सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

RBI के गवर्नर ने की क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि क्रिप्टो करंसी पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए

उन्होंने कहा कि अगला वित्तीय संकट  क्रिप्टो करंसी की वजह से आएगा 

क्रिप्टो एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट नहीं माना जा सकता है


RBI के गवर्नर ने की

क्रिप्टोकरंसी को लेकर RBI के गवर्नर ने उठाई प्रतिबंध की मांग

शक्तिकांत दास ने शुक्रवार (13 जनवरी) को काफी महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। 

उन्होंने कहा कि अगला वित्तीय संकट  क्रिप्टो करंसी की वजह से आएगा | 

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि क्रिप्टो करंसी पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। दास ने क्रिप्टो करंसी को एक धोखा बताया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि क्रिप्टो का वर्तमान मूल्य सिर्फ एक धोखा है। 

शक्तिकांत दास ने एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रिप्टो करंसी पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसका समर्थन करने वाले इसे एसेट और फाइनेंशियल प्रोडक्ट कहते हैं, लेकिन इसमें कोई अंडरलाइंग वैल्यू नहीं है। हर एसेट और फाइनेंशियल प्रोडक्ट की अंडरलाइंग वैल्यू होना चाहिए। लेकिन क्रिप्टो के मामले में कोई अंडरलाइंग वैल्यू नहीं है। बिना किसी अंडरलाइंग वैल्यू के किसी भी एसेट पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह केवल जुआ है।

RBI गवर्नर ने कहा कि हम अपने देश में जुआ की अनुमति नहीं देंगे। यदि आप इसे अनुमति देना चाहते हैं, तो इसे जुआ मानें और जुए के अनुसार नियम निर्धारित करें। लेकिन क्रिप्टो एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट नहीं माना जा सकता है। 

क्रिप्टो करंसी के विकास का मुकाबला करने के लिए, हाल ही में केंद्रीय बैंक ने पायलट मोड में ई-रुपया या केंद्रीय बैंक डिजिटल करंसी (CBDC) लॉन्च की है। 

दास ने कहा कि CBDC पैसे का भविष्य है और इसे अपनाने से लॉजिस्टिक्स और प्रिंटिंग की लागत को काम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिप्टो रेगुलेशन की भी मांग की है।  


यह भी पढ़े :  MetaMask ने लीडो और रॉकेट पूल के साथ स्टेकिंग बीटा लॉन्च किया

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`