सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Caroline Ellison की 75 मिनट की रिकॉर्डिंग SBF केस में लायी नया मोड़

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Alameda Research की पूर्व CEO Caroline Ellison की 75 मिनट की रिकॉर्डिंग ने Sam Bankman-Fried के केस में एक नया मोड़ ला दिया है।
  • यह रिकॉर्डिंग उस समय की है जब अल्मेडा रिसर्च के 15 पूर्व कर्मचरियों को यह पता चला था कि अल्मेडा रिसर्च, FTX से यूजर्स फंड उधार ले रही हैं।
  • बता दे कि वर्तमान में धोखधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried का पहला ट्रायल चल रहा है।
14-Oct-2023 By: Rohit Tripathi
Caroline Ellison की

Caroline Ellison की 75 मिनट की रिकॉर्डिंग ने खोले कई राज

12 अक्टूबर को Sam Bankman-Fried के आपराधिक मुकदमे के आठवें दिन अदालत के समक्ष, 9 नवंबर, 2022 को हांगकांग में हुई Alameda Research की एक ऑल-हैंड मीटिंग की 75 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग के चुनिंदा खंड चलाए गए। इस रिकॉर्डिंग में उस समय के बारे में जानकारी मिलती हैं, जब अल्मेडा रिसर्च के 15 पूर्व कर्मचरियों को यह पता चला था कि अल्मेडा रिसर्च, FTX से यूजर्स फंड उधार ले रही हैं। इस रिकॉर्डिंग में Alameda Research की पूर्व CEO Caroline Ellison खुद अपने स्टाफ को यह बताती हुई नजर आ रही है कि Alameda, FTX से यूजर्स फंड उधार ले रही हैं। इस रिकॉर्डिंग के बाद इस ऑल-हैंड मीटिंग में तनाव की स्थिति भी साफ़ पता चलती है। 

Caroline Ellison, Sam Bankman-Fried के केस में बन गई है गवाह

बता दे कि वर्तमान में FTX के पूर्व CEO Sam Bankman-Fried वायर फ्रॉड, क्रिप्टो फ्रॉड जैसे अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं। इन आरोपों से जुड़ा पहला कोर्ट ट्रायल वर्तमान में US कोर्ट में चल रहा हैं। जिसमें Sam Bankman-Fried के FTX के पतन के लिए जिम्मेदार होने से जुड़े सबुत पेश किये जा रहे हैं। बता दे कि Alameda Research की पूर्व CEO Caroline Ellison, जो कि Sam Bankman-Fried की कथित गर्लफ्रेंड भी है, वे खुद SBF के खिलाफ गवाह बन गई हैं। दरअसल इस धोखाधड़ी के मामले में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए SBF लगातार मामले से जुड़े लोगों को डरा-धमकाकर दबाव बना रहे थे। जिसमें Caroline Ellison भी शामिल थी। अंत में एक समय Sam Bankman-Fried की हरकतों से परेशान होकर Caroline Ellison, SBF के खिलाफ ही गवाह बन गई थी। जिसके बाद Sam Bankman-Fried ने Caroline Ellison को इस केस से दूर करने के लिए कई हथकंडे अपनाए, जिनमें न्यूयॉर्क के एक रिपोर्टर को Caroline Ellison के बारे में पर्सनल जानकारी देना भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़िए : बड़ा खुलासा, FTX के कोलाप्स से पहले Snapchat के शेयर खरीद रहे थे SBF

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`