सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

155 देशों तक पहुंचा CoinDCX का सेल्फ-कस्टडी वॉलेट Okto

महत्वपूर्ण बिंदु
  • प्रमुख भारतीय क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज CoinDCX प्रमुख ऑन-रैंप प्लेटफॉर्म Transak को इंटिग्रेट करके अपने सेल्फ-कस्टडी वॉलेट, Okto का विस्तार कर रहा है।
  • नए इंटीग्रेशन के साथ, Okto वॉलेट ने पहले से समर्थित 60 देशों की संख्या को 155 तक बढ़ा दिया है।
  • Transak, Okto पर पेश किया गया पहला और वर्तमान में एकमात्र ऑन-रैंप सॉल्यूशन है।
06-Oct-2023 By: Shailja Joshi
155 देशों तक पहुंचा

CoinDCX कर रहा है अपने सेल्फ-कस्टडी वॉलेट Okto का विस्तार

प्रमुख भारतीय क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज CoinDCX प्रमुख ऑन-रैंप प्लेटफॉर्म Transak को  इंटिग्रेट करके अपने सेल्फ-कस्टडी वॉलेट, Okto का विस्तार कर रहा है। अगस्त 2022 में CoinDCX द्वारा लॉन्च किया गया एक मल्टीचेन क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट, Okto ग्लोबल सपोर्ट को बढ़ाने के लिए Transak प्लेटफॉर्म के साथ इंटिग्रेट किया गया है। जिसको लेकर कंपनी ने कहा कि,  इंटीग्रेशन Okto पर उपलब्ध है। नए इंटीग्रेशन के साथ, Okto वॉलेट ने पहले से समर्थित 60 देशों की संख्या को 155 तक बढ़ा दिया है। Transak को इंटिग्रेट करके, Okto अब विशेष रूप से यूजर्स को U.S. dollar, the euro, the Hong Kong dollar सहित बड़ी संख्या में फिएट करंसी का उपयोग करके सीधे Okto पर Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरंसी खरीदने की अनुमति देता है।

Transak Okto पर पेश किया गया पहला और वर्तमान में एकमात्र ऑन-रैंप सॉल्यूशन है। इस इंटीग्रेशन से पहले, क्रिप्टो को Okto में भेजने के लिए MetaMask जैसे बाहरी वॉलेट का उपयोग करना पड़ता था। जबकि Transak लगभग 160 टोकन का समर्थन करता है, ऐप स्टोर पर ऐप के विवरण के अनुसार, Okto यूजर्स को Polygon, Fantom, Avalanche सहित कई चैन में 1,000 से अधिक टोकन संग्रहीत करने की अनुमति देता है। इसके साथ ही वॉलेट यूजर्स को वॉलेट में 3,000 तक टोकन रखने की अनुमति देता है। Okto ने 5 अक्टूबर को Transak सपोर्ट के बारे में खबर की घोषणा की, जबकि ऑन-रैंप सॉल्यूशन को शुरू करने की प्रक्रिया कुछ महीने पहले शुरू हो चुकी थी। भारत में कुछ ऑनलाइन यूजर्स ने अगस्त 2023 की शुरुआत में ही Transak में समस्याओं की सूचना दी थी, क्योंकि Okto ऑन-रैंप समाधान का परीक्षण कर रहा था। इंटीग्रेशन की प्रक्रिया अप्रैल 2023 में शुरू हुई। जबकि सभी ग्राहकों के लिए आधिकारिक रोलआउट सितंबर के मध्य में हुआ था।

क्या है Transak 

Transak एक ग्लोबल Web3 पेमेंट और ऑनबोर्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर है जिसका लक्ष्य ट्रेडिशनल फाइनेंस और डिजिटल एसेट्स को जोड़ना है। यह क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय ऑन-रैंप सॉल्यूशन है, जिसमें MetaMask, Coinbase और PancakeSwap जैसे प्लेटफॉर्म इसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं। इसके अलावा इस सप्ताह की शुरुआत में, Transak ने द ओपन नेटवर्क (TON) वॉलेट के साथ इंटीग्रेशन की घोषणा की है, जिसे Tonkeeper के नाम से जाना जाता है। इस घटना ने Transak के TON इकोसिस्टम में प्रवेश को चिह्नित किया है, जिससे वॉलेट 150 से अधिक देशों से सीधे फिएट के साथ टोनकॉइन (TON) खरीदने में सक्षम हो गया है।

यह भी पढ़िए : Kraken की निगाहें Europe पर, करेगा BCM का अधिग्रहण

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`