सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Visa and Mastercard से 1000 गुना सस्ता है Bitcoin Lightning Network

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Lightning Network के साथ भुगतान करने पर कम शुल्क लगता है और लेन-देन का समय तेज़ होता है, जिससे यह एक आकर्षक भुगतान विकल्प बन जाता है।
  • कई Lightning Network उपयोगकर्ता सोशल मीडिया ऐप पर माइक्रोपेमेंट करने के लिए कस्टोडियल वॉलेट का उपयोग करते हैं।
22-Apr-2023 By: Simran Mishra
Visa and Mastercard

Glassnode के डेटा के अनुसार, Bitcoin Lightning Network, Visa और MasterCard से 1,000 गुना सस्ता है।

आपको बता दे कि, Lightning Network, जो Bitcoin पर बना एक Layer-2 पेमेंट सॉल्यूशन है, ट्रेडिशनल पेमेंट नेटवर्क से काफी सस्ता है। Bitcoin Lightning Network पर मूल्य भेजने के माध्यम यानि मीडिय फी रेट 0.0029% है, जो MasterCard या Visa द्वारा लिए गए शुल्क से 1,000 गुना सस्ता है। इसका अर्थ है कि Lightning Network पर 1 BTC भेजने पर 3,000 Satoshis का शुल्क लगता है।

ये डेटा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पुराने पेमेंट नेटवर्क व्यापारियों से प्रति लेनदेन का लगभग 2-3% शुल्क लेते हैं, जो व्यवसायों के लिए महंगा हो सकता है। कुछ व्यापार मालिकों ने बताया कि फॉरेन Visa और Mastercard को स्वीकार करने में 8% से अधिक की लागत आती है। दूसरी ओर, Bitcoin Lightning Network न केवल तेज़ है, बल्कि कम लागत वाला भी है, जो इसे $1,000 से कम के माइक्रोपेमेंट और लेनदेन के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

Bitcoin Lightning Network पर चैनल का आमतौर पर आकार 1 BTC से कम होता है, माध्यम चैनल आकार 0.02 BTC है और औसत चैनल आकार 0.08 BTC है। इसका अर्थ है कि $1000 से अधिक की लेनदेन के लिए Bitcoin बेस चेन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इससे पेमेंट असफल होने या गलत जानकारी देने का खतरा कम हो जाता है।

कई Bitcoin Lightning Network उपयोगकर्ता कस्टोडियल वॉलेट का लाभ उठाते हैं ताकि Nostr जैसे सोशल मीडिया ऐप पर माइक्रोपायमेंट किया जा सके। बकि कुछ बिटकॉइन अर्ली एडॉप्टर्स अपने खुद के नोड और चैनल का प्रबंधन करना पसंद करते हैं, Fedi और Cashu जैसे सेमी-कस्टोडियल सॉल्यूशंस संभावित रूप से पूरी तरह से कस्टोडियल सॉल्यूशंस पर निर्भरता को कम कर सकते हैं।

Bitcoin Lightning Network द्वारा पेमेंट करने पर कम शुल्क लगते हैं और लेनदेन करने का समय भी तेज होता है, जो बहुत से लोगों और व्यवसायों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है। लेकिन, इस Network के उपयोग की सीमाएं भी होती हैं, जैसे कि चैनल का आकार और बड़े लेनदेन पर पेमेंट न होने की संभावना।

यह भी पढ़े: Gemini की घोषणा, India बनेगा दूसरा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग हब

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`