सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Elon Musk के विवादित जबाव की वजह से X पर बंद हुए एडवरटाइजमेंट

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Musk द्वारा 'यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देते है' रखने वाली पोस्ट पर सहमति व्यक्त करने के बाद से कई कंपनियों ने X पर एडवरटाइजमेंट रोक दिए हैं।
18-Nov-2023 By: Deeksha
Elon Musk के विवादित

Musk को X की एक पोस्ट पर सहमति व्यक्त करना पड़ा भारी

Elon Musk हमेशा से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं जब से Elon Musk ने X (Twitter) की कमान अपने हाथों में ली है, तब से प्रत्येक दिन विवाद का एक मुद्दा खड़ा हो जाता है। हाल ही में Musk ने X की एक पोस्ट पर अपनी सहमति व्यक्त की है, जिसे लेकर वे बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, Elon Musk ने ''यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देते है''। इस स्टेटमेंट पर सहमति जताते हुए जबाव दिया था कि 'आपने बिल्कुल सच कहा है'। Musk द्वारा इस स्टेटमेंट पर रिप्लाई करने के बाद Apple और Disney हरकत में आ गए है और उन्होंने X पर अपनी एडवरटाइजमेंट सर्विस को रोक दिया है।

White House ने भी जारी की Elon Musk के लिए चेतावनी

Apple और Disney के अलावा White House ने भी Elon Musk को चेतावनी दी है। White House ने कहा है कि Musk द्वारा दिया गया रिप्लाई एक्सटेबल नहीं है। इसके अलावा White House ने यह भी कहा है कि Musk का जबाव यहूदी कम्युनिटी को खतरे में डाल सकता है, जो कि बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं White House के स्पोकपर्सन Andrew Bates ने Musk के जबाव पर तर्क देते हुए कहा है कि America की डिग्निटी पर अटैक करने वाले और हमारी कम्युनिटी की सुरक्षा से समझौता करने वाले, किसी भी व्यक्ति के खिलाफ किसी को भी बोलने का कोई हक नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि Musk द्वारा इस बयान पर दिए गए जबाव के बाद से उनकी कई कंपनियों के गवर्नमेंट टेंडर को रद्द किया जा सकता है। 

Apple और Disney के अलावा और भी कंपनियों ने रोके एडवरटाइजमेंट

Musk द्वारा दिए गए इस विवादित रिप्लाई के बाद से Apple और Disney के अलावा International Business Machines Corp, Oracle Corp, Comcast Corp, Xfinity brand एवं Bravo Television ने भी X पर अपनी एडवरटाइजमेंट सर्विस को रोक दिया है। IBM का कहना है कि जब तक स्थिति कंट्रोल में नहीं आती है, तब तक X पर एडवरटाइडमेंट बंद रहेंगे। इससे पहले भी Elon Musk के X के मालिक बनने के बाद कई बड़ी-बड़ी कंपनीज ने इस पर एडवरटाइजमेंट की प्रोसेस को रोक दिया था, लेकिन कुछ समय बाद इन्हें X पर वापस से शुरू कर दिया गया था। 

यह भी पढ़े : क्या Elon Musk है कॉपीकेट, X लोगो के नए वीडियो से उठने लगे सवाल

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`