सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

BNB चेन-आधारित वॉलेट स्वैप सुविधा ‘BitKeep’ पर $1 मिलियन से अधिक का हैक

हमला BNB चेन पर हुआ, जबकि BitKeep ने भी पूरा भुगतान करने का वादा किया। इसके अलावा, वॉलेट की स्वैप सुविधा ने भी हैक के बाद कुछ उपाय शुरू किए हैं।



BNB चेन-आधारित वॉलेट

18 अक्टूबर, 2022 को एक अन्य वॉलेट सेवा, BitKeep को हैक का सामना करना पड़ा और $ 1 मिलियन से अधिक का नुकसान हुआ है।

सभी यूज़र्स को तुरंत BitKeep वॉलेट के माध्यम से सूचित किया गया। BitKeep ने आगे कहा कि हैकर की पहुंच को नियंत्रित करने के लिए उसकी डेवलपमेंट टीम काम कर रही है।

हमला BNB चेन पर हुआ, जबकि BitKeep ने भी पूरा भुगतान करने का वादा किया। इसके अलावा, वॉलेट की स्वैप सुविधा ने भी हैक के बाद कुछ उपाय शुरू किए हैं।

अभी के लिए, बिटकीप ने यह देखने के लिए की कोई और संपत्ति सुरक्षा की समस्या नहीं है। अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया है | साथ ही, इसकी टीम हैकर्स को ट्रैक करने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचित और सहयोग कर रही है।

 BitKeep टीम हैक की गई संपत्ति को वापस पाने के लिए हैकर को खोजने का प्रयास कर रही है। BitKeep सभी प्रभावित ग्राहकों को पूरी राशि वापस करेगा। BitKeep ने कहा कि वह इस मामले पर अपने यूज़र्स  को और विवरण के साथ अपडेट रखेगा।

DeFi स्पेस में वॉलेट हैक 

डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस (DeFi) में वॉलेट हैक पिछले वर्ष की तुलना में तेजी से बढ़े हैं। इस महीने की शुरुआत में, एक मल्टी-चैन  डिसेंट्रलाइस्ड एक्सचेंज (DEX) एग्रीगेटर TransitSwap को एक स्वैप कॉन्ट्रैक्ट में कमी का फायदा उठाने वाले हैकर को $21 मिलियन से अधिक का नुकसान हुआ है।

इसी तरह, Solana स्थित DeFi प्रोटोकॉल Mango Market ने BNB बीकन चेन (BEP2) और BNB चेन (BEP20 or BSC) को जोड़ने वाली क्रॉस-ब्रिज का एक्सप्लॉइट करके हैकर्स ने $ 100 मिलियन से अधिक का नुकसान किया।

अक्टूबर के महीने में हैक के मामले 2022 के पीक पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर सबसे अधिक हैकिंग गतिविधि वाला महीना बन गया है। इस महीने अब तक 718 मिलियन डॉलर के हैक हो चुके है |

यह भी पढ़े : South Korea नागरिकों के लिए ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल ID पेश करेगा

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`