सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Brazil बना रहा है Sandbox कार्यक्रम की योजना, 2024 तक हो सकेगा लॉन्च

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Brazil का Comissão de Valores Mobiliários (CVM) 2024 में दूसरी बार रेगुलेटरी sandbox कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है।
  • CVM ने Brazil के क्रिप्टो मार्केट से संबंधित परिवर्तनों को लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें देश की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा, Drex भी शामिल है।
  • CVM का लक्ष्य पारदर्शिता बढ़ाने, लागत कम करने, निवेश को लोकतांत्रिक बनाने और लाभों को सुव्यवस्थित करने के लिए टोकनाइजेशन का लाभ उठाना है।
10-Oct-2023 By: Shailja Joshi
Brazil बना रहा है Sa

Brazil दूसरी बार लांच करेगा अपना Sandbox कार्यक्रम 

Brazil का Comissão de Valores Mobiliários (CVM) 2024 में दूसरी बार रेगुलेटरी Sandbox कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। यह Sandbox कार्यक्रम क्रिप्टोकरंसी और टोकनाइजेशन एप्लीकेशन पर केंद्रित होगा। Rio Innovation Week में बोलते हुए, CVM के अधीक्षक, Daniel Maeda ने कहा कि रेगुलेटर संभावित रूप से 2024 में शुरू होने वाले टोकन के उपयोग के लिए एक रेगुलेटरी sandbox की खोज करेगा। पहले sandbox को सफलतापूर्वक लांच करने के बाद यह दूसरी बार लांच किया जा रहा है। जिसकी फंडिंग में लगभग $36 मिलियन की एसेट प्राप्त की गई है। इसके अलावा CVM ने Brazil के क्रिप्टो मार्केट से संबंधित परिवर्तनों के लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें देश की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा, Drex भी शामिल है। 

CVM जानबूझकर उपयोग को पूर्वनिर्धारित करने के बजाय खुला छोड़ रहा है ताकि इनोवेशन सीमित न हो। हालाँकि, कृषि व्यवसाय और ESG मेट्रिक्स को लेकर टोकन के उपयोग ने विशेष रूप से रेगुलेटर का ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही CVM का लक्ष्य पारदर्शिता बढ़ाने, लागत कम करने, निवेश को लोकतांत्रिक बनाने और एजेंसी के मूल्यों के अनुरूप प्रक्रियाओं और लाभों को सुव्यवस्थित करने के लिए टोकनाइजेशन का लाभ उठाना है।

Brazil उठा रहा है और भी कई कदम 

देश में क्रिप्टो एडॉप्शन में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच Brazil के सेन्ट्रल बैंक ने अक्टूबर में नियमों को कड़ा करने की घोषणा की थी। गवर्नर Campos Neto ने विशेष रूप से क्रिप्टो के उपयोग और टैक्स चोरी या अवैध गतिविधियों के बीच संबंध का मुद्दा उठाया था। Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva ने जून में डिजिटल एसेट रेगुलेट करने में देश के सेन्ट्रल बैंक और CVM की विभिन्न भूमिकाओं को स्थापित करते हुए एक लीगल फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही Brazil नवंबर तक पर्सनल डेटा की सुरक्षा और धोखाधड़ी को रोकने के प्रयासों के तहत एक निजी ब्लॉकचेन के माध्यम से पहचान दस्तावेज जारी करने वाला एक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। 

इसके साथ ही United Kingdom भी 2024 की पहली तिमाही तक अपना sandbox लांच करने की तैयारी कर रहा है। U.K. का भी यह दूसरा sandbox है जो विशेष रूप से डिजिटल सिक्योरिटीज के लिए बनाया जाएगा।  

यह भी पढ़िए : FCA ने जारी की वॉर्निंग लिस्ट, शामिल हुए कई क्रिप्टो एक्सचेंज

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`