सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Busan, Ethereum और Cosmos ब्लॉकचेन के साथ बनेगा ब्लॉकचेन सिटी

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Busan, Ethereum और Cosmos जैसे मेनस्ट्रीम ब्लॉकचेन प्लेटफार्मों के साथ एक सार्वजनिक ब्लॉकचेन नेटवर्क विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य Busan को ब्लॉकचेन सिटी के रूप में विकसित करना है।
  • Busan में सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों से निवेश के माध्यम से फंड जुटाया जाएगा, जिसमें लगभग 100 निजी कंपनियां रुचि दिखा रही हैं।
  • Busan शहर फोर्थ-जनरेशन के ब्लॉकचेन एक्सचेंज स्थापित करने का दावा करता है, जो शहर को मौजूदा वर्चुअल एसेट एक्सचेंजों से अलग करता है, जिन्हें थर्ड-जनरेशन का एक्सचेंज माना जाता है।
21-Sep-2023 By: Shailja Joshi
Busan, Ethereum और C

South Korea का दूसरा सबसे बड़ा शहर Busan बनेगा ब्लॉकचेन सिटी

South Korea का दूसरा सबसे बड़ा शहर Busan बनेगा ब्लॉकचेन सिटी

South Korea का दूसरा सबसे बड़ा शहर Busan, Ethereum और Cosmos जैसे मेनस्ट्रीम ब्लॉकचेन प्लेटफार्मों के साथ एक सार्वजनिक ब्लॉकचेन नेटवर्क विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य विभिन्न ब्लॉकचेन मेननेट से ब्लॉकचेन-आधारित सेवाओं को सिटी लेवल पर एक ही मंच पर एकीकृत करना और Busan को ब्लॉकचेन सिटी के रूप में विकसित करना है। Busan सिटी ने ब्लॉकचेन इनोवेशन फंड (BIF) के तहत ग्लोबल  स्टैंडर्ड्स के अनुरूप ओपन ब्लॉकचेन डेवलपमेंट के लिए 100 बिलियन वॉन ($75 मिलियन) का बजट आवंटित किया है। Busan में सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों से निवेश के माध्यम से फंड जुटाया जाएगा, जिसमें लगभग 100 निजी कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। BIF एक निजी फंड है जो Busan में फाइनेंशियल और सार्वजनिक संस्थानों के नेतृत्व में Busan के ब्लॉकचेन उद्योग के डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का समर्थन करता है।

Busan को ब्लॉकचेन सिटी बनाने पर ध्यान देने के साथ सार्वजनिक ब्लॉकचेन विकास, Busan डिजिटल एसेट एक्सचेंज एस्टैब्लिशमेंट प्रमोशन प्लान और फ्यूचर शेड्यूल योजना के तहत किया जा रहा है। आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि Busan शहर अपने ट्रेड-फ्री जोन में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के विभिन्न उपयोग के मामलों का सक्रिय रूप से परीक्षण कर रहा है। हालांकि, इनमें से अधिकांश परियोजनाएं विभिन्न ब्लॉकचेन पर की गईं है, जिसके कारण यह व्यवसायों के लिए असुविधाजनक अनुभव रहा है। Busan सिटी Korea इंटरनेट द्वारा संचालित ब्लॉकचेन ट्रस्ट फ्रेमवर्क (BTF) टेक्नोलॉजी स्टैण्डर्ड स्थापित करने की प्रक्रिया में भी शामिल है। इस परियोजना का उद्देश्य निजी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और ब्लॉकचेन टेक्निकल सिस्टम, परफॉरमेंस और सुरक्षा स्तर जैसी आवश्यकताओं को प्रस्तुत करके सेवाओं के बीच संबंध को प्रोत्साहित करना है। स्टैण्डर्ड का उपयोग Busan शहर के भीतर सार्वजनिक सेवाओं के लिए भी किया जाएगा। 

फोर्थ-जनरेशन ब्लॉकचेन एक्सचेंज करेगा स्थापित 

लॉन्ग-टर्म ब्लॉकचेन विकास योजना में 2024 की पहली छमाही में Busan डिजिटल एसेट एक्सचेंज का विकास भी शामिल है। डिजिटल एक्सचेंज न केवल वर्चुअल एसेट्स को लिस्ट करेगा, बल्कि कीमती धातुओं और कच्चे माल जैसे सोना, तांबा और तेल सहित टोकन सिक्योरिटीज को भी लिस्ट करेगा। भविष्य में, परियोजनाओं के पीछे प्रशासन का लक्ष्य ग्लोबल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IP) और कार्बन उत्सर्जन अधिकारों का व्यापार करना है। Busan शहर फोर्थ-जनरेशन के ब्लॉकचेन एक्सचेंज स्थापित करने का दावा करता है, जो शहर को मौजूदा वर्चुअल एसेट एक्सचेंजों से अलग करता है, जिन्हें थर्ड -जनरेशन का एक्सचेंज माना जाता है। साथ ही Busan एक सिटी लेवल ब्लॉकचेन मेननेट स्थापित करने का इरादा रखता है जो Ethereum और Cosmos जैसे ब्लॉकचेन मेननेट पर कम करेगा है। यह विभिन्न मेननेट का उपयोग करके ब्लॉकचेन-आधारित सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित करने में सक्षम करेगा। 

यह भी पढ़िए : SEC से जीत के बाद अब Grayscale ने किया Ether Futures ETF के लिए आवेदन

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`