सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Coinbase के CEO के अनुसार, FTX पतन क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक काले धब्बे के सामान है

  • Armstrong ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में David Rubenstein के साथ विभिन्न विषयों पर बात की है।

  • FTX के पतन पर बोलते हुए, Armstrong ने कहा कि FTX का पतन उद्योग के लिए एक काला निशान है। 

  • Coinbase के CEO ने अपने एक्सचेंज की तुलना FTX से की और बताया कि वे कैसे अलग हैं। 


Coinbase के CEO के अ

Coinbase के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Brian Armstrong ने हाल ही में "द डेविड रूबेनस्टीन शो: Peer-to-Peer कन्वर्सेशन" पर स्पष्ट क्रिप्टो करंसी नियमों की आवश्यकता पर चर्चा की।

Coinbase सबसे बड़े और सबसे पुराने क्रिप्टो करंसी एक्सचेंजों में से एक है, जिसने मई 2012 में अपनी शुरुआत की थीं। एक्सचेंज के 100 से अधिक देशों में फैले 108 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। Armstrong ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में David Rubenstein के साथ विभिन्न विषयों पर बात की जिसमें FTX का पतन और इसके प्रभाव शामिल थे।

FTX के पतन पर बोलते हुए, Armstrong ने कहा कि FTX का पतन उद्योग के लिए एक काला निशान है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरे क्षेत्र को प्रदर्शित नहीं करता है।  Armstrong ने यह भी कहा कि FTX घटना से निश्चित रूप से स्पष्ट नियमों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। यह घटना कानून बनाने के लिए नियामकों के लिए एक वेक-अप कॉल के रूप में काम करेगीं।

Rubenstein के सवाल के जवाब में कि कौन सा नियामक उद्योग के लिए सबसे अच्छा है, Armstrong ने कहा कि कुछ क्रिप्टो कमोडिटीज हैं जिन्हें CFTC द्वारा रेगुलेट  किया जाना चाहिए। SEC को क्रिप्टो सेक्युरिटी को रेगुलेट करना चाहिए, और मुझे वास्तव में लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा काम हो सकता है।

Coinbase के CEO ने अपने एक्सचेंज की तुलना FTX से की और बताया कि वे कैसे अलग हैं। Armstrong ने Coinbase की मजबूती पर जोर दिया और कहा यह पिछले दस वर्षों में विश्वास औरनिर्भरता पर बनाया गया है। Coinbase ने मई 2012 में अपनी शुरुआत की थीं जबकि FTX ने मई 2019 से अपनी सेवाए दे रहा था। 

यह भी पढ़े : FTX पतन से Taylor Swift को किसने बचाया?

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`