सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

क्रिप्टो क्वीन Onecoin “Ruja Ignatova” यूरोप के मोस्ट वान्टेडों की सूचि में शामिल

यूरोपोल की यूरोपियन यूनियन एजेंसी फॉर लॉ एनफोर्समेंट कोऑपरेशन Ruja Ignatova, जिसपर क्रिप्टो के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले, वनकॉइन की मास्टरमाइंड होने का संदेह है

13-May-2022 By: Pankaj Gupta
क्रिप्टो क्वीन Oneco


Onecoin क्रिप्टो क्वीन “Ruja Ignatova” यूरोप के मोस्ट वान्टेडों की सूचि में शामिल  


कुख्यात मास्टरमाइंड रुजा इग्नाटोवा अब यूरोप के मोस्ट वांटेड भगोड़ों में से एक है। क्रिप्टो क्वीन के नाम से जाने वाली ये महिला, ponzi योजना चलाने के बाद दुनियाभर के धोखाधड़ी करने वाले निवेशकों से अरबों डॉलर एकत्र करके लगभग 5 साल पहले भाग गयी।

यूरोपोल की यूरोपियन यूनियन एजेंसी फॉर लॉ एनफोर्समेंट कोऑपरेशन Ruja Ignatova, जिसपर क्रिप्टो के इतिहास में सबसे बड़े घोटाले, वनकॉइन की मास्टरमाइंड होने का संदेह है उसकी गिरफ़्तारी हेतु उस से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए €5,000 ($5,200) के इनाम की घोषणा की है।

घोषणा में इग्नाटोवा को "कथित क्रिप्टोकरेंसी वनकॉइन के संचालक और बौद्धिक आविष्कारक" के रूप में वर्णित किया गया है। यूरोपोल के मुताबिक “उस पर संदेह है की उसने दुनियाभर के निवेशकों को इस बेकार करेंसी में पैसा डालने के लिए शामिल किया“। एजेंसी ये भी बताती है की अब तक इस ponzi योजना की स्थापना से  जितने भी फ्रॉड सम्बंधित नुकसान हुए है वो ऊपरी डबल-डिजिट मिलियन की रेंज में है, वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया की वैश्विक स्तर पर होने वाली कुल क्षति लगभग कई बिलियन डॉलर तक होने की संभावना है।

यूरोपोल ने बताया:

इस वांटेड महिला की कोई भी जानकारी या ठिकाना  25 अक्टूबर 2017 से अज्ञात है, और उसकी ना ही वनकॉइन सम्बन्धी और ना ही कोई भी दूसरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की गयी है

इग्नाटोवा पर "धोखाधड़ी और 26 जुलाई 1995 के कन्वेंशन के मुताबिक यूरोपीय समुदायों के वित्तीय हितों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।" यह इनाम केवल उन निजी व्यक्तियों के लिए है जो उसके ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकते  हैं, न कि आपराधिक मामलों में मुकदमा चलाने वाले अधिकारियों के लिए।

जर्मन लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटीज की पहल पर क्रिप्टो क्वीन को यूरोप की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया। पश्चिमी जर्मन प्रान्त नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में पुलिस द्वारा की गयी एक घोषणा के अनुसार, €5,000 के इनाम की पेशकश बीलेफेल्ड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस द्वारा की गई है।

वनकॉइन का लांच बल्गेरियाई मूल की जर्मन नागरिक रुजा इग्नाटोवा द्वारा 2014 में हुआ था। प्रोजेक्ट की क्रिप्टोकरेंसी को "बिटकॉइन किलर" के रूप में विज्ञापित किया गया था।और बुल्गारिया स्थित अपतटीय संस्थाओं, दुबई में रजिस्टर्ड Onecoin Ltd., और Belize में निगमित Onelife Network Ltd के माध्यम से प्रचारित किया गया। दोनों की स्थापना इग्नाटोवा और उसके साथी सेबस्टियन ग्रीनवुड ने की थी, जो अब यू.एस. की जेल में है

रुजा के भाई, कॉन्स्टेंटिन इग्नाटोव, जो कि वनकॉइन के सह-संस्थापक भी हैं, को 2019 में लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया था और उन पर वित्तीय अपराध करने का आरोप लगाया गया था। तब से उन्होंने मामले पर काम कर रहे जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करना शुरू कर दिया है, संगठित अपराध के लिए वनकॉइन के लिंक के बारे में गवाही दी है, दोषी ठहराया है, और गवाह सुरक्षा की मांग की है। 

नवंबर में, निवेशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने बुल्गारिया से मामले पर कार्रवाई करने का आग्रह किया, यह दावा करते हुए कि घोटाला अभी भी देश से चल रहा था। बल्गेरियाई लोकपाल के साथ एक याचिका में, जोनाथन लेवी ने अधिकारियों पर पीड़ितों को न्याय प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इग्नाटोवा और वनकॉइन संस्थाएं अभी भी संपत्ति, क्रिप्टो संपत्ति, और फिएट फंड के नियंत्रण में € 12.5 बिलियन ($13 बिलियन से अधिक) से अधिक हैं।



व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`