सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

भारत देश के दिल्ली में सबसे अधिक क्रिप्टो एडॉप्शन रेट है

  • दिल्ली में सबसे ज्यादा क्रिप्टो एडॉप्शन रेट है।

  • Tier-2 शहरों में, जयपुर में सबसे अधिक क्रिप्टो इन्वेस्टर्स  हैं।

  • भारत का क्रिप्टोकरंसी मार्केट शाम 6 से 9 बजे के बीच सबसे अधिक सक्रिय होता है

23-Dec-2022 By: Mukta Agarwal
भारत देश के दिल्ली म

भारत की राजधानी में इस साल सबसे अधिक क्रिप्टो एडॉप्शन देखा गया है, उसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद का स्थान रहा। 

CoinSwitch की एनुअल इन्वेस्टर रिपोर्ट में, इन्वेस्ट किए गए वैल्यू के मामले में भारत की दिल्ली में क्रिप्टो एडॉप्शन का उच्चतम स्तर है। उसके बाद बैंगलोर और हैदराबाद का स्थान रहा। Tier-2 शहरों में, जयपुर में सबसे अधिक क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग किया गया, उसके बाद लखनऊ और पुणे का स्थान रहा।

'भारत का पोर्टफोलियो 2022' शीर्षक वाली रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश की बढ़ती महंगाई, बाजार में गिरावट और Ethereum मर्ज जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का एक साल में कैसे जवाब दिया है। 

CoinSwitch के CEO Ashish Singhal कहते हैं, हम सबको यह समझना जरुरी है कि भारतीय इन्वेस्टर्स ने बदली हुई स्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया दी है।रिपोर्ट में भारतीयों की कुछ दिलचस्प क्रिप्टो आदतों का खुलासा किया गया है

महानगरों में सबसे अधिक क्रिप्टो एडॉप्शन 7.87 प्रतिशत वाला शहर दिल्ली था, उसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद 4.87 प्रतिशत और 3.27 प्रतिशत थे। छोटे शहरों में, जयपुर में सबसे अधिक 3.04 प्रतिशत क्रिप्टो एडॉप्शन की दर थी, इसके बाद लखनऊ में 2.02 प्रतिशत और पुणे में 1.75 प्रतिशत थी।

भारत देश क्रिप्टोकरंसी बाजार में शाम 6 से 9 बजे के बीच सबसे अधिक सक्रिय है। Bitcoin 2022 में इन्वेस्टर्स के बीच सबसे लोकप्रिय कॉइन बना हुआ है। भारतीयों के बीच Dogecoin और Ethereum लोकप्रिय क्रिप्टो कॉइन थे।

यह भी पढ़े : क्या Bitcoin माइनर Argo Blockchain बैंकरप्सी से बच पाएगा ?

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`