सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Binance Cardano (ADA) Vasil Hard Fork अपग्रेड का समर्थन करेगा

Binance ने 22 सितंबर को एक प्रेस रिलीज़ में, अपग्रेड के लाइव होने से कुछ घंटे पहले, Vasil upgrade के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। फिर चर्चा उन योजनाओ पर पहुंच गई, जिनकी उम्मीद यूज़र्स अपग्रेड के बाद कर सकते हैं।

24-Sep-2022 By: Mukta Agarwal
Binance Cardano (ADA

दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल एसेट मार्केट, Binance ने 22 सितंबर को होने वाले Cardano Vasil Hard Fork अपग्रेड के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।  

Ethereum Merge के बाद Vasil Hard Fork क्रिप्टो करंसी इकोसिस्टम के लिए अगला महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

Binance जमा और निकासी को रोक रहा है।

Binance ने 22 सितंबर को एक प्रेस रिलीज़ में, अपग्रेड के लाइव होने से कुछ घंटे पहले, Vasil upgrade के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। फिर चर्चा उन योजनाओ पर पहुंच गई, जिनकी उम्मीद यूज़र्स अपग्रेड के बाद कर सकते हैं।

इसके अलावा, 27 सितंबर को रात 8:45 बजे, Binance ADA डिपॉजिट्स और विथड्रॉवल्स पर रोक लगाएगा। यह 27 सितंबर को रात 9:45 बजे होने वाले Platus V2 Cost Model चेंज से एक घंटा पहले होगा।

Cardano कम्युनिटी को Vasil Hard Fork के पांच दिन बाद Platus V2 Cost Model अपग्रेड की उम्मीद है। Cardano की अपग्रेड की तैयारी पूरी हो चुकी है। Vasil Hard Fork 365 epoch में होगा, जबकि Platus V2 Cost Model अपग्रेड epoch 366 में होगा।

364 की अवधि के ख़त्म होने पर Vasil अपडेट होने की उम्मीद है।

प्रेस समय के अनुसार, Cardano चैन 364 epoch में है, जो 7 घंटों में ख़त्म होगी। Binance ने जमा / निकासी को रोकने के लिए नोटिस के अलावा अन्य जरुरी विवरण प्रदान किए है। एक्सचेंज के अनुसार, अपग्रेड के दौरान ADA का व्यापार अप्रभावित रहेगा।

Binance ने यह भी कहा कि अपग्रेड के कारण कोई भी नया टोकन जारी नहीं किया जाएगा। Binance ने कहा कि अपग्रेड के बाद जमा और निकासी फिर से शुरू हो जाएगी। इसे फिर से शुरू करने का समय Binance टीम तय करेगी। 

Cardano के सह-संस्थापक Charles Hoskinson समुदाय को सूचित करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने अपग्रेड से नौ घंटे पहले Cardano नेटवर्क की स्थिति को अपडेट किया है।

यह भी पढ़े : Cardano Vasil Hard Fork सभी आवश्यक इंडिकेटर के साथ तैयार है

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`