सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

अमेरिकी सांसदों ने क्रिप्टो स्कैम्स की जानकारी के लिए Mark Zuckerberg से किया संपर्क

अमेरिकी सांसदों ने क

अमेरिकी सीनेट डेमोक्रेट्स के एक समूह ने Meta के CEO Mark Zuckerberg से क्रिप्टो स्कैम्स से सम्बंधित सोशल मीडिया लीडर्स की नीतियों के बारे में जानकारी मांगी है। 

एक स्थानीय मीडिया आउटलेट के अनुसार,सीनेटर Cory Booker, Elizabeth Warren, Robert Menendez और Sherrod Brown ने क्रिप्टो स्कैम्स को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में फेसबुक के CEO Mark Zuckerberg से पूछताछ की है।

समूह इस बारे में भी जानकारी चाहता है कि Meta लॉ एनफोर्समेंट के साथ कैसे सहयोग करता है और धोखाधड़ी के शिकार लोगों की सहायता कैसे करता है। Meta वर्तमान में फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम का मालिक है।

लेजिस्लेटर ने जून की फ़ेडरल ट्रेड कमीशन की एक रिपोर्ट का इस्तेमाल किया जिसमें सोशल मीडिया और क्रिप्टो करंसी को धोखाधड़ी के संयोजन के रूप में बताया है। आयोग के अनुसार, 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग $ 1 बिलियन के क्रिप्टो-संबंधित स्कैम हुए। रिपोर्टों के अनुसार, प्रमुख प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (32%), फेसबुक (26%), व्हाट्सएप (9%), और टेलीग्राम (7%) थे।

इसके अलावा, डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने मेटा से अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी धोखाधड़ी की चेतावनी जारी करने का आग्रह किया है। Meta के प्रवक्ता Andy Stone के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनी ने धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। लेजिस्लेटर्स ने Zuckerberg से 24 अक्टूबर तक विवरण देने को कहा है।

जुलाई के नोटिस में, FBI ने आम जनता को उन अनुप्रयोगों के बारे में चेतावनी दी जो लोगो की जानकारी का उपयोग करके धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। कई लोग हैक किए गए खातों, नकली वेबसाइटों और फर्जी क्रिप्टो योजनाओं, एयरड्रॉप, ट्विटर और यूट्यूब धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़े : microStrategy के BTC खरीदने से बढ़ सकती है इसकी कीमत


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`