सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

US से बाहर निकलकर Coinbase बना रहा है India में निवेश की योजना

महत्वपूर्ण बिंदु
  • Coinbase वेंचर्स अब USA के बाहर के देश जैसे- India, Singapore, Australia और UK में क्रिप्टो स्टार्टअप पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।
  • Hoolie Tejwani ने बताया है कि Coinbase वेंचर्स लगातार पूंजी खर्च कर रही है और इसने पिछले साल यानी 2022 में 15 देशों में 50 से अधिक निवेश किए हैं।
  • Coinbase के निवेश में आई कमी और छोटे दांव लगाने का यह परिवर्तन दर्शाता है कि क्रिप्टो में निवेश करने के लिए निवेशक अधिक सतर्क और सावधान नजर आ रहे हैं।
16-Nov-2023 By: Deeksha
US से बाहर निकलकर Co

Coinbase वेंचर्स अब USA से बाहर निकलने की बना रहा योजना

USA में लगातार परेशानियों का सामना करने के बाद Coinbase ने अपने इरादे में परिवर्तन किया है, दरअसल, अब Coinbase USA के बाहर कदम रखने की योजना बना रहा है। Coinbase वेंचर्स अब USA के बाहर के देशों जैसे-  India, Singapore, Australia और UK में क्रिप्टो स्टार्टअप पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। Coinbase के कॉर्पोरेट डेवलपमेंट और वेंचर्स के डायरेक्टर Hoolie Tejwani ने कहा है कि कुछ स्टार्टअप नियामक चुनौतियों से निपटने के लिए और अपने ट्रेड को अधिक विकसित करने के लिए America के बाहर बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इसलिए Coinbase अब India के साथ कई बड़े-बड़े देशों को अपना लक्ष्य बना रहा है। 

Coinbase में लगातार दर्ज की जा रही है गिरावट

Tejwani ने बताया है कि Coinbase वेंचर्स लगातार पूंजी खर्च कर रही है और इसने पिछले साल यानी 2022 में 15 देशों में 50 से अधिक निवेश किए हैं। लेकिन इसके बाद भी Coinbase में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट Crypto कंपनियों में कम निवेश की व्यापक प्रवृत्ति को दर्शाती है। इसी के साथ USA में चल रही नियामक जांच भी Coinbase में गिरावट लाने का एक बड़ा कारण हैं। क्रिप्टो एनालिस Robert Le के अनुसार, पिछले साल 2022 के सेम पीरियड की तुलना में तीसरी तिमाही में टोटल Crypto वेंचर आर्म 63% से गिरकर $2 Billion तक पहुंच गई और दूसरी तरफ कॉर्पोरेट VC ट्रेड्स ने भी कटौती करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

SEC ने Coinbase के खिलाफ दायर किया था मुकदमा

Coinbase के निवेश में आई कमी और छोटे दांव लगाने का यह परिवर्तन दर्शाता है कि क्रिप्टो में निवेश करने के लिए निवेशक अधिक सतर्क और सावधान नजर आ रहे हैं। वहीं निवेशक का उद्देश्य कैश को सेव करने के साथ अपने ट्रेड्स को और अधिक विकसित करना है। इसी वजह से Coinbase अब अमेरिका के बाहर के देश की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है, जिससे यह निवेशकों की संख्या में इजाफा कर सके। बता दें कि SEC ने Coinbase पर मुकदमा दायर किया था, जिसमें 101 पेज की शिकायत के साथ Coinbase पर अपने यूजर्स को टोकन ट्रेड करने की परमिशन प्रदान करने में US के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। लेकिन 23 जून 2023 को US Supreme Court ने Coinbase के पक्ष में फैसला सुनाया था। इन सब परेशानियों का सामना करने के बाद से Coinbase लगातार खुद को Stablish करने की पूरी कोशिश कर रहा है और अमेरिका के बाहर India, Singapore, Australia और UK में निवेश करने की योजना पर काम कर रहा है।

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`