सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

DeFi हैक में Wintermute को $160 मिलियन का नुकसान हुआ

20-Sep-2022 By: Pankaj Gupta
DeFi हैक में Winterm

Cryptocurrency market कंपनी, Wintermute, जिसका मुख्यालय ब्रिटेन में है वह एक डिसेंट्रलाइस्ड फाइनेंस (DeFi) हैक का शिकार बन गई है।  

आंकड़ों के अनुसार, कुल 70 अलग-अलग टोकन स्थानांतरित कर दिए गए हैं। टोकन में USD Coin में $61,350,986, 671 Wrapped Bitcoin, जिसकी कीमत लगभग $13,030,061 और $29,461,533 Tether है। इसमें सबसे मूल्यवान टोकन USDC है। 

हैकर ने कंपनी के DeFi ऑपरेशन्स से धन की निकासी की | कंपनी के संस्थापक और CEO Evgeny Gaevoy ने कहा कि कंपनी सॉल्वेंट है। हमारे पास चोरी की गई इक्विटी की दोगुनी राशि शेष है और ग्राहकों के फंड सुरक्षित हैं।

Wintermute एक एल्गोरिथम मार्केट मेकर है जो cryptocurrency जैसी डिजिटल एसेट्स में माहिर है। यह एक UK-पंजीकृत कंपनी है जिसका मुख्यालय Cheshire में है और इसे फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी द्वारा नियंत्रित किया जाता है। कंपनी हाउस के अनुसार, Evgeny Gaevoy के पास कंपनी के हिस्से का 25% से अधिक है।

cryptocurrency industry में व्हाइट हैट हैकिंग लोकप्रिय है। हैक को व्हाइट-हैट हैक के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। 

यह भी पढ़े : Crypto मंदी के बीच FTX अत्यधिक कठिनाई में

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`