चार्टर में अप्रूव किया गया हो और इसे देश के कानूनों के विरुद्ध किसी गैरकानूनी उद्देश्य के लिए नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही संगठनों को उल्लेखनीय सदस्यों के नामों का खुलासा करना होगा, जिन्हें जनता के सामने प्रकट नहीं किया जाएगा। सभी संगठनों को दो से सोलह सदस्यों की एक परिषद का संचालन करना होगा। DLT फाउंडेशन के लिए इनिशियल एप्लीकेशन फीस  $1,470 रखी गई है। 

Web3 और AI हब के रूप में उभर रहा है मिडिल ईस्ट

ADGM की स्थापना 2015 में की गई थी, यहाँ इंग्लिश लॉ लागू होता है। इसने 2018 में क्रिप्टोकरंसी पर नियम पेश किए थे। नए नियम ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट क्षेत्र में अपनी प्रोफ़ाइल बढ़ाने के लिए ADGM की निरंतर रणनीति का हिस्सा हैं। 

Europe की तरह, मिडिल ईस्ट भी web3 और AI हब के रूप में उभरने के लिए विकास पर जोर देते हुए निवेश को बढ़ावा देने के लिए मार्केट में नियमों में स्पष्टता लाना चाहता हैं। Dubai इस वर्ष इस क्षेत्र में कई परियोजनाओं को आकर्षित करने वाला एक प्रमुख शहर रहा है और इंडस्ट्री के अधिकारियों ने शहर में बढ़ते एडॉप्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़िए : एक महीने में Solana में 80% की बढ़त, क्रिप्टो मार्केट में लौटी रौनक

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`