सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin पहुँचा $34000 पार, क्या सेल करने का है सही समय

महत्वपूर्ण बिंदु
  • सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी Bitcoin ने आज लम्बे समय बाद $34000 के स्तर को पार किया है और अपना डेढ़ साल का उच्चतम स्तर प्राप्त किया है।
  • Bitcoin की कीमतों में यह तेजी क्या इस बात की ओर इशारा करती है कि अब समय आ गया है कि आपको अपनी BTC होल्डिंग को सेल कर देना चाहिए।
  • BTC का आल टाइम हाई $69000 आसपास है और यह वर्तमान में $34500 की स्तर पर ट्रेड कर रहा है, ऐसे में यह निवेशकों के लिए सेल करने और होल्ड करने की दुविधा उत्पन्न करता है।
25-Oct-2023 By: Rohit Tripathi
Bitcoin पहुँचा $3400

क्या आ गया है Bitcoin को सेल करने का है सही समय 

Bitcoin ने आज लम्बे समय बाद $34000 के स्तर को पार कर अपने डेढ़ साल के उच्चतम स्तर प्राप्त किया है। यह बीते दो दिनों में तेजी दिखाते हुए आज $34500 की स्तर पर पहुँचा, ऐसे में निवेशक के मन में दुविधा उत्पन्न हो गई है कि क्या यह BTC बेचने का सही समय है या फिर और भी ज्यादा BTC की खरीदी की जा सकती हैं। तो आपको बता दे कि मार्केट के कुछ जानकार मानते हैं कि यह सही समय है जब आपको अपनी BTC होल्डिंग को सेल कर देना चाहिए। क्योकि Bitcoin की कीमतों में तेजी अल्पकाल के लिए है। BTC की कीमतों में तेजी के पीछे spot Bitcoin ETF के अप्रूवल को लेकर फ़ैल रहे रुमर्स को माना जा रहा हैं। वहीँ कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि समय आ गया है कि BTC एक बार फिर अपने आल टाइम हाई को लक्ष्य बनाकर आगे बढेगा और एक नया उच्च स्तर बनाएगा। जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में BlackRock जैसे अन्य फर्म्स के द्वारा प्रस्तावित spot Bitcoin ETF को SEC का अप्रूवल मिल जाएगा, जिससे BTC की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती हैं। 

Bitcoin की कीमतों में तेजी के पीछे क्या रही मुख्य वजह 

सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी Bitcoin आज लम्बे समय बाद  $34000 के स्तर को पार कर $34,532 पर पहुँच गई। जिसने दुनिया भर के निवेशकों को इसकी ओर आकर्षित किया। जिसके बाद वे उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि Bitcoin (BTC) की कीमत में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती हैं। लेकिन आखिर Bitcoin की कीमत में यह तेजी किस कारण हुई। तो आपको बता दे कि Bitcoin की कीमत में यह तेजी Depository Trust & Clearing Corp (DTCC) द्वारा अपनी बेवसाईट पर BlackRock के प्रस्तावित spot Bitcoin ETF के टिकर को एड करने के चलते देखी गई।  हालाँकि DTCC ने बाद में BlackRock के प्रस्तावित spot Bitcoin ETF को अपनी वेबसाईट से हटा दिया, जिससे BTC की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कुछ समय बाद में निवेशकों के बीच इस बात का रुमर्स फ़ैल गया कि BlackRock के spot Bitcoin ETF को SEC से अप्रूवल मिलने की संभावना है, ऐसे में कीमतों में और बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। 

कन्क्लूजन 

अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडर हो तो यह सही समय है कि आप अपनी BTC की होल्डिंग पर प्रॉफिट बुक करके, इसके और नीचे गिरने का इन्तजार करें। लेकिन अगर आप एक लॉन्ग टर्म ट्रेडर है तो आप अपनी Bitcoin होल्डिंग को बनाकर रखे और इसकी कीमतों के बढ़ने का इंतजार करें। 

यह भी पढ़िए : SEC ने ARK 21 के स्पॉट Bitcoin ETF की समय सीमा जनवरी तक बढ़ाई

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`