सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

Crypto Layoffs का दौर जारी, FTX का पतन या आर्थिक मंदी है कारण

महत्वपूर्ण बिंदु
  • वर्तमान में आर्थिक मंदी की मार हर सेक्टर झेल रहा हैं, जिसके चलते वर्ष 2023 में अब तक दुनियाभर में करीब 65 हजार से अधिक लोग अपनी जॉब खो चुके हैं।
  • क्रिप्टो इंडस्ट्री भी Layoffs का सामना कर रही हैं, हालांकि जनवरी की तुलना में फरवरी में Crypto Layoffs में गिरावट आई हैं।
Crypto Layoffs का दौ

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के पतन और वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते Crypto इंडस्ट्री प्रभावित हुई हैं, जिससे वर्तमान में अन्य इंडस्ट्रीज के साथ क्रिप्टो इंडस्ट्री में भी Layoffs का दौर लगातार जारी हैं।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह जानकारी मिली है कि जनवरी माह की तुलना में फरवरी में क्रिप्टो इंडस्ट्री में कर्मचारियों की छंटनी में गिरावट आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो इंडस्ट्री में जनवरी माह में 3 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हुई थी, जबकि फरवरी माह में यह संख्या लगभग 600 के आसपास रही। जो कि एक बड़ा अंतर थी। हालांकि जब से आर्थिक मंदी का दौर शुरु हुआ है, कंपनियों में layoffs का दौर जारी है। कई बड़ी टैक कंपनियां अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।

एक आंकड़े के अनुसार वैश्विक रूप से अब तक टैक कंपनियां लगभग 65 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। अपने कर्मचारियों को निकालने वाली क्रिप्टो कंपनियों में Coinbase, Crypto.com., Huobi, Elliptic, और Messari जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। लेकिन यह जानना जरूरी हो जाता हैं कि आखिर वे क्या कारक है, जो कंपनियों को अपने कर्मचारियों की छंटनी के लिए मजबूर कर रहे हैं। आपको बता दे कि वर्तमान में वैश्विक रूप से आर्थिक मंदी का दौर हैं, ऐसे में कंपनियां अपनी पूंजी को बचाना चाहती हैं।

इसके लिए फर्म उन कर्मचारियों की छंटनी करती है, जिनकी वर्तमान में उन्हें कम आवश्यकता होती हैं। इसके साथ-साथ क्रिप्टो इंडस्ट्री में Layoffs के पीछे का एक कारण FTX का पतन भी बताया जा रहा हैं। दरअसल जब से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज FTX का पतन हुआ हैं,तब से लगातार यह सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं। परिणाम स्वरूप बाजार में गिरावट का दौर जारी हैं। जिससे बड़ी-बड़ी क्रिप्टो फर्म आर्थिक संकट से गुजर रही हैं, जिसके चलते कर्मचारियों की संख्या को कम करना ही कंपनियों के पास एकमात्र विकल्प बचता हैं।

यह भी पढ़िए : स्टेटस के लिए NFTs खरीद रहे हैं लोग, कहीं आप भी तो उनमें से नहीं

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`