सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin Pizza Day : Pizza या JPEG, आखिर Bitcoin से पहली बार क्या किया

महत्वपूर्ण बिंदु
  • 22 मई को पूरी दुनिया में Bitcoin Pizza Day मनाया जाता है, जिसके पीछे का कारण 22 मई 2010 को पहली बार BTC से पिज्जा की खरीदी को बताया जाता है।
  • बीते दिनों एक पुराना ट्विट शेयर का एक यूजर ने दावा किया कि पहली बार BTC से पिज्जा नहीं बल्कि एक JPEG खरीदी गई थी।
22-May-2023 By: Rohit Tripathi
Bitcoin Pizza Day :

Bitcoin Pizza Day हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है,

जिसे लेकर क्रिप्टो कम्युनिटी में काफी ज्यादा उत्साह भी देखा जाता है। जानकारी के अनुसार इस दिन पहली बार Bitcoin के बदले Pizza ख़रीदा गया था। लेकिन हाल ही में एक यूजर ने ट्विटर पर यह दावा किया है कि पहली बार BTC से Pizza नहीं बल्कि एक JPEG खरीदी गई थी। 

दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पुरानी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin, हमेशा ही निवेशकों की चहेती करंसी रही है। इस करंसी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है, कि हर नया निवेशक भी इस करंसी के बारे में भलीभांति जनता है। ऐसे में 22 मई को Bitcoin Pizza Day पर इस कम्युनिटी के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन हाल ही में एक यूजर द्वारा किये गए दावे के अनुसार, BTC से पहली बार एक Pizza नहीं बल्कि एक JPG खरीदी गई थी। इस दावे के बाद क्रिप्टोकरंसी को जानने वाले लोग इस दुविधा में है कि आखिर पहली बार  Bitcoin से क्या ख़रीदा गया था। क्योंकि पहली बार BTC से JPEG खरीदने का दावा करने वाले यूजर ने बाकायदा एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया था। यह काफी कंफ्यूजन क्रिएट करने वाला था, जिसको लेकर क्रिप्टो कम्युनिटी के लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Bitcoin से पहली बार Pizza खरीदने की बात  

दरअसल जानकारी के अनुसार Bitcoin के निर्माता Satoshi Nakamoto के द्वारा वर्ष 2009 में पहली बार Bitcoin के निर्माण के बाद यह क्रिप्टोकरंसी धीरे-धीरे लोगों के बीच में लोकप्रिय होने लगी। जिसके बाद पहली बार 22 मई 2010 में Laszlo Hanyecz नामक एक प्रोग्रामर ने Bitcointalk forum पर मौजूद एक अन्य यूजर्स से 10,000 Bitcoin के बदले में 2 पिज्जा ख़रीदे थे। प्रोग्रामर द्वारा Bitcoin के माध्यम से खरीदी गई इस पहली खरीद को Bitcoin कम्युनिटी Bitcoin Pizza Day के रूप में हर साल मनाती है। हालांकि वर्तमान के हिसाब से देखा जाए तो यह एक घाटे का सौदा था, क्योंकि वर्तमान में एक Bitcoin की कीमत $27000 के करीब है। एक समय Bitcoin $65000 के स्तर को भी पार कर गया था। 

यूजर के दावे से क्रिप्टो कम्युनिटी में दुविधा 

हर साल 22 मई को Bitcoin Pizza Day के रूप में विश्व के कई देशों में मनाया जाता है, जहां कई तरह के इवेंट भी आयोजित होते है। लेकिन क्रिप्टोकरंसी कम्युनिटी, हाल ही में एक क्रिप्टो यूजर के दावे के बाद Bitcoin से की गई पहली खरीद को लेकर दुविधा में है। दरअसल हाल ही में एक यूजर ने 24 जनवरी 2010 की एक पोस्ट को Twitter पर शेयर किया, जिसमें 500 BTC में एक डेस्कटॉप JPEG बेचने की बात कही गई थी। इस पोस्ट में ख़ास बात यह है कि Bitcoin के निर्माता Satoshi Nakamoto ने इस सौदे को सुविधाजनक बनाने के लिए बातचीत में भाग लिया था। 

इस पोस्ट के अनुसार यह भी दावा किया गया कि 500 BTC में एक डेस्कटॉप JPEG बेचने की बात करने वाले, Sabunir नाम के यूजर्स के वॉलेट में JPEG को सेल करने की इस पोस्ट के बाद 100 BTC और 500 BTC के दो ट्रांजेक्शन भी देखे गए थे। इस तरह कम्युनिटी के कुछ लोगों ने माना है कि हो सकता है कि यह सबसे पहली Bitcoin के माध्यम से की गई खरीदी हो। क्योंकि यह Bitcoin Pizza Day से लगभग 5 महीने पहले की घटना है। फिलहाल क्रिप्टो यूजर्स इस बात को लेकर दुविधा में है कि आखिर सच क्या है। वहीँ Bitcoin कम्युनिटी इन सारे विवादों से दूर, हर साल की तरह 22 मई को Bitcoin Pizza Day का सेलिब्रेशन करती है। 

यह भी पढ़िए :  Satoshi Nakamoto से 10 साल पहले Simpsons कर चुका था Crypto की भविष्यवाणी

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`