सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Shiba Inu को लेकर बना माहौल, क्या सच में 1000% बढ़ सकती है कीमत

महत्वपूर्ण बिंदु
  • मीमकॉइन Shiba Inu को लेकर कम्युनिटी काफी आशावादी नजर आ रही है, जिसके पीछे का कारण इसके Shibarium मेननेट के अगस्त में लॉन्च होने की खबर है।
  • Shiba Inu कम्युनिटी का अनुमान है कि Shibarium के लॉन्च होने के बाद SHIB टोकन का प्राइस करीब 1000% तक बढ़ सकता है।
  • हाल ही में गूगल बार्ड ने भी इस क्रिप्टोकरंसी का प्राइस प्रीडिक्शन किया था, जिसमें साल 2023 के आखिर तक SHIB का प्राइस करीब 70% बढ़ने की बात कही गई थी।
09-Aug-2023 By: Rohit Tripathi
Shiba Inu को लेकर बन

Shiba Inu को लेकर कम्युनिटी में बना माहौल, क्या बढ़ सकेगा प्राइस 

मीमकरंसी Shiba Inu क्रिप्टो मार्केट की उन करंसियों में से एक है, जिसकों लेकर खबरों का बाजार हमेशा गरम रहता है, और हो भी क्यों न इस क्रिप्टोकरंसी ने अपनी कीमतों में अप्रत्याशित उछाल से अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है। हालंकि अभी इस करंसी की कीमतों में स्थिरता है और यह काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं। लेकिन Shiba Inu की कम्युनिटी के लोगों ने इस मीमकरंसी की कीमतों के बढ़ने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। कम्युनिटी का मानना है कि एक न एक दिन यह मीमकॉइन $1 हो सकती है। हाल ही में इस करंसी से जुड़ा एक प्राइस प्रीडिक्शन वायरल हो रहा है, जिसमें यह अनुमान लगाया गया है कि SHIB की कीमत करीब 1000% बढ़ सकती है। 

इस प्राइस प्रीडिक्शन के कारण SHIB कम्युनिटी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हालंकि विशेषज्ञों का मानना है कि SHIB की कीमतों में तेजी को लेकर चल रहे माहौल के पीछे इसके Shibarium मेननेट के लॉन्च होने की खबर है। दरअसल Shiba Inu के प्रमुख डेवलपर Shytoshi Kusama ने कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी दी थी कि अगस्त में होने वाले Blockchain Futurist Conference में Shibarium को लॉन्च किया जा सकता है। इस खबर के बाद से ही क्रिप्टो मार्केट में Shiba Inu को लेकर एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है। हालंकि यह कहना कि SHIB 1000% तक बढ़ जाएगा,यह जल्दबाजी होगी, क्योंकि बीते काफी समय से इस मीमकरंसी ने गिरावट ही देखी है। 

Google Bard ने भी की Shiba Inu की कीमत बढ़ने की भविष्यवाणी 

Google के चैटबॉट Bard ने भी मीमकरंसी Shiba Inu की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रीडिक्शन किया है। हाल ही में Bard ने यह जानकारी दी थी कि Shiba Inu की कीमत वर्ष 2023 में करीब 70% तक बढ़ सकती है। अर्थात वर्ष 2023 के आखिर तक SHIB टोकन की कीमत $0.000015 हो सकती है। वर्तमान में Shiba Inu (SHIB) का प्राइस $0.0000099 के आसपास ही ट्रेड कर रहा है।

Bard द्वारा की गई भविष्यवाणी Shiba Inu के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए की गई है, जिसतक टोकन के पहुँचने की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अगर बात करें SHIB कम्युनिटी द्ववारा प्रीडिक्ट किये गए 1000% गेन कि तो, इतनी लम्बी छलांग लगाना वर्तमान में नामुमकिन सा प्रतीत होता है। हालाँकि क्रिप्टोकरंसी मार्केट अपनी अनिश्चितता के लिए ही जाना जाता है, जहाँ रातोंरात क्रिप्टो टोकन आसमान की ऊँचाइयों तक पहुँच जाते हैं और एक ही झटके में धरातल के गर्त में समा जाते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सच में SHIB के प्राइस में उछाल आता है या यह महज एक कोरी अफवाह साबित होता है। 

यह भी पढ़िए : Elon Musk ने X पर दिया बयान, DOGE कम्युनिटी में दौड़ी खुशी की लहर

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`