सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

40,000 से अधिक लोगों की Bitcoin ने खोली किस्मत

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Henley & Partners ने क्रिप्टो वेल्थ रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में Bitcoin होल्ड करने वाले 40,000 से अधिक क्रिप्टो करोड़पति है।
  • Henley & Partners ने बताया कि दुनिया भर में क्रिप्टो होल्डिंग्स वाले लगभग 88,200 करोड़पति हैं।
  • जुलाई 2023 तक दुनिया भर में लगभग 56.1 मिलियन करोड़पति है, जिसमें से दुनिया भर में केवल 0.2% से कम के पास महत्वपूर्ण क्रिप्टो होल्डिंग्स है।
06-Sep-2023 By: Shailja Joshi
40,000 से अधिक लोगों

दुनिया भर में क्रिप्टो होल्डिंग्स वाले लगभग 88,200 करोड़पति

वर्तमान समय में क्रिप्टो इकॉनमी की वैल्यूएशन लगभग $1 ट्रिलियन से थोड़ा अधिक है। इस विशाल राशि ने समय के साथ क्रिप्टो करोड़पतियों और अरबपतियों की एक नई पीढ़ी को जन्म दिया है। लंदन स्थित इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म Henley & Partners ने क्रिप्टो वेल्थ रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में Bitcoin होल्ड करने वाले 40,000 से अधिक क्रिप्टो करोड़पति है। 5 सितंबर को प्रकाशित क्रिप्टो वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, Henley & Partners ने बताया कि दुनिया भर में क्रिप्टो होल्डिंग्स वाले लगभग 88,200 करोड़पति हैं, जिनमें से 40,500 के पास Bitcoin हैं। रिपोर्ट बताती है कि जिन 182 लोगों के पास 100 मिलियन डॉलर से अधिक की क्रिप्टो एसेट है, उनमें से 78 Bitcoiners है। इसके अलावा, $1 बिलियन से अधिक की होल्डिंग वाले 22 क्रिप्टोकरंसी निवेशकों में से छह ने Bitcoin ट्रेडिंग से अपनी संपत्ति अर्जित की है। इसके साथ ही जुलाई 2023 तक दुनिया भर में लगभग 56.1 मिलियन करोड़पति है, जिसमें से दुनिया भर में केवल 0.2% से कम के पास महत्वपूर्ण क्रिप्टो होल्डिंग्स है। इसके अलावा जैसे जैसे सरकारें क्रिप्टो रेगुलेशन लागु कर रही हैं, क्रिप्टो उत्साही और निवेशक अपनी एसेट की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन के रास्ते तलाश रहे हैं। दुनिभर के करोड़पतियों ने पिछले छह महीनों में क्रिप्टो के बारे में पूछताछ बढ़ा दी है। साथ ही अपने देशो में भविष्य में लगने वाले संभावित प्रतिबंधों से खुद को बचाने के लिए प्रयास कर रहे है।  

वैसे तो रिपोर्ट में क्रिप्टो करोड़पतियों और अरबपतियों के नामों का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन इस क्षेत्र के जाने-माने लोगों में  Digital Currency Group के संस्थापक और CEO Barry Silbert, Gemini के सह-संस्थापक Cameron और Tyler Winklevoss, Binance के CEO Changpeng Zhao, Coinbase के CEO Brian Armstrong, Ripple के सह-संस्थापक Chris Larsen और MicroStrategy के कार्यकारी अध्यक्ष Michael Saylor शामिल हैं। 

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट 

हालाँकि 2022 की क्रिप्टो मार्केट क्रेश के बीच, $1 मिलियन से अधिक के मूल्य वाले क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस की संख्या में लगभग 80,000 की गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में एक्सचेंजों की बैंक्रप्ट्सी और बियर मार्केट के कारण मार्केट को 16 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। बियर मार्केट की वजह से प्रमुख डिजिटल करंसी Bitcoin और Ethereum में पिछले महीने 10% से अधिक की गिरावट देखी गई है। Bitcoin का मूल्य नवंबर 2021 में $69K के अपने उच्चतम स्तर से 62% कम है, जबकि Ethereum का मूल्य $4,878 के अपने उच्चतम स्तर से 66% कम हो गया है। 

यह भी पढ़िए: Japan में क्रिप्टो टैक्स में किया गया बदलाव, मिलेगा Web3 को बढ़ावा

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`