सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Bitcoin ETF में BlackRock बना हुआ है सबसे आगे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) का टोटल डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम $1 बिलियन से अधिक होकर एक प्रभावशाली स्तर तक पहुंच गया है।
  • BlackRock इसमें सबसे आगे रहा है, इसके IBIT Bitcoin ETF ने $341.2 मिलियन के डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ Grayscale Bitcoin Trust को पीछे छोड़ दिया है।
  • इसके अलावा spot Bitcoin ETFs ने लगातार नौवें दिन GBTC आउटफ्लो को पीछे छोड़ते हुए, इनफ्लो को बढ़ाए रखा।
08-Feb-2024 By: Shailja Joshi
Bitcoin ETF में Blac

Bitcoin ETF ट्रेडिंग वॉल्यूम 1 बिलियन डॉलर से अधिक हुआ

7 फरवरी को, स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) का टोटल डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम $1 बिलियन से अधिक होकर एक प्रभावशाली स्तर तक पहुंच गया है। BlackRock इसमें सबसे आगे रहा है, इसके IBIT Bitcoin ETF ने $341.2 मिलियन के डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ Grayscale Bitcoin Trust को पीछे छोड़ दिया है, जिसने $296.5 मिलियन दर्ज किया है। Fidelity के FBTC fund ने 200 मिलियन डॉलर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बावजूद, ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस एनालिस्ट James Seyffart का मानना है कि Bitcoin ETF, व्यापार के शुरुआती हफ्तों से पीछे है।

Spot Bitcoin ETF का इनफ्लो लगातार नौवें दिन GBTC के ऑउटफ्लो से अधिक रहा

इसके अलावा spot Bitcoin ETFs ने लगातार नौवें दिन GBTC आउटफ्लो को पीछे छोड़ते हुए, इनफ्लो को बढ़ाए रखा। 7 फरवरी को, GBTC में 81 मिलियन डॉलर का ऑउटफ्लो हुआ, जबकि अन्य नौ स्पॉट बिटकॉइन ETFs का टोटल इनफ्लो 226 मिलियन डॉलर था। BlackRock और Fidelity में उल्लेखनीय निवेश देखा गया, BlackRock को $56 मिलियन प्राप्त हुए और Fidelity के फंड में $130 मिलियन की वृद्धि हुई। इसके साथ ही Bitwise ने भी इनफ्लो में 21 मिलियन डॉलर का योगदान दिया। 

Fidelity और BlackRock बढ़ते ETF लैंडस्केप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है 

Bitcoin ETFs की सफलता के बीच, Fidelity एक प्रमुख प्लेयर के रूप में उभरा है, जिसका FBTC फंड डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम में तीसरे स्थान पर है। खासकर Fidelity अब अपने ऑल-इन-वन कंजर्वेटिव ETF को स्पॉट बिटकॉइन एलोकेट कर रहा है, यह एक ऐसा कदम है जिसे ETF एनालिसिस्ट Eric Balchunas, एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं। ETF लैंडस्केप में एक बड़ा परिवर्तन देखा गया है, 7 फरवरी तक Bitcoin ETFs के पास लगभग 187,000 BTC है। इन्वेस्टर और लेखक Fred Krueger ने बताया कि नए लॉन्च किए गए नौ ETFs की टोटल BTC होल्डिंग्स, बिटकॉइन के सबसे बड़े कॉर्पोरेट होल्डर MicroStrategy की होल्डिंग्स के करीब पहुंच रही हैं, जो क्रिप्टो स्पेस में ETFs के बढ़ते प्रभाव पर जोर देती है।

यह ट्रेंड बिटकॉइन ETFs की बढ़ती प्रमुखता को रेखांकित करता है, जिसमें BlackRock डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम में सबसे आगे है और Fidelity बढ़ते ETF लैंडस्केप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। GBTC आउटफ्लो को पार करने वाले spot Bitcoin ETF इनफ्लो के ट्रेंड क्रिप्टोकरंसी निवेश लैंडस्केप में बदलती गतिशीलता को उजागर करते है। 

यह भी पढ़िए : Google पर दिखाई देंगे Bitcoin ETF Ads, कम्युनिटी उत्साहित

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`