सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

तेजी से बढ़ रहे है Bitcoin ATM स्कैम्स, लोगों को लग रहा है चूना

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Bitcoin (BTC) ATM स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण यूजर्स को बड़ी रकम का नुकसान हो रहा है।
  • तेजी से बढ़ रहे स्कैम के चलते लॉ एनफोर्समेंट ऑफिशल्स ने सभी को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
  • इसे रोकने के लिए California सरकार ने सीनेट बिल 401 लागू करने की घोषणा की है। माना जा रहा है की बिल जनवरी 2025 तक लागू हो सकता है।
23-Oct-2023 By: Shailja Joshi
तेजी से बढ़ रहे है Bi

तेजी से बढ़ रहे है Bitcoin ATM स्कैम्स, हो रहा है नुकसान

Bitcoin (BTC) ATM स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण यूजर्स को बड़ी रकम का नुकसान हो रहा है। हाल ही में ऐसी एक घटना में, San Jose के Jim Meduri के साथ Bitcoin (BTC) ATM स्कैम हुआ है जहाँ स्केमर्स ने Meduri को डिफेंस अटॉर्नी और कोर्टहाउस क्लर्क बनकर फ़ोन किया और कहा की उनका बेटा एक कार एक्सीडेंट का आरोपी है और उसे बचाने के लिए Jim Meduri को जमानत राशी देनी होगीघबराकर और हड़बड़ी में, Meduri क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से जमानत राशि भेजने के लिए सहमत हो गये। फर्जी वकील ने Meduri को एक ATM का पता दिया, जहां लोग डिजिटल करंसी bitcoin खरीद सकते हैं। उन्होंने मशीन में 15,000 डॉलर नकद डाले और घोटालेबाजों द्वारा दिए गए कोड को स्कैन किया और पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में Jim Meduri को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। 

Meduri का मामला धोखेबाजों द्वारा Bitcoin ATM का उपयोग करके बेखबर लोगों को धोखा देने का एक उदाहरण मात्र है। इस ही तरह स्केमर्स ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके चलते लॉ एनफोर्समेंट ऑफिशल्स ने सभी को सावधान रहने की चेतावनी दी है। दरअसल कन्वेनैंस स्टोर, गैस स्टेशन और बेकरी में लगी यह ATM मशीनें, लोगों  के लिए नकदी के साथ जल्दी से क्रिप्टोकरंसी खरीदने का एक आसान तरीका है, जिसे वायर ट्रांसफर या चेक की तुलना में ट्रैक करना कठिन है। लेकिन स्कैमर्स ATM मशीन की इस सुविधा का गलत फायदा उठा रहे है। 

बढ़ते स्कैम्स ने बढाई चिंता 

इस तरह के बढ़ते स्कैम्स ने लॉमेकर्स, रेगुलेटर्स और कंस्यूमर एडवोकेसी ग्रुप्स की चिंता बढ़ा दी है। इसे रोकने के लिए California सरकार ने सीनेट बिल 401 लागू करने की घोषणा की है। जो क्रिप्टोकरंसी ATM ट्रांजैक्शन को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1,000 डॉलर तक सीमित करेगा। साथ ही Bitcoin ATM ऑपरेटर्स द्वारा लगाए गए शुल्क पर $5 या ट्रांजैक्शन राशि का 15% (जो भी अधिक हो) की सीमा निर्धारित करता है। माना जा रहा है कि बिल जनवरी 2025 तक लागू हो सकता है।         

इन उपायों का उद्देश्य लोगों को स्कैमर्स द्वारा ठगे जाने से बचाना और क्रिप्टोकरंसी खरीद के लिए बड़ी नकद राशि का उपयोग करने से रोकना है। हाल के वर्षों में स्कैमर्स क्रिप्टोकरंसी को निशाना बना रहे है। फ़ेडरल ट्रेड कमीशन के अनुसार, स्कैम्स के कारण क्रिप्टोकरंसी में $1 बिलियन से अधिक का नुकसान हुआ है, 2021 से अब तक 46,000 से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके है। रेगुलेटर्स का तर्क है कि Bitcoin ATMs पर लेनदेन सीमित करने से लोगों को धोखाधड़ी वाली योजनाओं को पहचानने के लिए अधिक समय मिलेगा और क्रिप्टोकरंसी खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में नकदी का उपयोग करने से रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़िए : Patricia कस्टमर्स के लिए लाया नया ऑफर, शेयर में बदलेगी बकाया राशि

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`