सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

चुनावों के चलते बदले Donald Trump के विचार, बने बिटकॉइन समर्थक

महत्वपूर्ण बिंदु
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump बिटकॉइन पर अपनी राय बदलते नजर आए है।
  • बिटकॉइन पर Trump के रुख में हालिया बदलाव राष्ट्रपति रहते हुए उनके विचारों के विपरीत है।
  • बिटकॉइन को लेकर Trump के विचारो में बदलाव के पीछे का कारण 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को माना जा सकता है।
23-Feb-2024 By: Shailja Joshi
चुनावों के चलते बदले

Donald Trump ने स्वीकारी बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता

संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump बिटकॉइन पर अपनी राय बदलते नजर आए है। एक समय बिटकॉइन विरोधी होने और इसे राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के समय एक स्कैम कहने से लेकर,Trump अब कहते हैं कि इसकी बढ़ती मांग को स्वीकार करते हुए इसका समर्थन करते है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, Trump से चीनी डिजिटल करंसी पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया था और क्या इसका मुकाबला करने का सही तरीका बिटकॉइन हो सकता है। इस पर, Trump ने कहा कि अमेरिकी डॉलर अभी भी उनके लिए टॉप करंसी है, लेकिन साथ ही वह बिटकॉइन की बढ़ती लोकप्रियता और एडॉप्शन को भी स्वीकार करते है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के चलते बदले Trump के सुर 

 बता दें कि बिटकॉइन पर Trump के रुख में हालिया बदलाव राष्ट्रपति रहते हुए उनके विचारों के विपरीत है। उस समय, Trump ने बिटकॉइन को केवल एक स्कैम बताया था। बिटकॉइन को लेकर Trump के विचारो में बदलाव के पीछे का कारण 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को माना जा सकता है, क्योकि Trump वर्तमान में इसके लिए प्रचार कर रहे है और  अमेरिका में बढ़ती क्रिप्टो कम्युनिटी को Trump नजरअंदाज नहीं कर सकते। जिसके चलते ही बिटकॉइन को लेकर Trump के विचारो में बदलाव देखा जा रहा है। बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी पर Trump के बदलते नजरिये का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, खासकर U.S. रेगुलेटरी पॉलिसीस को लेकर। हाल में प्रकाशित एक लेख में अनुमान लगाया गया कि 2024 में Trump की जीत क्रिप्टो इंडस्ट्री के पक्ष में रेगुलेटरी एजेंसित्यों को झुका सकती है।

ट्रंप फिलहाल रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में सबसे आगे हैं नजर आ रहे है। साथ ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल कई बड़े नाम क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में नजर आ रहे है। जिनमें Vivek Ramaswamy से लेकर Robert F. Kennedy Jr,  Ron DeSantis और Donald Trump सीधे तौर पर क्रिप्टो करेंसी को अपना समर्थन दे चुके हैं।

हालाँकि आलोचनाओं के बावजूद, Trump ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सक्रिय रूप से भाग लिया है, अब तक उन्होंने अपने तीन NFT (नॉन-फंजिबल टोकन) कलेक्शंस लॉन्च किए हैं, जिसमें 'Mugshot Edition' दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया है। 

यह भी पढ़िए : Donald Trump ने Artificial Intelligence को बताया खतरनाक


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`