सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Coinbase के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर को 2 साल की जेल

महत्वपूर्ण बिंदु
  • इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में संघीय न्यायाधीश ने Coinbase ग्लोबल के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर को 24 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
  • न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के संयुक्त राज्य जिला न्यायालय में 9 मई को Coinbase ग्लोबल के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर Ishan Wahi को 2 साल जेल की सजा सुनाई है।
10-May-2023 By: Rohit Tripathi
Coinbase के पूर्व प्

Ishan Wahi को सजा सुनाते हुए जज Loretta Preska ने वाही को न्यू जर्सी में फोर्ट डिक्स फेडरल करेक्शनल इंस्टीट्यूशन में 21 जून को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। 

9 मई को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के संयुक्त राज्य जिला न्यायालय में जज Loretta Preska ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में Coinbase ग्लोबल के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर Ishan Wahi को 2 साल जेल की सजा सुनाई है।  आरोप है कि Wahi ने Coinbase में कार्य करते हुए गोपनीय जानकारी का उपयोग कर करीब $1.5 मिलियन तक प्रॉफिट कमाया था। सजा सुनाते हुए जज Loretta Preska ने Ishan Wahi को अपनी सजा काटने के लिए न्यू जर्सी में फोर्ट डिक्स फेडरल करेक्शनल इंस्टीट्यूशन में 21 जून दोपहर 2:00 बजे ET तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। 

कोर्ट के आदेश अनुसार जेल में अपनी सजा काटकर रिहा होने  के बाद भी आने वाले दो सालों तक Wahi कोर्ट की निगरानी में रहेंगे। वहीँ Ishan के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि सजा सुनाने से पहले न्यायधीश को यह देखना चाहिए कि अमेरिका में Ishan का शून्य अपराधिक रिकॉर्ड है। साथ ही Ishan Wahi ने इस केस के दौरान अपना काम और अपनी इज्जत दोनों को खो दिया है। ऐसे में अदालत को इस मामले में अतिरिक्त सजा देने की कोई आवश्यकता नहीं है।  

इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है मामला

Ishan Wahi ने Coinbase में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर रहते हुए अपने भाई Nikhil Wahi और एक अन्य सहयोगी Sameer Ramani के साथ मिलकर, Coinbase से प्राप्त गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल $1 मिलियन से अधिक के टोकन की नई लिस्टिंग से लाभ के लिए किया था। गौरतलब है कि जुलाई 2022 में अमेरिकी अधिकारियों ने Ishan Wahi और उनके भाई Nikhil Wahi को गिरफ्तार कर लिया था। अमेरिकी अधिकारीयों को सूचना मिली थी Ishan Wahi और Nikhil Wahi अमेरिका छोड़कर भारत भागने का प्रयास कर रहे है।  

यह भी पढ़िए : Bittrex हुआ दिवालिया, जानिए ग्राहक सुरक्षा के लिए क्यों जरुरी है Proof of Reserve

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`